Vibrant Archives - TIS Media

सीएम साहब! कोटा से आपका बैर कब खत्म होगा, सिनेमा हॉल खोल सकते हो कोचिंग नहीं
प्रदर्शनकारियों ने लगाया आरोपः गहलोत सरकार में हर बार उठाना पड़ता है कोटा के शिक्षण संस्थानों को नुकसान

एमएनआईटी, आईआईटी छीनने और आरटीयू को तोड़ने के बाद अब कोचिंग सेक्टर को जयपुर ले जाने की साजिश

TISMedia@Kota कोरोना का कहर खत्म होने के बाद गहलोत सरकार की दोहरी अनलॉक नीति के खिलाफ कोटा के हॉस्टल और मैस संचालकों ने कोचिंग संस्थान खोलने की मांग को लेकर लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट का घेराव करने जा रहे हॉस्टल और मैस संचालकों को पुलिस ने सर्किट हाउस के पास रोक दिया। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर कोटा के साथ कुठाराघात करने का आरोप लगाए। उन्होंने मांग की कि जब सिनेमा हॉल खोले जा सकते हैं तो फिर सरकार कोरोना प्रोटोकॉल की पालना के साथ विद्यार्थियों को पूरी सुरक्षा मुहैया करा रहे कोचिंग संस्थानों को सरकार क्यों नहीं खोल रही?

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 10 जुलाई को कोरोना कहर थमने के बाद पूरे राजस्थान को अनलॉक करने की घोषणा की थी। बाजारों और दुकानों से लेकर मॉल और सिनेमाघर तक खोल दिए गए, लेकिन अनलॉक 4.0 के नाम से जारी गाइड लाइन में कोचिंग संस्थानों को अब भी बंद करने का आदेश दिया गया था। जिसके बाद पाई-पाई के लिए मोहताज हो चुके कोटा के हॉस्टल और मैस संचालकों में आक्रोश फैल गया।

Read More: KotaCoaching: कोरोना के कहर से कराह रही शिक्षा नगरी, एक लाख लोगों की छिनी रोजी रोटी

सरकार के खिलाफ शुरू हुआ प्रदर्शन

अनलॉक 4.0 लागू होते ही कोटा के कोचिंग कारोबार से जुड़े लोगों में सरकार के खिलाफ गुस्सा भड़क गया। डेढ़ साल से बंद पड़े कोचिंग संस्थानों को चालू कराने की मांग को लेकर शहर में जगह-जगह प्रदर्शन शुरू हो गए। कोचिंग से हॉस्टल, मैस, पीजी और स्टेशनरी आदि दुकानों के संचालकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लगातार दो दिन से प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट का घेराव करने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें सर्किट हाउस के आसपास ही रोक लेती है। मंगलवार को भी जब कोचिंग खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कोटा के बाशिंदे कलेक्ट्रेट जाने लगे तो उन्हें सर्किट हाउस के पास रोक लिया गया। जिससे वह भड़क गए। सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शन कर रहे यह लोग वहीं सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे।

Read More: Kota Coaching : ALLEN ने शुरू किया 31 बेड का Hospital, तैनात किए Doctors & Nursing Staff

सीएम पर लगाए बर्बादी के आरोप

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ सीधे आरोप लगाने शुरू कर दिए। पुलिस अधिकारियों से उलझ रहे हॉस्टल और मैस संचालकों ने उनसे सीधे पूछ लिया कि गहलोत का कोटा से बैर कब खत्म होगा? पहले आईआईटी छीन ली, फिर एमएनआईटी और उसके बाद आरटीयू के टुकड़े कर डाले। चुनावी घोषणाओं को पूरा करने के लिए खोले इंजीनियरिंग कॉलेजों का खर्चा तक आरटीयू के मत्थे मढ़ दिया। इतने से भी मन भरा तो कोटा के कोचिंग सेक्टर को तबाह करने के लिए जयपुर में स्पेशल जोन खोल डाला। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि गहलोत सरकार की नीयत ठीक होती तो वह कोचिंग संचालकों को जयपुर बुलाकर सुविधाओं का पिटारा खोलने के बजाय कोटा में ही विशेष जोन स्थापित करते और सारी सहूलियतें यहीं देते, लेकिन ऐसा न कर कोटा के लाखों लोगों की रोजी-रोटी छीनने की कोशिशें शुरू कर दी। जिसे कोटा के लोग किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं करेंगे।

