West Bengal Archives - TIS Media
कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सीबीआई को दिए बीरभूम हिंसा की जांच के आदेश
बीरभूम हिंसा: दोषियों को मिलेगी कड़ी से कड़ी सजा, पीड़ित परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी: ममता बनर्जी
बीरभूम हत्याकांड: एक्शन में CM ममता बनर्जी, सीनियर पुलिसकर्मी सस्पेंड, TMC नेता अनारुल हुसैन गिरफ्तार
TISMedia@Kolkata पश्चिम बंगाल की बीरभूम हिंसा और आगजनी केस की अब सीबीआई जांच होगी। कलकत्ता हाई कोर्ट ने इसका आदेश दिया है। बता दें कि इस घटना पर कलकत्ता हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था। इस मामले में अदालत में एक केंद्रीय एजेंसी से जांच की मांग करते हुए जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई थी।
हाई कोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश देते हुए मामले में सात अप्रैल तक रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा गठित एसआईटी को मामले के कागजात और उसके द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों को केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपने का निर्देश दिया। मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति आर भारद्वाज की खंडपीठ ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को मामले की सुनवाई की अगली तारीख 7 अप्रैल तक प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। पीठ ने कहा कि न्याय के हित में सीबीआई जांच के आदेश दिए जा रहे हैं।
इससे पहले राज्य सरकार ने हिंसा की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) बनाया था। हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान राज्य कमिटी की जांच में खामियां भी पाई गईं। इसके बाद हाई कोर्ट ने मामले की सीबीआई जांच पर मुहर लगाई है। बीरभूम हिंसा में कोलकाता हाईकोर्ट ने भी स्वत: संज्ञान लेते हुए सुनवाई की थी। हाईकोर्ट ने पहले खुद सीबीआई जांच की मांग को नकार दिया था और कहा था जांच का पहला मौका राज्य को दिया जाना चाहिए।
दरअसल, बीरभूम जिले के रामपुरहाट में टीएमसी नेता की हत्या के बाद हिंसा भड़क गई थी। यहां कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया था। आग से जलकर 2 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें 3 महिलाएं भी शामिल थीं। इस मामले में अब तक 20 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
The post कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सीबीआई  को दिए बीरभूम हिंसा की जांच के आदेश appeared first on TIS Media .
आखिर राजनीतिक दलों से क्या चाहते हैं लोग
हाल में देश के पाँच राज्यों में हुए विधानसभा के चुनावों के परिणाम आ ही गए हैं। इनमें केवल दो राज्यों तमिलनाडु और केन्द्र शासित राज्य पुडुचेरी में ही सत्ता बदली है, शेष तीन राज्यों असम, पश्चिम बंगाल और केरल में जनता ने पहले से सत्तारूढ़ राजनीतिक दलों में ही अपना पुनः विश्वास व्यक्त किया है। इनमें से कुछ राज्यों में विशेष रूप से पश्चिम बंगाल के चुनावी परिणामो कों लेकर अधिकतर चुनावी पण्डितों के अनुमान गलत साबित हुए हैं। जहाँ पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल काँग्रेस(टीएमसी) को जितनी सीटें पर सफलता मिली हैं, उतने का अनुमान उनके चुनाव रणनीतिकार प्रशान्त किशोर के सिवाय किसी को नहीं था। हालाँकि वह ममता बनर्जी की पराजय के बारे में भविष्यवाणी करने में अवश्य विफल रहे हैं।
