Thoughts Archives - TIS Media

#फैशन का भूत: फैशन के नाम पर उड़ती भारतीय संस्कृति व सभ्यता की धज्जियाँ
बदलाव प्रकृति का नियम है और समय के अनुसार बदलना भी जरूरी है | रूढ़िवादी सोच और आधुनिकता के हिसाब से बदलना भी पड़ता है | लेकिन इतना भी मत बदलो की आप अपने  संस्कार ही भूल जाओ |आज के इस आधुनिकता भरे दौर में जिसे देखों उसे पश्चिमी देशों के फैशन की नकल किये जा रहा है, मैं फैशन का विरोध नहीं करता हूँ | पर  ऐसा फैशन भी हमारी युवा पीढ़ी को नहीं करना चाहिए जिससे हमारे बुजुर्ग और रिश्तों को ठेस पहुंचे |

आज फैशन के नाम पर भारतीय संस्कृति व सभ्यता की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं | जैसे-जैसे भारतीय संस्कृति पर पश्चिमी सभ्यता का असर पड़ रहा है,  वैसे ही हमारे विचारों, उसूलों, खान-पान, रहन-सहन में बदलाव आता जा रहा हैं | किन्तु यदि प्रमुख बदलाव की बात करे तो मुख्य बदलाव हमारे पहनावे, शिक्षा और बोलचाल में आया है | हमारे अभिनेता और जिन्हें हम अपना आदर्श बना लेते है वो जो महंगे पेंट, शर्ट, कोट, टाई और जूते पहनते है. उनकी नकल आज का शिक्षित पुरुष वर्ग कर रहा है | वही दूसरी और फिल्म जगत में अभिनेत्रियाँ जिस प्रकार से वस्त्र पहनती है, उनकी नकल युवतियाँ कर रही है जो कभी कभार उनके साथ होने वाली बद्सलुकी और छेड़-छाड़ का बडा कारण बन जाता है  | आधुनिक समय में फैशन के विविध रूप नजर आ रहे है | फैशन और फिल्म उद्योग के अभिनेता और अभिनेत्रियाँ जिस प्रकार का विज्ञापन करते है उसी प्रकार युवा पीढ़ी द्वारा छोटे छोटे कपड़े, नाभि तक शरीर का प्रदर्शन और सौंदर्य प्रसाधन का प्रयोग आज आम बात हो गयी है | जीवन की दैनिक क्रिया जैसे वार्तालाप, नाचना, खाना-पीना और रहन – सहन भी फैशन के हिसाब से हो गया है |

READ MORE: शार्ली हेब्दो ने फिर की नापाक हरकत, अब हिंदुओं की भावनाएं भड़काने की कोशिश

फैशन के भूत के असर से कोई भी वर्ग अछूता नहीं रहा है बच्चे, युवा, बूढ़े, महिलाएं आदि सभी वर्गों पर फैशन के भूत का प्रभाव स्पष्ट देखा जा सकता है | जो बुजुर्ग लोग पहले धोती कुर्ता पहनते थे वह अब पेंट शर्ट व जींस पहनने लगे है | युवा वर्ग फिल्मी अभिनेत्री एवं अभिनेताओं से प्रभावित होकर कटे-फटे और कम कपड़े पहनना आदि को फैशन समझने लगे है, जिसे उनके हमउम्र बेहद पसंद भी करते है | फिल्मी उद्योग से प्रभावित होकर लड़के लड़कियां शराब, सिगरेट, क्लब आदि को फैशन समझने लगी है | यदि बॉलीवुड के अभिनेता एवं अभिनेत्रियां अजीब तरह की हेयर स्टाइल रखती है तो आज के लड़के लड़कियां उसे अपनाने में बिल्कुल भी झिझक नहीं रखते हैं क्योंकि फैशन का भूत उनके सर पर चढ़ा हुआ रहता है | लोगों पर फैशन का भूत इतना बढ़ता जा रहा है कि अगर कोई इस नए जमाने में फैशन के चक्कर से दूर रहता है तो लोग उसका मजाक बनाने लगते है, हँसते है यहाँ तक की सामूहिक रूप से सार्वजानिक स्थान पर उनका मजाक बनाते है | इसी कारण उसे भी नए फैशन को अपनाना पड़ता है |