Read More: Kota Coaching : अल्ट्रा वॉयलेट तकनीक से सैनेटाइज होंगे क्लासरूम, बच्चों की सुरक्षा होगी हाईटेक

पिक्चर देखना जरूरी है या फिर पढ़ाई

प्रदर्शनकारियों के सवालों का कोटा के सत्ताधारी विधायकों और मंत्री से लेकर जिले में तैनात अफसरों तक के पास कोई जवाब नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने जब पूछा कि पिक्चर देखना ज्यादा जरूरी है या फिर बच्चों की पढ़ाई करवाना, तो चारों ओर सन्नाटा पसर गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नीट परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान हो चुका है, जेईई परीक्षाएं भी सिर पर हैं, लेकिन सरकार कोचिंग संस्थान न खोलकर यूपी की योगी सरकार का अंदरखाने साथ दे रही है। यूपी सहित पड़ौसी राज्यों में कोचिंग सस्थान खोल दिए गए हैं और उनकी कोशिश है कि उन राज्यों के बच्चे किसी भी तरह राजस्थान न आए, ताकि कोटा की आर्थिक कमर टूट जाए, लेकिन गहलोत सरकार न तो इस साजिश को समझने की कोशिश कर रही है और समझ रही है तो फिर कोटा के बाशिंदों के साथ इससे बड़ा धोखा दूसरा नहीं हो सकता।

Read More: खुद का कल्याण करने में लगा था घूसखोर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, कोटा एसीबी ने दबोचा

कोटा जैसे इंतजाम तो सचिवालय और विधानसभा में भी नहीं

कोचिंग खुलवाने की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारियों से जब अफसरों ने कोरोना गाइड लाइन की पालना और सुरक्षा उपायों का जिक्र किया तो वह भड़क गए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश भर से आने वाले बच्चों की सुरक्षा के लिए जितने इंतजाम कोटा के कोचिंग और हॉस्टल, मैस संचालकों ने किए हैं उतने तो प्रदेश सरकार के सचिवालय और विधानसभा तक में नहीं है। कोचिंग संस्थानों ने बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पढ़ाने के लिए सीटों से लेकर अल्ट्रावायलेट सेनेटाइजेशन सिस्टम तक लगा रखे हैं। इतना ही नहीं कोचिंग सस्थानों ने बच्चों की स्वास्थ्य जांच के लिए चिकित्सकों की नियुक्ति करने से लेकर अस्पताल तक खोल दिए। जब कोरोना अपने चरम पर था तब सरकार के पास लोगों का इलाज करने तक के लिए पर्याप्त इंतजाम तक नहीं थे। उस वक्त भी कोचिंग संस्थानों ने आगे बढ़कर शहर के लोगों की जान बचाने के लिए न सिर्फ क्वारेंटाइन सेंटरों का संचालन किया, बल्कि वहां भर्ती कोविड मरीजों से लेकर उनके परिजनों के खाने-पीने तक की व्यवस्था की। प्रदेश सरकार ने जब ऑक्सीजन की कमी होने पर हाथ खड़े कर दिए तो अपने खर्च से ऑक्सीजन कॉस्ट्रेटर तक खरीदे। ऐसे में जब कोचिंग सेक्टर से जुड़े लोग कोरोना महामारी में सरकार के कंधे से कंधा मिलाकर लड़ सकते हैं तो अब सरकार की भी जिम्मेदारी बनती है कि उनके साथ खड़ी हो।

The post सीएम साहब! कोटा से आपका बैर कब खत्म होगा, सिनेमा हॉल खोल सकते हो कोचिंग नहीं appeared first on TIS Media .

NEET (UG) Exam 2021: 12 सितंबर को होगी परीक्षा, 13 जुलाई से स्टूडेंट्स कर सकेंगे आवेदन
मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की एग्जाम डेट की घोषणा

प्रधान ने ट्वीट कर दी परीक्षा की जानकारी, परीक्षा केंद्रों की बढ़ेगी संख्या

TISMedia@Kota. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने ट्वीट के जरिए राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा NEET (UG) Exam 2021 की तारीखों की घोषणा कर दी। देश भर के चिकित्सा महाविद्यालयों में दाखिलों के लिए होने वाली यह परीक्षा देश के 198 शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 जुलाई को शाम 5 बजे शुरु हो जाएगी।