यहाँ उल्लेखनीय है जिस ईवीएम और केन्द्रीय चुनाव आयोग पर ममता बनर्जी और उनकी पार्टी घोर अविश्वास व्यक्त करती आयी हैं, उसने उनकी झोली सीटों से भर दी है। फिर भी अपनी हार को लेकर वह चुनाव आयोग के विरुद्ध उच्चतम न्यायालय जाने की धमकी दे रही हैं। ऐसे ही तमिलनाडु में तीसरी बार सत्ता पाने की उम्मीद लगा रही अन्ना डीएमके नेतृत्व वाले गठबन्धन को जितनी सीटों पर कामयाबी मिली है, उतनी का किसी ने अन्दाज नहीं लगाया था। यद्यपि इस राज्य में द्रमुक (डीएमके) के स्टालिन को भी आशा से अधिक सफलता मिली है, जिनकी पार्टी पिछले दस साल से सत्ता से बाहर थी। यद्यपि व्यक्ति केन्द्रित दोनों राजनीतिक दलों को वर्तमान में अपने स्थापित नेता एम. करुणानिधि और जयललित की अनुपस्थित चुनाव लड़ना पड़ा है, तथापि स्तालिन ने इस भारी चुनावी सफलता मजबूत नेता के रूप में स्वयं का स्थापित कर दिखाया है। केरल में एल.डी.एफ. की वापसी भी चैंकाने वाली है, क्योंकि इस राज्य में हर पाँच साल में जनता चुनाव में सत्ता बदलती आयी है, किन्तु इस बार उसने परम्परा बदल डाली है। पाडुचेरी में काँग्रेस -द्रमुक के सत्ता में आने के आसार कम ही नजर आ रहे थे। परिणाम भी लगभग वैसा ही आया है।
READ MORE: ममता दीदी का ”खेला” चालू छे !
यद्यपि इन राज्यों के लोगों के निर्णय पर किसी को भी प्रश्न उठाने का अधिकार नहीं है, तथापि चुनाव के दौरान इन राज्यों में सत्तारूढ़ दल में असम में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबन्धन (एन.डी.ए.), पश्चिम बंगाल में तृणमूल काँग्रेस तथा केरल में वामपन्थी लोकतांत्रिक गठबन्धन (एलडीएफ) की सरकारों पर प्रतिपक्षीय राजनीतिक दलों ने उनकी नीतियों से लेकर कामकाज पर कई तरह के गम्भीर आरोप भी लगाए थे। फिर भी उनकी अनदेखी करते हुए वहाँ की जनता अगले पाँच साल के सत्ता सम्हालने के लिए उन्हें ही बेहतर मानते चुना। यह सवाल दूसरे राज्यों के लोगों को सोचने-विचारने पर अवश्य विवश करता है। असम में मुख्य विपक्षी दल काँग्रेस ने तत्कालीन राजग सरकार पर ‘नागरिकता संशोधन विधेयक’ (सी.ए.ए.) तथा एन.आर.सी. को राज्य के लोगों विशेष रूप से मुसलमानों को उग्र आन्दोलन के लिए पूरी शक्ति से भड़काया। इसमें उसका साथ कई कट्टर इस्लामिक संगठनों के नेताओं उसकी खुलकर मदद की। परिमाणमतः असम में मुसलमानों ने जगह उग्र और हिंसक आन्दोलन किये। यह राज्य कई महीने तक उस हिंसक आन्दोलन से ग्रस्त रहा है। इसमें जहाँ असमियाँ हिन्दुओं को सीएए के माध्यम से लगभग डेढ़ करोड़ बांग्लादेश से आए बंगला भाषी हिन्दुओं को नागरिकता मिलने से अपनी असमिया अस्मिता को खतरा दिखायी दे रहा था, तो दूसरी बांग्लादेशी मुसलमानों को भारत से खदेड़े जाने। उस समय उग्र आन्दोलन को देखते हुए तत्कालीन सरकार ने अपनी ओर से सीएए और एनआरसी पर शान्त रहना ही उचित समझा। लेकिन इस विधानसभा के चुनाव के समय काँग्रेस ने इस मुद्दे को फिर हवा दी और सत्ता में आने के बाद सीएए को खत्म करने का वादा भी किया। उससे भी आगे बढ़कर उद्योगपति राजनीतिक नेता बदरूद्दीन अजमल ने अपनी राजनीतिक पार्टी ‘युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रण्ट’(यूडीएफ) का काँग्रेस से गठजोड़ तैयार किया। सत्तारूढ़ भाजपा के सामने की कड़ी चुनौती दी। उन्होंने अपनी चुनावी सभाओं में खुले आम कहा कि इस बार लुंगी-टोपी वालों की सरकार बनेगी। ऐसा कहकर मजहबी आधार पर ध्रुवीकरण करने की पुरजोर कोशिश की। लेकिन उनकी पार्टी को मुस्लिम बहुल इलाकों में ही कुछ कामयाबी मिली। वह और उनकी साथी काँग्रेस से सत्ता के गणित से बहुत दूर गई। इस चुनावी नतीजे से स्पष्ट है कि राज्य की अधिकांश जनता सीएए और एनआरसी के पक्ष में है, जिसमें असम की अस्मिता और देश की सुरक्षा भी निहित है। इस तरह असम की जनता एक बार फिर भाजपा की अगुवाई वाले राजग पर भरोसा जताया है। इसका एक बड़ा कारण सरकार का सभी वर्गों और सभी क्षेत्र के विकास पर बगैर भेदभाव के ध्यान दिया जाना रहा है।
READ MORE: बड़ा सवालः इस्राइल से भारत की यारी पर इतना खौफ क्यों ?
