smart city Kota Archives - TIS Media

स्वायत्त शासन मंत्री ने किया चम्बल रिवर फ्रंट का निरीक्षण
दिन-रात चलाये रखे निर्माण कार्य, बरसात से नहीं हो प्रभावित-स्वायत्त शासन मंत्री

TISMedia@कोटा. स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने रविवार को चम्बल रिवर फ्रंट के निर्माण कार्य तथा विवेकानन्द सर्किल व रेनोवेशन निर्माण कार्य का निरीक्षण कर बरसात से पहले निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप निर्माण कार्य पूरा करने के लिए लगातार कार्य को गति देने के निर्देश दिये।

स्वायत्त शासन मंत्री ने चम्बल रिवर फ्रंट के विभिन्न घाटों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया तथा कार्य को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समय पर करने के लिए बरसात पूर्व दिन-रात अलग-अलग पारियों में कार्य की शैली के अनुसार लगातार निर्माण कार्य जारी रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि रिवरफ्रंट के घाटों को एतिहासिक रूप देने के लिए परियोजना के डिजाइन अनुरूप गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने सम्पूर्ण नदी के दोनों छोरों पर बरसात पूर्व गेप को पूरा करने के निर्देश दिये जिससे नदी में पानी की आवक के समय कार्य प्रभावित नहीं हो। उन्होंने 17 जुलाई तक 245 मीटर उंचाई तक निर्माण कार्य को करने तथा 31 जुलाई तक 250 मीटर उंचाई तक कार्य को पूरा करने का लक्ष्य देते हुए श्रमिक एवं मशीनरी बढाने के निर्देश दिये। आबादी की ओर से नदी में आने वाला वर्षा का पानी में अवरोध नहीं हो इसका भी ध्यान रखा जाए जिससे आम नागरिकों को बरसात के समय परेशानी नहीं हो।

READ MORE: सिरफिरे आशिक की करतूत: किशोरी की हत्या कर फेसबुक पर लिखा मेरा प्यार हो गया अमर

स्वायत्त शासन मंत्री ने कोटा बराज की ओर बनने वाले वाहन पार्किंग स्थल के निर्माण कार्य बराज गार्डन के कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बराज गार्डन में मिट्टी भराव के कार्य की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संवेदक को फटकार लगाई तथा श्रमिकों की संख्या बढाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गार्डन में चम्बल माता की मुर्ति, फव्वारा, रिवरफ्रट का व्यू पांइट बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूरी गति के साथ किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी पाइंटों पर निर्धारित गति के साथ कार्य किया जाए, ले-आउट प्लान, मार्किंग, ग्रिड लाइन के कार्य समयबद्ध कर कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग करें। उन्होंने निरीक्षण के समय विभिन्न घाटों पर लगाई जाने वाली स्टोन जालियों, कलात्मक महराब एवं पत्थर की नक्कासी को भी देखा तथा गुणवत्तापूर्ण मजबूत पत्थर का चयन करने के निर्देश दिये। उन्होंने महराब निर्माण, कॉलम एवं पिचिंग कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ करने कि हिदायत दी। उन्होंने कहा कि रिवरफ्रंट को देखने देशी-विदेशी पर्यटक आये तों उन्हे साफ-स्वच्छ दिखाई दे इसके लिए बराज की ओर दिखाई देने वाले पत्थरों को तराश कर झरने की भांति पानी की निरंतरता बनाये रखने का प्लान जल संशोधन विभाग से चर्चा कर तैयार करें। जिससे सम्पूर्ण नदी का पानी साफ रहने के साथ पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र होगा। उन्होंने सम्पूर्ण रिवरफ्रंट के कार्य स्थल का भ्रमण कर आगामी 17 जुलाई तक पुनः कार्य की गति का निरीक्षण करने की बात कही।

