Uttar Pradesh Election Archives - TIS Media

पीएम मोदी ने परिवारवाद पर बोला सीधा हमला, कहा- देश की बदहाली के लिए कांग्रेस जिम्मेदार
TISMedia@NewDelhi उत्तर प्रदेश में सात चरणों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए मतदान का पहला चरण कल यानी गुरुवार को आयोजित होगा। उत्तर प्रदेश के साथ ही चार अन्य राज्यों में भी विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इससे पहले बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन चुनावों को लेकर बात की और भाजपा की जीत का विश्वास जताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पांचों चुनावी राज्यों में भाजपा की जीत का विश्वास व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भाजपा पांचों राज्यों में विजयी होगी और पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस साक्षात्कार को अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर साझा किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि ‘मैंने सभी राज्यों में देखा है कि जनता का भाजपा की ओर झुकाव है और हम पूर्ण बहुमत के साथ ये चुनाव जीतेंगे। इन पांचों राज्यों की जनता भाजपा को उनकी सेवा करने का अवसर प्रदान करेगी।’

यूपी ने नकार दी है ‘एक बार आओ, एक बार जाओ’ की व्यवस्था

उन्होंने कहा, जब हम सत्ता में होते हैं तो पूरी ऊर्जा और बड़े स्तर पर ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ काम करते हैं। पांचों राज्यों में सबसे अहम माने जा रहे उत्तर प्रदेश को लेकर मोदी ने कहा कि यहां जनता ने ‘एक बार आओ, एक बार जाओ’ की व्यवस्था नकार दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सामूहिक नेतृत्व में भरोसा करती है। हमें एक साथ मिलकर काम करने की आदत है। भाजपा की होर्डिंग पर पार्टी के कार्यकर्ताओं की तस्वीरें इसे स्पष्ट करती हैं। उन्होंने कहा कि हम हारें या फिर जीतें, चुनाव हमारे लिए एक ओपन यूनिवर्सिटी की तरह हैं।

कांग्रेस ने अपने शासन काल में सिर्फ देश को बांटने का काम किया

उन्होंने कहा कि इम चुनावों से हमें नई भर्तियों का और सुधार करने का अवसर मिलता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करता हूं। मैं मानता हूं कि राष्ट्र को विकसित करने का यही एक मात्र रास्ता है। देश के विकास के लिए हमें मिलकर काम करना होगा। विपक्षी दलों को निशाने पर लेते हुए पीएम ने कहा कि विपक्ष देश को बांटने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इस देश के लोग इतने समझदार हैं कि इनके जाल में नहीं फसेंगे। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, पिछले 50 साल में उन्होंने केवल देश को बांटने का काम किया है।

‘मैं अच्छे से समझता हूं राज्य की आकांक्षाएं और आवश्यकताएं’

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा क्षेत्रीय आकांक्षाओं को देश के विकास के लिए संबोधित करने में विश्वास रखती है। मैं देश का पहला प्रधानमंत्री हूं जो लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहा है। मैं अच्छी तरह से इस बात को समझता हूं कि एक राज्य की आकांक्षाएं और आवश्यकताएं क्या हैं। भारत की विविधता को वैश्विक स्तर पर प्रसारित करने के अपने विचार को लेकर उन्होंने कहा कि अब कई देशों के अध्यक्ष भारत आने पर यहां कई राज्यों की यात्रा करते हैं। इससे पहले ये लोग केवल नई दिल्ली तक ही सीमित रहते थे। मैं चीनी राष्ट्रपति को तमिलनाडु लेकर गया था। उन्होंने कहा कि मैं फ्रांस के राष्ट्रपति को उत्तर प्रदेश लेकर गया था। मैं जर्मनी की चांसलर (तत्कालीन) को कर्नाटक लेकर गया था और तब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी प्राथमिकता देश के हर राज्य को प्रोत्साहित करने की और पहचान देने की है।

‘सामाजिक न्याय के साथ छेड़छाड़ देश के लिए नुकसानदायक’