READ MORE: निश्चित उद्देश्य और एकाग्रता के साथ युवा अपना भविष्य रचे

फैशन के इस दौर में लड़के लड़कियों को पहचानना भी मुश्किल हो गया है | लड़के लड़कियों की तरह हेयर स्टाइल रखने लगे हैं जिससे उनको पहचानने में मुश्किल होती है वहीं दूसरी ओर लड़कियां लड़कों के जैसी हेयर स्टाइल और जींस शर्ट आदि कपड़े पहनने लगी है जिनसे उनको भी पहचानना मुश्किल होता है | युवा व प्रौढ़ व्यक्ति भी अब फैशनपरस्त हो गये है. चाहे भरपेट भोजन न मिले, रोजगार की सुव्यवस्था हो या न हो, पुरानी पीढ़ी के लोग दुत्कारते रहे, तो भी नई पीढ़ी फैशन परस्ती को सभ्य जीवन का श्रेष्ट प्रदर्शन मानने लगी है. इस प्रकार समाज में उठाना बैठना, वार्तालाप करना, चलना फिरना, खाना-पहनना आदि सब फैशन के अनुसार ढाला जा रहा है |

बालों को रंग बिरंगे रंगों में रंगना अजीब से कपड़े पहन कर घूमना लोग फैशन समझने लगते हैं परंतु वह नहीं जानते उनकी यह फैशन बुजुर्गों और बच्चों के लिए एक हास्य का कारण बन कर रह जाते है | सिर्फ रहन-सहन में ही नहीं बल्कि बोलचाल पर भी फिल्मी और पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव देखने को मिलता है लोग अपनी मातृभाषा को छोड़कर इंग्लिश बोलने को फैशन समझने लगते हैं और अपने माता पिता को न जाने किस-किस प्रकार संबोधन देकर पुकारते हैं जो कि भारतीय संस्कृति मैं शोभा नहीं देता | फैशन के नाम पर ऐसे ऐसे शब्दों का प्रयोग हो रहा जिससे जिनका यदि डिक्शनरी में वास्तविक अर्थ निकला जाये तो वो अभद्र और अश्लील मतलब निकलते है | साथ ही इस फैशन की होड़ करने के लिए जिस धन की जरुरत होती है उसकी पूर्ति के लिए कुछ युवा तो धनार्जन के नाजायज तरीके अपनाते है, कुछ युवतियाँ सौदर्य प्रतियोगिताओं व बॉलीवुड की चमक धमक के नाम पर अपनी अस्मिता को बेचने पर जरा भी संकोच नही करती है |

READ MORE: मन, मस्तिष्क व अनुभवों का संयोजन है विचाराभिव्यक्ति

आज फैशनपरस्ती के कारण कई दुष्परिणाम दिखाई दे रहे है. अब धार्मिक क्रियाओं और अनुष्ठानों को दकियानूसी आचरण माना जाता है | युवक-युवतियों की वेशभूषा गंदी सोच को जाग्रत करने वाली बन गई है | तड़क-भड़क एवं आकर्षक वस्त्रों पर काफी धन खर्च किया जा रहा है | सिनेमाओं तथा दूरदर्शन पर ऐसे नग्न अश्लील द्रश्य दिखाए जाते है, मारघाड़ की झलकियाँ भी रहती है | समाज में आये दिन यौनाचार एवं दुराचार के समाचार प्रकाशित होते है, उन सबके मूल कारण में फैशन का भूत और पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव ही तो है | अन्यथा भारतीय संस्कृति तो हर धर्म, वर्ग, लिंग में सभ्यता और आदर का भाव सिखाती है | देखा जाये तो हमारी संस्कृति एवं समाज पर फैशन की चकाचौंध का अत्यंत बुरा प्रभाव पड़ रहा है | यह नितांत आवश्यक हो गया है की हमें युवा पीढ़ी को समझाएं की वे जीवन में अपने भविष्य को देखते हुए अपनी प्राथमिकता पर ध्यान दे |

लेखक: प्रकाश योगी

शिक्षक प्रशिक्षनार्थी

The post #फैशन का भूत: फैशन के नाम पर उड़ती भारतीय संस्कृति व सभ्यता की धज्जियाँ appeared first on TIS Media .

मन, मस्तिष्क व अनुभवों का संयोजन है विचाराभिव्यक्ति
समस्त प्राणी जगत जो सोचने और समझने की अभिव्यक्ति रखता है वो अपने मस्तिष्क में विचारो को जरुर अनुभव करता है | जब हम विचारों की बात करते हैं तो विचारों का अर्थ होता है विचारशील होना | विचार अर्थात प्रगति, प्रगति इसलिए क्योंकि हमारा भविष्य भूत के विचारों के आधार पर ही दिशा पाता है, व्यक्ति की सफलता एवं असफलता उसके सकारात्मक एवं नकारात्म विचारों पर ही निर्भर करती है |