जीवंत होंगी विवेकानन्द के जीवन की विशेषताऐं-

स्वायत्त शासन मंत्री ने विवेकानन्द सर्किल के सौन्दर्यकरण कार्य एवं सम्पूर्ण चौराहे के भवनों के रेनोवेशन कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि विवेकानन्द सर्किल पर उनके जीवन की विशेषताओं को पत्थरों में तराश कर उकेरा जाए जिससे पर्यटकों व आने वाली पीढियों को प्रेरणा मिल सके। सर्किल पर विवेकानन्द के शिकागों में भाषण, कन्याकुमारी ममोरियल सहिज जीवन की विशेषताओं को चारों ओर उकेरा जायेगा। उन्होंने सर्किल पर ब्रजटाकिज परिसर की दिवारों पर नक्कासी कार्य का निरीक्षण कर उसमें राजस्थानी शैली में बनाई जा रही छतरियों को भी देखा तथा ऐतिहासिक स्वरूप में तैयार करने के निर्देश दिये। ये सातों छतरियां राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित करती हुई पर्यटकों का आकर्षण का केन्द्र बनेगी।

READ MORE: मौत: नशे में धुत बेटे ने मां पर चढ़ाया ट्रैक्टर, आरोपी फरार

उन्होंने वाहनों के रेनोवेशन कार्य को गति देकर एकरूपता में दूकानों के नाम प्रदर्शित करने वाले स्ट्रक्चर भी साथ में तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि सम्पूर्ण चौराहा एतिहासिक दिखाई दे इसके लिए चौराहे से नयापुरा सब्जिमंडी की ओर जोने वाले मार्ग पर भव्य गेट का निर्माण कार्य भी कराया जाए। इससे सभी मार्गो में एकरूपता आयेगी तथा पर्यटक ऐतिहासिक कोटा से रूबरू हो सकेगें। इस अवसर पर महापौर कोटा दक्षिण राजीव अग्रवाल, यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, उप महापौर पवन मीणा, उप महापौर कोटा उत्तर सोनू कुरैशी, जिला कलक्टर उज्जवल राठौड़, नगर विकास न्यास के ओएसडी आरडी मीणा, सचिव राजेश जोशी, अतिरिक्त मुख्य अभियंता ओपी वर्मा, कंसलटेंट अनूप भरतरिया, स्थानीय पार्षद अनिल सुवालका सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

The post स्वायत्त शासन मंत्री ने किया चम्बल रिवर फ्रंट का निरीक्षण appeared first on TIS Media .

सीवी गार्डन में बनेगा वर्ल्ड क्लास जॉगिंग ट्रैक, एमबीएस अस्पताल में 50 करोड़ में बनेगा नया वार्ड
कार्यों में देरी पर अभियंताओं एवं संवेदक पर होगी कार्यवाही -स्वायत्त शासन मंत्री

TISMedia@KOTA स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि शहर में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दास्त नहीं की जाएगी। लापरवाही मिलने पर मॉनिटरिंग के लिए नियुक्त अभियंताओं के साथ-साथ संवेदक के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कोटा में चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण कर निर्धारित डिजाइन के अनुसार उन्हें समय पर पूरा करने के निर्देश दिये।

स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल शनिवार को शहर में चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण करने पहुंचे। मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं संवेदको को उन्होंने निर्देश दिए कि विकास कार्य की गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह का कोई समझौता न किया जाए। इसके साथ ही काम पूरा करने में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। कार्य निर्धारित डिजाइन के अनुसार ही पूरे किये जाएं। जिससे स्मार्ट सिटी का सपना साकार होकर कोटा की नई पहचान बने। उन्होंने सभी प्रोजेक्ट में इस्तेमाल की जा रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की भी रिपोर्ट ली। एमबीएस व जेके लोन अस्पताल में निर्माणाधीन नवीन ओपीडी, ऑक्सीजन पार्क, सिटी मॉल के सामने एलीवेटेड रोड़ तथा जयपुर गोल्डन के पास पार्किंग स्थल के कार्य में निर्धारित समय में देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अभियताओं को नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कार्यों को गति देने के लिए श्रमिकों व मशीनरी की संख्या बढ़ाएं, अन्यथा संवेदकों पर पेनल्टी लगाई जाएगी। उन्होंने कलेक्ट्रट सर्किल पर अम्बेडकर प्रतिमा के पीछे दिवाल पर हरियाली के लिए सजावटी पौधे लगाने एवं भव्यता के साथ तैयार करने के निर्देश दिये।