अब चर्चा करते हैं पश्चिम बंगाल की जहाँ भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य की कुल 42 सीटों में 18 पर सफलता पायी थी, जिसमें तृणमूल काँग्रेस को 22 और 2 सीटों पर काँग्रेस का कामयाबी मिली थी। लोकसभा की सफलता के आधार पर भाजपा इस विधानसभा चुनाव में वर्तमान 3सीटों से एकदम 200 से अधिक जीतने की घोषणा करती फिर रही थी।ऐसा करने के लिए उसने पूरी शक्ति झौंक दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, वरिष्ठ नेता शहनवाज हुसैन, उ.प्र.के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम नेताओं की सभाएँ करायी गईं। इस बीच चुनावी हिंसा के कई घटनाएँ हुई, इनमें भाजपा समेत दूसरे दलों के कार्यकर्ता मारे गए। इन घटनाओं के लिए टीएमसी कार्यकर्ताओं पर आरोप लगते रहे, पर यह सिलसिला रुका नहीं। कभी ममता बनर्जी ने खुलकर राजनीतिक हिंसा और उसके करने वालों की खुलकर निन्दा तक नहीं की। इसी कारण चुनाव आयोग ने आठ चक्रों में इस राज्य चुनाव कराने का निर्णय लिया था, जिसकी ममता बनर्जी और दूसरे राजनीतिक दलों ने बहुत आलोचना की थी। उसने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर केन्द्र की जनहितकारी योजनाओं यथा-आयुष्मान स्वास्थ्य योजना, किसान सम्मान निधि आदि, को राज्य में लागू न करना, अल्पसंख्यक तुष्टीकरण, हिन्दुओं की हर तरह से उपेक्षा,राजनीतिक हिंसा, स्त्रियों की असुरक्षा, कोयला घोटाला, हर काम में दलाली (टोलाबाजी), गायों की तस्करी में मदद, अपरमित भ्रष्टाचार, घुसपैठिये बांग्लादेशी और रोहिग्या मुसलमानों को संरक्षण देकर देश की सुरक्षा को खतरे में डालने जैसे गम्भीर आरोप लगाए। यहाँ तक कि हिन्दुओं को अपने धार्मिक पर्व-उत्सवों यथा -दुर्गा पूजा, सरस्वती पूजा में प्रतिबन्ध लगाने से लेकर मुल्ला-मौलवियों को सरकार से वेतन तथा मुहर्रहम के जुलूस को तरजीह देने के आरोप भी लगाए। इतना ही नहीं, अपने भ्रष्टाचार में लिप्त भतीजे को न केवल राजनीति में अनावश्यक बढ़ावा देना,बल्कि उसके और उसकी पत्नी के भ्रष्टाचार करने के प्रमाण भी दिये। इस बीच उनके सांसद भतीजे और उसकी पत्नी ,तृणमूल के दूसरे नेताओं से पूछताछ की गई। बंगाल का हर तरह का विकास कर इसे फिर से ‘सोनार बंगला’बनाने का विश्वास दिलाया। फिर भी पश्चिम बंगाल के लोगों ने भाजपा के तमाम आरोपों, उसके सुशासन तथ सर्वांगीण विकास करने के वादे की अनदेखी करते हुए ममता बनर्जी के बंगाल की अस्मिता, बंगाल की बेटी, भाजपा को बाहरी लोगों की पार्टी और उनकी सरकार की जैसी भी कार्यशैली है,उसे बेहतर मानते हुए उन्हें जमकर वोट दिया। उसने भाजपा के प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्रियों, सांसदों, पूर्व मंत्रियों, अभिनेता, अभिनेत्रियों को हराने में कोई कोताही नहीं की। ऐसे केरल में एलडीएफ सरकार के मुख्यमंत्री पी.