Read More: KotaCoaching: कोरोना के कहर से कराह रही शिक्षा नगरी, एक लाख लोगों की छिनी रोजी रोटी

धर्मेंद्र प्रधान ने घोषणा की है कि NEET (UG) की परीक्षा 12 सितंबर को आयोजित की जाएगी। प्रधान ने ट्वीट कर नीट परीक्षा की तारीखों (NEET Exam Date) का एलान किया। एचआरडी मिनिस्टर धर्मेद्र प्रधान ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी कि नीट (यूजी) 2021 देश भर में 12 सितंबर, 2021 को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया कल शाम 5 बजे से एनटीए (National Testing Agency) की वेबसाइट के माध्यम से शुरू होगी।

Read More: Kota Coaching : अल्ट्रा वॉयलेट तकनीक से सैनेटाइज होंगे क्लासरूम, बच्चों की सुरक्षा होगी हाईटेक

बढ़ाए परीक्षा केंद्र

प्रधान ने ट्वीट कर जानकारी दी कि परीक्षा के दौरान ‘सामाजिक दूरी, मास्क और सैनेटाइजेशन जैसे सभी कोरोना मापदंडों को सुनिश्चित किया जाएगा। कोविड गाइड लाइन की पालना सुनिश्चित हो सके इसलिए इस बार एक साथ 198 शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। जबकि पिछले साल 155 में परीक्षा आयोजित की गई थी। शहरों के साथ-साथ परीक्षा केंदों की संख्या भी लगभग डेढ़ गुनी कर दी जाएगी। साल 2020 में नीट परीक्षा 3,862 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

The post NEET (UG) Exam 2021: 12 सितंबर को होगी परीक्षा, 13 जुलाई से स्टूडेंट्स कर सकेंगे आवेदन appeared first on TIS Media .

KotaCoaching: कोरोना के कहर से कराह रही शिक्षा नगरी, एक लाख लोगों की छिनी रोजी रोटी
राजस्थान सरकार के पास नहीं है कोई रिवाइवल प्लान, कर्ज में डूबे में हॉस्टल और मैस कारोबारी

जयपुर में कोचिंग हब और यूपी में कोचिंग इंडस्ट्री के प्रमोशन की वजह से दुगनी हुई मुश्किलें

TISMedia@KOTA. कोरोना, कोटा पर कहर बनकर टूटा है। भावी इंजीनियर्स और डॉक्टर्स की भीड़ से अटी पड़ी रहने वाली कोटा की गलियां अब बेजार हैं। डेढ़ साल में एक लाख से ज्यादा लोगों का रोजगार छिन चुका है। आलम यह है कि हॉस्टल और मैस से जुड़े कारोबारी कर्ज के बोझ तले दबे हैं। राजस्थान की शान कहे जाने वाले इस शहर को न सिर्फ देश ने बल्कि खुद राजस्थान की सरकार तक ने भुला दिया। कोचिंग इंडस्ट्रीज के रिवाइवल प्लान की बात तो छोड़िए सरकारें कोटा की कमर तोड़ने के लिए जयपुर जैसे शहरों में नया कोचिंग हब डवलप करने में जुटी हैं। वहीं उत्तर प्रदेश की सरकार तो कोटा को नेस्तेनाबूत करने का ख्वाब ही पाले बैठी है, लेकिन शायद यह ख्वाब ख्वाब ही रहे, क्योंकि कोटा की मिट्टी में सफलता की जो भूख है वह देश के किसी दूसरे शहर में देखने तक को नहीं मिलती।

आईआईटियंस और डॉक्टर्स की खान कहा जाने वाला कोटा कोरोना के कहर से पहले जमकर फल-फूल रहा था। तरक्की ऐसी कि किसी भी शहर ही नहीं राज्य को भी इससे रस्क हो जाए। सालाना नेटवर्थ 5 हजार करोड़ के भी पार थी, लेकिन कोरोना ने शैक्षणिक नगरी कोटा की ऐसी कमर तोड़ी कि डिजिटल क्लासेज जैसे प्रयोगों के बाद भी कोटा कोचिंग इंडस्ट्रीज 400 करोड़ करोड़ के आसपास सिमट कर रह गई है।

Read More: Kota Coaching : ALLEN ने शुरू किया 31 बेड का Hospital, तैनात किए Doctors & Nursing Staff