Read More: KEDL: आधे कोटा में रविवार को छुट्टी पर रहेगी बिजली

31 अगस्त तक नीकू-पीकू वार्ड शुरू हो

स्वायत्त शासन मंत्री ने एमबीएस व जेके लोन अस्पताल में निर्मार्णाधीन नवीन ब्लॉक का निरीक्षण कर कोरोना की संभावित तीसरी लहर से पहले 31 अगस्त तह नीकू एवं पीकू वार्ड का कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि 31 अगस्त के बाद आवश्यक चिकित्सीय उपकरणों से सुसज्जित दोनों वार्डो में बच्चों को इलाज की सुविधा शुरू हो जानी चाहिए। उन्होंने भवन के फिनिशिंग कार्य को गति देते हुए ब्लॉक में आईटी सेवाओं का समावेश कर आम मरीजों के लिए स्मार्ट सुविधाओं का प्लान भी तैयार कर पूरा करने के निर्देश दिये।

Read More: सफाई कर्मचारियों से भी घूस लेने से बाज नहीं आ रहे कांग्रेसी, एसीबी ने दो को रंगे हाथ दबोचा

50 करोड़ की लागत से बनेगा नया ब्लॉक

एमबीएस अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार का कार्य स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल करते हुए उन्होंने कोटेज वार्ड की तरफ 50 करोड़ की लागत से नवीन ब्लॉक के प्रस्तावित कार्य स्थल का भी निरीक्षण कर अधिकारियों से विचार विमर्श किया। इस कार्य के लिए शुक्रवार को शासन सचिव भवानी सिंह देथा की अध्यक्षता में आयोजित स्मार्ट सिटी बार्ड की बैठक में अनुमति दी गई थी। स्वायत्त शासन मंत्री ने इस ब्लॉक में आधुनिक सुविधाओं का समावेश करते हुए मुख्य भवन से लिंक करने के लिए दूसरी मंजिल से अप्रोच बनाने तथा आधुनिकतम आईटी सुविधाओं का समावेश करने के निर्देश दिये।

Read More: यूपीः सियासी पंडितों के मुंह पर करारा तमाचा, लाख हंगामों के बाद भी आया तो “मोदी-योगी” ही

सीवी गार्डन में होगी विश्व स्तरीय सुविधाऐं

स्वायत्त शासन मंत्री ने सीवी गार्डन के विकास के लिए प्रगतिरत कार्य का पदैल भ्रमण कर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इसमें विश्व स्तरीय सुविधाऐं विकसित की जाएं। जिनमें सभी क्षेत्रों में सघन पौधारोपण, विदेशी बहुरंगीन पौधें को भ्रमण पथ एवं आवागमन मार्गो के दोनों ओर लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने पार्क की चारदिवारी के सहारे नीम, पीपल, शीसम, कचनार, पीलू आदि के पौधे तथा अलग-अलग ब्लॉकों में फूलों की विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने पार्क में भ्रमण पथ पर दोनों ओर जयपुर के सेन्ट्रल पार्क की तर्ज पर पाइप लाइन डालकर फव्वारे लगाये जाये जिससे नागरिकों को भ्रमण के समय मिट्टी उड़ेगी नहीं तथा ठंडक भी प्रदान करेगी। उन्होंने अलग-अलग ब्लॉकों को जोडते हुए म्युजिकल सिस्टम लगाने, भ्रमण पथ के समीप बनाये प्रतिक्षालयों को स्मार्ट लुक देते हुए देवदार की लकडी का छत में उपयोग कर आकर्षक बनाने के निर्देश दिये।