इस सवाल पर कि अगर क्षेत्रीय आकांक्षाओं को महत्व दिया जाएगा तो इससे देश की एकता को खतरा पैदा होगा, प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत जैसे देश में जहां सामाजिक व्यवस्था विविधता से परिपूर्ण है, अगर हम सामाजिक न्याय के साथ छेड़छाड़ करते हैं तो देश को नुकसान होगा। अगर देश का कोई भी हिस्सा कमजोर है तो यह प्रगति नहीं कर सकता है। हमें समावेशी और शुद्ध विकास की ओर ध्यान देना चाहिए। हमारी सरकार ने 110 से 115 ऐसे आकांक्षी जिलों की पहचान की है जो राज्यों के साथ सहयोग में विकास के मानकों पर बहुत अधिक पिछड़े हुए हैं।

The post पीएम मोदी ने परिवारवाद पर बोला सीधा हमला, कहा- देश की बदहाली के लिए कांग्रेस जिम्मेदार appeared first on TIS Media .

Congress: पार्टी ज्वाइन करनी है तो देना होगा “मुंह बंद” रखने का हलफनामा
सार्वजनिक मंच पर आलोचना न करने का देना होगा हलफनामा

TISMedia@PoliticalDesk कांग्रेस ज्वाइन करना अब आसान नहीं होगा। कांग्रेस की मेम्बरशिप लेने के लिए अब न सिर्फ फॉर्म भरना पड़ेगा, बल्कि “मुंह बंद” रखने का हलफनामा भी देना होगा। दरअसल, कांग्रेस एक नवंबर से 31 मार्च 2022 तक सदस्यता अभियान चलाने जा रही है। इसको लेकर पार्टी की ओर से नया मेंबरशिप फॉर्म जारी किया गया है। जिसमें एक शर्त यह भी है कि सदस्यता लेने वाले व्यक्ति को यह हलफनामा देना होगा कि वह पार्टी की नीतियों व निर्णयों की आलोचना सार्वजनिक तौर पर नहीं करेगा।

यह भी पढ़ेंः UP Assembly Elections 2022: योगी को चुनाव हराकर ही मानेंगे उनके ये बिगड़ैल मंत्री

बीते कई चुनावों में लगातार फजीहत होने के बाद अब देश की सबसे पुरानी पार्टी नई परिपाटी शुरू करने जा रही है। कांग्रेस अब हर किसी को पार्टी की सदस्यता नहीं देगी। पार्टी ज्वाइन करने के लिए बकायदा लंबा चौड़ा फॉर्म भरना होगा। इस फार्म में एक दो नहीं बल्कि पूरे 10 बिंदु रखे गए हैं। जिसमें से सबसे महत्वपूर्ण यह है कि सदस्यता लेने वाले व्यक्ति को यह हलफनामा देना होगा कि वह पार्टी की नीतियों व निर्णयों की आलोचना सार्वजनिक तौर पर नहीं करेगा। इसके अलावा यह शर्त भी रखी गई है कि सदस्यता लेने वाला कोई भी व्यक्ति कानूनी सीमा से अधिक संपत्ति नहीं रखेगा।

यह भी पढ़ेंः अंधेरा होने के बाद थाने न जाएं महिलाएं, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने उड़ाई योगी सरकार की धज्जियां

यह है शपथ पत्र का प्रारूप

कांग्रेस के मेंबरशिप फॉर्म में साफ तौर पर लिखा है कि- ‘मैं धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद व लोकतंत्र के सिद्धांतों को बढ़ावा देने के लिए सदस्यता लेता हूं। मैं प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से, खुले तौर पर या किसी तरह से पार्टी मंचों के अलावा, पार्टी की स्वीकृत नीतियों व कार्यक्रमों की आलोचना नहीं करूंगा।’

यह भी पढ़ेंः Congress Pratigya Yatra: प्रियंका गांधी ने की 20 लाख सरकारी नौकरी देने की घोषणा, बोलीं- ‘हम वचन निभाएंगे’