चौतरफा मार से कराह उठा कोटा

कोटा को कोरोना के कहर से ही नहीं जूझना पड़ा, बल्कि सरकारों के रवैये और बेदम हो चुकी शिक्षा नीति के साथ-साथ लगातार बदल रहे एग्जाम पैर्टन का भी खामियाजा भुगतना पड़ा। केंद्र में बैठी भाजपा सरकार ने इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के नाम पर जो प्रयोग किया वह न सिर्फ कोटा बल्कि देश भर के शैक्षणिक शहरों, संस्थानों और विद्यार्थियों को नागवार गुजरा। एक ही परीक्षा के लिए साल में चार-चार बार होने वाले कॉम्प्टीशन ने न सिर्फ उन परीक्षाओं की गरिमा को नेस्तेनाबूत कर दिया, बल्कि नियमित और प्रवेश परीक्षाओं के लिए होने वाली पढ़ाई तक चौपट कर डाली। वहीं राजस्थान में कांग्रेस की सरकार आते ही कोटा के शैक्षणिक हब को खत्म करने के मंसूबे बनने लगे। नतीजन, एमएनआईटी को कोटा शिफ्ट करने के बजाय कोटा के कोचिंग हब की चूलें हिलाने के लिए गहलोत सरकार ने राजधानी जयपुर में सस्ती जमीनों और तमाम सुविधाओं का लालच देकर नया कोचिंग सेंटर डवलप करने की लंबी चौड़ी योजना बना डाली। वहीं यूपी जैसे राज्यों की सरकारों ने तो अपने राज्यों के बच्चों को कोटा भेजने से रोकने के लिए मुफ्त कोचिंगों तक का लालच देना शुरू कर दिया। हालांकि इन सरकारी कवायदों के नतीजे अभी तक सिफर ही रहे हैं, लेकिन कोटा को इसका दूरगामी खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

Read More: VIDEO : Kota Coaching : अल्ट्रा वॉयलेट तकनीक से सैनेटाइज होंगे क्लासरूम, बच्चों की सुरक्षा होगी हाईटेक

नहीं मिला रिवाइवल पैकेज

चाहे सरकार केंद्र की हो या फिर राजस्थान की सभी ने कोरोना काल में हुए घाटे की भरपाई को लिए औद्योगिक और व्यवसायिक क्षेत्र पर रिवाइवल पैकेज की खूब बौछार की, लेकिन एजुकेशन सेक्टर और उसमें भी खास तौर पर कोटा कोचिंग सेक्टर को किसी भी सरकार ने अपने एजेंडे में शामिल नहीं किया। नतीजन, अचानक खत्म हुए दाखिलों की मार के बाद कोचिंग संस्थानों से लेकर हॉस्टल और मैस तक के सालों पुराने कर्मचारियों को वेतन देने के लाले पड़ गए। फिलवक्त, हालात इस कदर खराब हैं कि कोटा के कोचिंग सेक्टर में काम करने वाले एक लाख से ज्यादा लोग शहर छोड़कर जा चुके हैं। बाकी बचे कोटा के बाशिंदों को रोजी-रोटी चलाने के लिए बीते दिनों सब्जी बेचने से लेकर फेरी लगाते हुए कई मर्तबा देखा गया। ऐसे में कोटा कोचिंग को रिवाइवल पैकेज मिलता तो देश भर से रोजी रोटी की तलाश में कोटा आए एक लाख से ज्यादा लोगों को शहर छोड़कर न जाना पड़ता।

Read More: लॉकडाउन का एक साल: कोटा ने पकड़ी पहले जैसी रफ्तार, 50 हजार स्टूडेंट्स लौटे

कोचिंग खुले तो बात बने

कोरोना की पहली लहर के दौरान करीब 90 फीसदी विद्यार्थी कोटा छोड़कर चले गए। जिन्हें सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाने के लिए कोटा के कोचिंग संस्थानों ने अपनी जान झोंक दी थी। कोरोना की फर्स्ट वेब खत्म होने के बाद कोटा के कोचिंग संस्थानों को बच्चों के वापस आने की उम्मीद जगी। यह सफल भी हुई, लेकिन करीब 50 हजार बच्चे वापस लौटे ही थे कि कोरोना की दूसरी जानलेवा लहर ने फिर से उठ खड़े होने की तैयारी में जुटे कोटा की कमर तोड़ दी। कोचिंग संस्थानों ने करोड़ों रुपए खर्च कर बच्चों की सुरक्षा के लिए कोविड गाइड लाइन के मुताबिक क्लास रूम से लेकर कैंटीन और हॉस्टल तक में अत्याधुनिक सुरक्षा इंतजाम किए थे, लेकिन दो महीने के भीतर ही एक बार फिर सबकुछ धराशाई हो गया। जानलेवा साबित हुई कोरोना की दूसरी लहर ने आईआईटी और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने आए बच्चों को अपने घर लौटने के लिए मजबूर कर दिया।