जीवन में नवाचार नयापन सब कुछ विचारों पर ही निर्भर करता है इसका अनुमान विश्व में होने वाली विभिन्न क्रांतियों से लगाया जा सकता है जिनका आरंभ विचारों से ही हुआ | लेकिन प्रश्न उठता है की आखिर यह विचार है क्या ? तार्किक दृष्टि से सोचने और समझने की शक्ति के आधार पर विचारों को हम निम्न रूप से प्रदर्शित कर सकते है

व्यक्ति विचारों से ही ज़िंदा है-जीवन विचारों के साथ आरंभ होता है और विचारों के साथ ही समाप्त हो जाता है |  … कभी शुन्य से आरंभ तो कभी शुन्य पर समाप्त अर्थ यह हुआ की जीवन का आरम्भ और अंत दोनों ही विचारों पर निर्भर करता है जब तक विचार हैं तब तक हम हैं जिस दिन विचार नहीं समझो हम भी नहीं |

READ MORE: टोबा टेक सिंह: आज पढ़िए मंटो की कहानी

विचार जीवन का आधार है- विचार जीवन का आधार है | जीवन विचारों के साथ आरंभ होता है और विचारों के साथ ही समाप्त हो जाता है |  एक अद्भुत विचित्र लगने वाला यह जीवन, कुछ और नहीं विचारों का एक सिलसिला मात्र है | विचारों के बिना जीवन की सजीवता और रंग समाप्त हो जाते है | विचार हमारी समझ व हमारे ज्ञान के धोतक है वह विचार ही है जो व्यक्ति को मान-सम्मान दिलते हैं यदि व्यक्ति महान बनता है तो अपने विचारों से | घर- परिवार ,कार्य -व्यापार सब की सफलता व असफलता विचारों पर ही निर्भर करती है | इस प्रकार विचार हमारे संबंधों को जोड़ने वाली कड़ी का काम करते हैं अतः इस प्रकार यह हमारे संबंधों को सींचने वाला वाला अमृत है |

बुद्धिमत्ता की पहचान- विचार आते कहां से हैं ? विचार हमारे मन और मस्तिष्क के सयोजन व अनुभवों का परिणाम हैं जहां मन और मस्तिष्क अपने अनुभवों के साथ मिलते हैं तो वहीं विचार उत्पन्न होते है मन और मस्तिष्क का यह अद्भुत संबंध केवल मनुष्यों में ही पाया जाता है सोच समझ के लिए एक विकसित मस्तिष्क की आवश्यकता होती है जो समस्त जीवधारियों की अपेक्षा केवल मनुष्य में ही पाया जाता है | विचार परिवर्तनशील होते हैं जो परिस्थिति के अनुरूप परिवर्तित होते रहते हैं, परिस्थिति और विचारों का यह अद्भुत संबंध भी केवल मनुष्यों में ही देखने को मिलता है तभी तो मनुष्य सर्वाधिक बुद्धिमान कहलाता है |

READ MORE: राजस्थान की तरफ बढ़ रहा ताउते चक्रवात, कोटा-बारां में मचा सकता तबाही

विचार परिवर्तन के धोतक है- विचारों ने समाज में एक बड़ा परिवर्तन ला दिया और जब ये परिवर्तन क्रांतिकारी होते है तो इतिहास का निर्माण करते है | जब इन्हीं विचारों ने प्रेम का रूप धारण किया तो हीर-राँझा, सोनी-महीवाल, रोमियो-जूलियट को बना दिया | करुणा, दया, ममता, सुख -दुख और जाने क्या-क्या ? यह सब कुछ इन विचारों के ही इर्द-गिर्द घटित होती है | कभी बंधन युक्त कर लेते हैं तो कभी बंधन मुक्त | यह जीवन को आधार प्रदान करते हैं और निराधार भी यही बनाते हैं कभी हमें अपने सुख के लिए जीने को प्रेरित करते हैं तो कभी अन्यों की भावनाओं को आहत ना करने के लिए, अतः इस प्रकार विचारों की स्वाधीनता और पराधीनता का नाम ही जीवन है |

विचार व्यक्ति के अस्तित्व की पहचान है- विचारों को हमें निरंतर बनाये रखना चाहिए क्योंकि ये वैचारिक निरंतरता से ही जीवन चलायमान है | अपनी वैचारिक निरंतरता को जारी रखते हुए आगे बढ़ते रहिये | अपने विचारों में हमेशा सकारात्मकता, जीवंतता और नवीनता बनाये रखे |

लेखक: पंकज नागर

विचारक और विद्यार्थी

The post मन, मस्तिष्क व अनुभवों का संयोजन है विचाराभिव्यक्ति appeared first on TIS Media .