फजीहत से लिया सबक

कांग्रेस की नीतियों व फैसलों को लेकर पार्टी के नेताओं ने ही जमकर फजीहत करवाई थी। वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने तो मीडिया से बातचीत के दौरान यहां तक कह दिया था कि ‘पार्टी में निर्णय कौन ले रहा है, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। पार्टी का अध्यक्ष कौन है यह ही नहीं पता है। हमारी पार्टी में कोई अध्यक्ष नहीं है।’ इसके अलावा गुलाम नबी आजाद ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस कार्यसमिति की तत्काल बैठक बुलाने की मांग की थी। उन्होंने अध्यक्ष के चुनाव की भी मांग की थी। इसके अलावा कांग्रेस में युवा बनाम बुजुर्ग नेताओं की लड़ाई भी कई बार सार्वजनिक तौर पर सामने आ चुकी है।

यह भी पढ़ेंः खुलासाः facebook बना फेकबुक, भारत में फैला रहा झूठ और नफरत

सोनिया गांधी ने दिखाए तेवर

सार्वजनिक मंचों पर अपनी ही पार्टी की आलोचना और किरकिरी के बाद सोनिया गांधी ने अपने तेवर जी-23 नेताओं को दिखाए थे। उन्होंने सीधे नाम न लेते हुए जी-23 नेताओं को फटकार लगाई थी और अध्यक्ष की मांग पर साफ कहा था कि मैं ही कांग्रेस की अध्यक्ष हूं और फैसले भी मैं ही ले रही हूं। उन्होंने यहां तक भी कह दिया था कि कुछ भी कहने के लिए मीडिया के सहारे की जरूरत नहीं है।

The post Congress: पार्टी ज्वाइन करनी है तो देना होगा “मुंह बंद” रखने का हलफनामा appeared first on TIS Media .

तो योगी करवा रहे है यूपी में गुंडागर्दी, सीएम पर पूर्व सीएम का हमला
TISMedia@कोटा. ब्लॉक प्रमुख के चुनाव से पहले नामांकन के दौरान उत्तर प्रदेश में हुई हिंसा पर अब राजनीतिक बयानबाजी हो रही है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस मसले पर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। चुनावी हिंसा को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि, प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है, बीजेपी की सरकार को जनता ही सबक सिखाएगी।

पप्पू यादव को अखिलेश यादव का जवाब

अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव के तंज पर भी जवाब दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि, हां, हमसे ना हो पाएगा। लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है, यूपी में जल्द ही बदलाव की लहर चलेगी।

READ MORE: तेल की तपिश से छटपटाए लोग, कांग्रेस ने पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन कर किया बढ़ी कीमतों का विरोध

पप्पू ने अखिलेश यादव पर साधा था निशाना

बता दें कि, शुक्रवार को जन अधिकार पार्टी के पप्पू यादव ने ट्वीट कर अखिलेश पर निशाना साधा था। पप्पू यादव ने लिखा था कि, बाबू अखिलेश यादव जी, आप से न हो पाएगा, सड़क पर संघर्ष! इतनी बड़ी पार्टी, इतना संसाधन हो तो बीजेपी वालों की गुंडई और ढोंगी के दुःशासन का होश ठिकाने लगा देता! एक बहन का बीच सड़क पर चीरहरण और आप आराम से बैठे हो! जेल से निकलता हूं, संघर्ष के लिए पार्टी आउटसोर्स कर दीजिएगा! फिर दिखाते हैं।

बाबू अखिलेश यादव जी,

आप से न हो पाएगा, सड़क पर संघर्ष!इतनी बड़ी पार्टी,इतना संसाधन हो तो BJPवालों की गुंडई और ढोंगी के दुःशासन का होश ठिकाने लगा देता!