Read More: बेरोजगारी के कहर को खत्म करने में जुटी केईडीएल, कैंपस प्लेसमेंट कर राजस्थान के युवाओं को दे रही नौकरी

कब खुलेंगी कोचिंग तय नहीं

चार दशक पहले देश की प्रमुख औद्योगिक नगरी सुमार कोटा के कारोबार को झटका लगा तो सिर्फ कोचिंग संस्थानों ने अपने अकेले दम पर न सिर्फ शहर को उजड़ने से बल्कि हजारों जिंदगियां खत्म होने भी बचाईं। इतना ही नहीं देश भर से रोजगार की तलाश में आए लोगों को फिर से काम दिया। लेकिन, जब कोटा का कोचिंग कारोबार कोरोना के कहर से दो चार हुआ तो उसे सहारा देने के लिए कोई खड़ा नहीं हुआ। ढ़ाई लाख बच्चों से दिन रात गुलजार रहने वाले कोचिंग सेंटर, हॉस्टल और बाजार उनके जाते ही ऐसे वीरान हुए कि इस कारोबार से जुड़े लोगों की बात तो छोड़िए कोटा के आम शहरी को भी रोजी रोटी चलाने के लिए कड़े संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में हर तरफ और हर कोई एक ही उम्मीद लगाए बैठा है कि कोचिंग खुलें तो उनकी जिंदगी में पसरा मुसीबतों का साया खत्म हो। क्योंकि कोटा शहर की 70 फीसदी आर्थिक व्यवस्था इन्हीं कोचिंग संस्थानों में पढ़ने के लिए आने वाले छात्रों पर निर्भर है।

Read More: #TIS_Impact नाकाम हुई कोटा थर्मल को बंद करने की साजिश, जारी हुआ यूनिटें चलाने का आदेश

कोई आवाज क्यों नहीं उठाता

कोटा हॉस्टल एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष मनीष जैन कहते हैं कि केंद्र से लेकर राज्यों की सरकारें तमाम उद्योग धंधों की कोरोना से उबरने के लिए आर्थिक मदद कर रही हैं, लेकिन कोटा की कोचिंग इंडस्ट्रीज किसी के भी एजेंडे में नहीं है। जबकि देश का शायद की कोई ब्यूरोक्रेट या पॉलिटीशियन हो जिसने किसी न किसी बच्चे का यहां दाखिला न कराया हो। कोरोना का असर कोटा के बाशिदों जिनमें खासतौर पर कोचिंग कारोबार से जुड़े लोगों चाहे वह कोचिंग संचालक हों, शिक्षक-कर्मचारी हों या फिर हॉस्टल-पीजी और मैस ही चलाने वाले लोग क्यों न हों हर किसी पर बहुत बुरा पड़ा है। ऐसे में जब पूरा शहर बर्बादी की कगार पर खड़ा हो फिर भी कोई उसे बचाने की कोशिश क्यों नहीं कर रहा यह समझ से परे है। उन्होंने कहा कि कोटा की कोचिंग इंडस्ट्रीज को कोटा के लोग बचाने के लिए खासी जद्दोजहद कर रहे हैं, लेकिन जब तक सरकारें, अफसर और नेता-मंत्री हाथ नहीं बढ़ाएंगे तब तक यह कोशिशें पूरी नहीं हो सकेंगी। कोई कुछ न कर सके तो कम से कम इतना तो कर ही दे कि सभी सुरक्षा मानकों की पालना के आधार पर कोचिंग संस्थान खुलवाने की कोशिश करे। ऐसे में जब मॉल, होटल और रेस्टोरेंट तक खोल दिए गए हों तब कोचिंग संस्थान न खोलना कोटा के साथ न सिर्फ धोखा है, बल्कि उसे खत्म करने की साजिश भी है।

The post KotaCoaching: कोरोना के कहर से कराह रही शिक्षा नगरी, एक लाख लोगों की छिनी रोजी रोटी appeared first on TIS Media .