Read More: थाने की नाक के नीचे से चुराया कैश समेत डेढ़ लाख का माल, छत काटकर चोर घुसे अंदर

अंडरपास में पानी निकासी की व्यवस्था पुख्ता हो

उन्होंने अंटाघर, एरोड्रम, गोबरिया बावडी सर्किल पर निर्मित किये जा रहे अंडर पास के निर्माण कार्यो का निरीक्षण कर पानी निकासी की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने अंटाघर अंडरपास पर पार्क एवं डिजाइन कार्य को गति देने, एरोड्रम अंडरपास के मध्य में बनने वाले स्टेच्यू के कार्य को गति देने, गोबरिया बावडी सर्किल पर फ्लोरिंग कार्य को गति देने के निर्देश दिये। उन्होंने सिटी मॉल के सामने एलीवेटेड रोड़ के दोनों ओर सम्पर्क सडक कार्य को दो माह में पूरा कर शेष कार्य का निर्धारित समय में कराने की हिदायत दी।

Read More: #TIS_Impact नाकाम हुई कोटा थर्मल को बंद करने की साजिश, जारी हुआ यूनिटें चलाने का आदेश

गुमानपुरा तिराहे को देगें नया लूक

स्वायत्त शासन मंत्री ने गुमानपुरा पट्रोलपम्प तिराहे पर अव्यवस्थित विद्युत ट्रांसफार्मर का व्यवस्थित करने के लिए स्टेच्यू का निर्माण प्रस्तावित करने के निर्देश दिए। जिसमें वर्तमान में रखे ट्रांसफार्मर के चबूतरे को उंचा उठाकर उसमें मध्य में ट्रांसफार्मर रखते हुए उपर कलात्मक स्टेच्यू का प्लान तैयार किया जायेगा। घोडेवाला बाबा सर्किल की भांति इसके बनने से सम्पूर्ण बाजार का सौन्दर्यकरण बढेगा तथा विद्युत तंत्र भी व्यवस्थित हो सकेगा। स्टेच्यू पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंन्दिरा गांधी की भव्य प्रतिमा लगाई जायेगी।

Read More: बेरोजगारी के कहर को खत्म करने में जुटी केईडीएल, कैंपस प्लेसमेंट कर युवाओं को दे रही नौकरी

मल्टीपरपज स्कूल में खेल सुविधाओ का विकास

स्वायत्त शासन मंत्री ने मल्टीपरपज स्कूल परिसर में बनाई गई पार्किंग का निरीक्षण कर उसमें फिनिशिंग कार्य समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए। पार्किग स्थल की दो मंजिलों तक वाहनों के साथ उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं डिजाइन का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। विद्यार्थियों एवं युवा खिलाडियों के लिए विकसित कि जा रही इंडोर एवं आउटडोर सुविधाओं के निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस निर्माण से स्थानीय खिालाडियों को नयापुरा स्टेडियम जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। इसमें 5 करोड़ की लागत से खिलाडियों को हॉकी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉलीबाल, टेबिल टेनिस, बास्केटबॉल सहित इन्डोर व आउटडोर के अनेक खेलों के मैदान एवं खेल सामग्री का उपलब्धता स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत की जायेगी। इस दौरान स्वायत्त शासन विभाग के सचिव भवानी सिंह देथा, जिला कलक्टर उज्ज्वल राठौड़, महापौर कोटा उत्तर मंजू मेहरा, कोटा दक्षिण राजीव अग्रवाल, उपमहापौर मोनू कुरैसी, पवन मीणा, नगर विकास न्यास के ओएसडी आरडी मीणा, सचिव राजेश जोशी, यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, कंसलटेंट अनूप भरतरिया और नगर विकास न्यास के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ओपी वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

The post सीवी गार्डन में बनेगा वर्ल्ड क्लास जॉगिंग ट्रैक, एमबीएस अस्पताल में 50 करोड़ में बनेगा नया वार्ड appeared first on TIS Media .