एक बहन का बीच सड़क पर चीरहरण और आप आराम से बैठे हो!जेल से निकलता हूं, संघर्ष के लिए पार्टी आउटसोर्स कर दीजिएगा! फिर दिखाते हैं।

— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) July 9, 2021

प्रदेश सरकार पर बरसे अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि, माताप्रसाद पांडेय जी को नामांकन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के गुंडों का सामना करना पड़ा। लखीमपुर की घटना को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी बहन की गलती सिर्फ यही थी कि वो समर्थक थी।

सीएम बताएं कि, आखिर गुंडों को खुली छूट किसने दी- अखिलेश

मुख्यमंत्री जी बताएं कि, आखिर गुंडों को खुली छूट किसने दी है। अखिलेश यादव ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी का नकाब उतर गया है, प्रशासन को इस घटना की भरपाई करनी चाहिए। जो भी हिंसा हुई है, ये मुख्यमंत्री के इशारे पर हुआ है, मुख्यमंत्री खुद गुंडों को बढ़ावा दे रहे हैं।

READ MORE: पीड़ित परिवारों को मदद का सिलसिला जारी, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के आव्हान पर घर-घर पहुंचे कार्यकर्ता

मुख्यमंत्री सिर्फ अपनी कुर्सी बचा रहे- अखिलेश

जल्द ही उत्तर प्रदेश से इनका सफाया हो जाएगा। समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने कहा कि, इन लोगों को जनता ने हरा दिया है, सिर्फ मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचा रहे हैं। बता दें कि, उत्तर प्रदेश में बीते दिन ब्लॉक प्रमुख चुनावों को लेकर नामांकन किया जा रहा था। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में जमकर हिंसा हुई है। सिद्धार्थनगर, अंबेडकरनगर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी समेत अन्य जिलों में गोलीबारी, हिंसा, तोड़फोड़ दर्ज हुई।

The post तो योगी करवा रहे है यूपी में गुंडागर्दी, सीएम पर पूर्व सीएम का हमला appeared first on TIS Media .

#UP_Election_2022: कोन होगा बीजेपी का सीएम फेस, क्या कंफ्यूजन से सियासी फायदा उठाना चाहती है भाजपा
TISMedia@लखनऊ. उत्तर प्रदेश की सियासत में सवा चार साल पहले 15 साल के सियासी वनवास को खत्म कर सत्ता में लौटी बीजेपी गुजरात की तरह अब यहां भी मजबूती के साथ अपने पैर जमाए रखना चाहती है। हालांकि अगले साल 2022 में होने वाले चुनाव में मुख्यमंत्री फेस को लेकर बीजेपी में भ्रम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।

सीएम के फेस पर ये बीजेपी की दुविधा या सियासी दांव?

एक तरफ बीजेपी के कुछ नेता सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में चुनावी रण में उतरने का दम भर रहे हैं तो पार्टी के कुछ नेता यह फैसला केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ने की बात कर कार्यकर्ताओं और पब्लिक के बीच कन्फ्यूजन भी बढ़ा रहे हैं। सीएम के फेस पर ये बीजेपी की दुविधा है या फिर सियासी दांव?

READ MORE: श्रमिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है: संतोष गंगवार

पिछले चुनाव में CM पद के लिए किसी भी चेहरे को आगे नहीं किया

2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने मुख्यमंत्री पद के लिए किसी भी चेहरे को आगे नहीं किया था। प्रदेश में बीजेपी ने भले ही पार्टी की कमान केशव प्रसाद मौर्य के हाथों में सौंप रखी थी, लेकिन पूरा चुनाव पीएम मोदी के नाम पर लड़ा गया था। बीजेपी को चुनाव में इसका जबरदस्त फायदा मिला और यूपी के अब तक के इतिहास में पार्टी ने सबसे ज्यादा 311 सीटें जीतीं। बाद में मुख्यमंत्री का ताज योगी आदित्यनाथ के सिर सजा तो केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा को डिप्टीसीएम बनाया गया।

सीएम फेस पर बीजेपी दो धड़ों में बंटी हुई नजर आ रही

अब जबकि अगले साल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बिसात बिछाई जाने लगी है। बीजेपी में दिल्ली से लखनऊ तक बैठकों का दौर जारी है। हालांकि पार्टी ने अभी तक सार्वजनिक रूप से यह घोषणा नहीं की है कि 2022 के चुनाव में सीएम का चेहरा योगी आदित्यनाथ ही होंगे या फिर 2017 की तरह बिना फेस के पार्टी चुनावी मैदान में उतरेगी। सीएम फेस को लेकर बीजेपी दो धड़ों में बंटी दिखाई दे रही है। एक गुट योगी को आगे कर चुनाव लड़ने का ऐलान कर रहा है तो दूसरा खेमा चुनाव बाद केंद्रीय नेतृत्व फैसला करेगा की बात कहकर सियासी सस्पेंस पैदा कर रहा है।

