Son murder of mother-brother Archives - TIS Media

खून की होली : बेटे ने हथौड़ा मार की मां-भाई की हत्या, पिता और भाइयों का बहाया खून
अजमेर. राजस्थान के अजमेर जिले के भिनाय कस्बे में बुधवार देर रात एक बेटे ने अपने परिवार के साथ खून की होली खेली। बेटे का क्रूर चेहरा देख जन्म देने वाला पिता भी कांप उठा। वहीं, बचपन से साथ रहे भाई भी उसकी हैवानियत को शब्दों में बयां नहीं कर सके। मंजर इतना खौफनाक था, देखने वालों की रूह तक कांप उठी। 25 वर्षीय बेटा हाथ में हथौड़ा लिए मां के कमरे में गया और सो रही मां का सिर फोड़ निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद छोटे भाई को भी मौत के घाट उतार दिया। अब परिवार में बचे पिता और तीन भाइयों की भी हत्या करना चाहता था। उसने वार भी किए, जिससे वे सभी घायल हो गए। लेकिन, शोर-शराबा होने से मोहल्ले के लोगों की नींद टूटी और मदद को दौड़े पड़े। जिससे इनकी जान बच गई। आरोपी मौके से फरार हो गया है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और खून से सनी दिवारें और हथौड़ा देख दंग रह गई। पुलिस ने घटनास्थल की बारिकी से जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार भिनाय गांव निवासी रामधन जांगिड़ (65) का परिवार यहां फर्निचर का काम करता है। उसके पांच बेटे हैं और सभी जयपुर में रहते थे। गांव में माता-पिता ही रहते हैं। बुधवार को सभी पांचों बेटे गांव आए थे।

Read More : खौफनाक मंजर : अंधेरी रात में खून से सनी सड़क, 2 दोस्तों की मौत, तीसरे की हालत नाजुक

सबसे पहले मां को मारा, फिर भाई की हत्या की

पुलिस के अनुसार आरोपी अमरचंद्र जांगिड़ (25) पांचों भाइयों में चौथे नंबर का है। उसने बीएड की हुई है और 2 साल से जयपुर में रहकर ही बीएड की तैयारी कर रहा था। बुधवार दोपहर को सभी भाई गांव आए थे। इसी रात करीब 2 बजे आरोपी अमरचंद्र अपने कमरे से बाहर निकला और घर की बिजली का बंद कर घर के दरवाजे अंदर से बंद कर दिए। इसके बाद हाथ में हथौड़ा लिए मां कमला देवी (60) के कमरे में गया। उनके सिर में हथौड़ा मार हत्या कर दी। इसके बाद वह छोटे भाई शिवराज (22) के कमरे में गया और उसके भी सिर में हथौड़ा मार मौत के घाट उतार दिया।

Read More : राजस्थानः 67 आईएएस के तबादले, मंत्री ममता भूपेश के प्रमोटी आईएएस पति को मिली पोस्टिंग

पिता और तीन भाइयों को भी किया लहूलुहान

मां और छोटे भाई की हत्या के बाद आरोपी अमरचंद्र घर के बरामदे में सो रहे पिता के पास गया और उनके सिर पर भी हथौड़े से वार किया। पिता के चिल्लाने की आवाज सुन दूसरे कमरे में सो रहे तीन भाई भागचन्द, ओमप्रकाश व ताराचंद्र पिता को बचाने दौड़े तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। वह सभी की हत्या करना चाहता था। हथौड़े के वार से पिता सहित तीनों भाई घायल हो गए। शोर-शराबा होने से मोहल्ले के लोगों की नींद टूटी और मदद को दौड़ आए। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गया। इससे चारों की जान बच गई।

Read More : सस्ती हुई शराब! आबकारी विभाग ने 35 फीसदी तक घटाई कीमतें

विवाद जैसी नहीं थी कोई बात

भिनाय कस्बे में हुई खौफनाक वारदात से सभी लोग सन्न हैं। रिश्तेदारों ने बताया कि रात को परिवार के सभी लोगों ने एक साथ खाना खाया था। विवाद जैसी कोई बात नहीं थी। आरोपी अमरचंद्र अक्सर चुपचाप रहता था। ज्यादा किसी से बात नहीं करता। सोने से पहले सभी लोग निश्चिंत थे। पड़ोसियों से भी हंस कर बातें की। लेकिन, आधी रात हुई वारदात से सभी सहम गए।

Read More : TIS_Filmistan: डांस के दीवानों पर कोरोना का हमला, क्रू-मेमबर्स से लेकर अब जज भी हुए पॉजिटिव

हत्यारा कर रहा था अजीब हरकतें

घायल परिवार के सदस्यों के अनुसार आरोपी अमरचंद्र मां-भाई की हत्या के बाद पिता पर हथौड़े बरसा रहा था तो वह अजीब हरकते कर रहा था। जब उसे रोकने के लिए तीनों भाई आए तो भी वह भी उसकी हरकतें देख दंग रह गए। आरोपी को देख ऐसा लग रहा था कि वह डीप डिप्रेशन में हो। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही वारदात के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

The post खून की होली : बेटे ने हथौड़ा मार की मां-भाई की हत्या, पिता और भाइयों का बहाया खून appeared first on TIS Media .