राजनाथ-स्वतंत्रदेव खुलकर योगी के समर्थन में खड़े

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ खुलकर सीएम योगी के कामकाज की तारीफ कर रहे हैं। स्वतंत्र देव सिंह ने हाल में ही कहा था कि, उत्तर प्रदेश में चुनाव सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही होंगे। यूपी में योगी आदित्यनाथ से ज्यादा परिश्रमी और ईमानदार मुख्यमंत्री कौन है?

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बेहद शानदार काम किया

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बेहद शानदार काम किया है। कोविड संक्रमित होने के बाद भी वो सक्रिय थे। आइसोलेशन में रहने के दौरान भी लगातार काम करते रहे। अगले चुनाव में सीएम चेहरा पर राजनाथ ने कहा था कि सीएम योगी हैं तो दूसरा कौन होगा। उनके परिश्रम और नीयत पर सवाल नहीं किया जा सकता।

केशव-स्वामी ने केंद्रीय नेतृत्व के पाले में डाली गेंद

दूसरी ओर केशव प्रसाद मौर्य से लेकर स्वामी प्रसाद मौर्या और हाल ही में प्रदेश उपाध्यक्ष बने अरविंद शर्मा मानते हैं कि 2022 में सीएम फेस केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। रविवार को बीजेपी दफ्तर में संगठन की मीटिंग में भाग लेने आए सरकार के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने योगी की तारीफ तो की लेकिन ये भी कहा कि, 2022 चुनाव जीतने के बाद पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व ही यूपी में मुख्यमंत्री का चेहरा तय करेगा।

केंद्रीय नेतृत्व ही मुख्यमंत्री फेस तय करेगा- केशव मौर्य

उन्होंने कहा कि, 2017 में भी बीजेपी ने सीएम का चेहरा घोषित नहीं किया था और चुनाव नतीजे के बाद योगी को सीएम बनाया गया था। ऐसे ही 2022 में होगा। स्वामी प्रसाद के इस बयान से पहले डिप्टीसीएम केशव मौर्य भी यह कह चुके हैं कि बीजेपी की परंपरा रही है कि, केंद्रीय नेतृत्व ही मुख्यमंत्री फेस तय करता है।

यूपी चुनाव में जीत के लिए काफी पीएम मोदी- अरविंद शर्मा

हम पहले केवल चुनाव जीतने पर ही फोकस कर रहे हैं और सीएम फेस का फैसला केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। वहीं, पीएम मोदी के करीबी माने जाने वाले अरविंद शर्मा ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आगामी चुनाव लड़ने की बात तो कही, लेकिन पीएम मोदी को ही यूपी के चुनाव में जीत के लिए काफी बताया।

READ MORE: अपहरण कर मारपीट का वीडियो वायरल: युवक को जंगल में ले जाकर बंधक बनाकर मारपीट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

अरविंद शर्मा पीएम मोदी की तारीफ कर रहे

अरविंद शर्मा ने कहा कि, मेरी राय है कि यूपी के लोग आज भी पीएम मोदी को उतना ही चाहते हैं, जितना 2013-14 में चाहते थे। चुनाव जीतने के लिए सिर्फ पीएम मोदी का नाम ही काफी है। उनका संरक्षण ही काफी है। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, मुझे यकीन है कि आपकी (स्वतंत्र देव) और सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में बीजेपी को पिछले चुनाव से भी ज्यादा सीटें मिलेंगी।

सीएम फेस को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा

एके शर्मा का ये बयान ऐसे समय आया है, जब योगी को लेकर कई तबकों में सवाल उठ रहे हैं। इसके अलावा बीजेपी में सीएम फेस को लेकर नेताओं के अलग-अलग बयान भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे है।

जनता बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए तैयार- अखिलेश यादव

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि, यूपी विधानसभा चुनाव में जनता बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का फैसला कर चुकी है। ऐसे में कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह किसके चेहरे पर चुनाव लड़ रही है। सीएम योगी अभी तक कोई वादा पूरा नहीं कर सके हैं। ऐसे में बीजेपी किसी को भी सीएम फेस बना दे, लेकिन अब वो चुनाव नहीं जीतने वाली है।

दुविधा में ही बीजेपी का सियासी फायदा

वहीं, राजनीतिक विशेषज्ञ काशी प्रसाद यादव मानते हैं कि यूपी में सीएम फेस पर बीजेपी ऐसी ही दुविधा बनाकर रखना चाहती है, जिसमें उसका अपना सियासी फायदा है। बिना किसी चेहरे को आगे किए चुनाव में उतरने से बीजेपी के तमाम नेता एकजुट होकर प्रयास करते हैं, क्योंकि बीजेपी प्रदेश की सपा और बसपा पार्टी नहीं है। बीजेपी और कांग्रेस ऐसी पार्टियां है, जहां मुख्यमंत्री बनने का मौका पार्टी के किसी भी नेता को मिल सकता है। इसीलिए बीजेपी यूपी में सीएम पद को लेकर ऐसी दुविधा को बनाए रखना चाहती है ताकि पार्टी के सभी नेता और उनके कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को जिताने में भूमिका अदा करे।

विभिन्न गुट एक-दूसरे के खिलाफ काम न करें

दिल्ली विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर श्री प्रकाश सिंह कहते हैं कि, कई विकल्प खुले रखना, किसी राजनीतिक दल के लिए हमेशा अच्छा होता है। इससे नेतृत्व को चुनावी अंकगणित साधने के लिए आवश्यक गुणा-भाग करने में सहूलियत हो जाती है। उन्हें बस यह सुनिश्चित करना है कि, विभिन्न गुट, एक-दूसरे के खिलाफ काम न करें।

सीएम फेस के साथ बीजेपी को नुकसान हुआ

दरअसल, 2014 के बाद से बीजेपी ने जिन राज्यों में मौजूदा मुख्यमंत्री को चेहरा बनाकर चुनावी मैदान में उतरी है, उसे सियासी तौर पर कोई खास फायदा नहीं मिला है। इतना ही नहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चुनाव में बीजेपी ने सीएम फेस के साथ उतरी थी, लेकिन सभी राज्यों में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है।

महाराष्ट्र में बीजेपी सत्ता से बाहर हुई

हालांकि, मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायकों के बगावत के बाद सरकार बनाने में सफल रही है। इसके अलावा गुजरात, हरियाणा और महाराष्ट्र में बीजेपी की सीटें घट गई थीं। महाराष्ट्र में बीजेपी सत्ता से बाहर हो गई और हरियाणा में जेजेपी के सहयोग से सरकार बनी है।

असम में BJP बिना CM फेस के चुनावी मैदान में उतरी, सफल हुई

वहीं, असम में बीजेपी बिना मुख्यमंत्री फेस के चुनावी मैदान में उतरी थी और अपनी सत्ता बचाए रखने में सफल रही है। हालांकि, सत्ता में वापसी के बाद बीजेपी सर्बानंद सोनेवाल की जगह हेमंत सरमा को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंप दी। उत्तराखंड में बीजेपी ने त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह तीरथ सिंह रावत को सीएम बना दिया है।

READ MORE: केंद्र की दो टूक: नहीं दे सकते कोरोना से हुई मौतों का मुआवजा

बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह खामोश

लेकिन पार्टी ने तय किया है कि, 2022 के चुनाव में असम मॉडल पर यानि बिना सीएम फेस के उतरेगी। ऐसे ही यूपी को लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया है, लेकिन जिस तरह से भ्रम की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह खामोश है और उसे इसी कन्फ्यूजन में अपना राजनीतिक फायदा नजर आ रहा है।

The post #UP_Election_2022: कोन होगा बीजेपी का सीएम फेस, क्या कंफ्यूजन से सियासी फायदा उठाना चाहती है भाजपा appeared first on TIS Media .