विजयन की महिला अधिकारी के सोने की तस्करी में पकड़े जाने और उसके कई बार सरकार खर्चे पर जाने के कारण उनके इस तस्करी सम्मिलित होने के साथ-साथ राज्य में लव जिहाद, हिन्दुओं की असुरक्षा, राजनीतिक हिंसा, भ्रष्टाचार समेत कई आरोप भाजपा ने लगाए थे, पर इस राज्य की जनता ने एक बार फिर उन्हें सत्ता की कमान सौंप कर भाजपा आरोपों का दरकिनार कर दिया है। इस चुनाव में भाजपा अपने इकलौती सीट भी गंवा बैठी है, जिसने विधानसभा चुनाव जीतने पर देश में ‘मेट्रोमैन’ के नाम से विख्यात मुरलीधरन को मुख्यमंत्री बनाये जाने की घोषणा की थी, पर वह ही चुनाव हार गए। इस राज्य में वामपन्थियों की राजनीतिक हिंसा के सबसे अधिक शिकार भाजपा ,आर.एस.एस.,काँग्रेस आदि के नेता और कार्यकर्ता रहे हैं। अब आते हैं तमिलनाडु की सियासत पर। यहाँ हर पाँच साल के बाद सत्ता बदलने की परम्परा रही है,पर जयललिता ने यह इस रवायत को तोड़ा था।उनके निधन के बाद अन्नाद्रमुक में गुटबाजी शुरू हो गई, फिर मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने बेहतर तरीके से शासन चलाया। उन्होंने कोरोना संकट में पहले भी राज्य की जनता का हर तरह से ख्याल रखा था। इस बार भी वैसा ही कर रहे थे, किन्तु जनता ने पता नहीं,क्यों सियासी बदलाव करना जरूरी समझा, जबकि द्रमुक के नेताओं पर भ्रष्टाचार के काले दाग लगे हैं। अब जहाँ इस चुनाव में भाजपा असम में अपनी सत्ता बचाने और पश्चिम बंगाल में भले ही उसके अपनी सरकार बनाने का अरमान पूरा न हुआ हो, पर उसने 3से 77 सीट पाकर मुख्य और दमदार विपक्षी दल की हैसियत हासिल कर ली है। पुडुचेरी में उसे मिलजुल कर सत्ता में शामिल होने का अवसर भी मिल गया है,लेकिन काँग्रेस पश्चिम बंगाल में महज 1 सीट पा सकी है, जिसकी पिछली विधानसभा में 44 सीटें थी। इसके बाद भी वह पश्चिम बंगाल में अपने अस्तित्व की चिन्ता भूलाकर भाजपा की हार का जश्न मानने में जुटी है। उसका केरल और असम में सत्ता में आने का ख्वाब -ख्वाब ही रह गया, जहाँ हर नए विधानसभा के पश्चात् सत्ता बदलती आयी है। पाडुचेरी में उसका गठबन्धन सत्ता से दूर रह गया। फिर वह अपनी पराजय के कारण पर विचार सुधरने को तैयार नहीं है। यही उसकी बदकिस्मती है। अब वामदल सिर्फ केरल तक सीमित रह गए हैं, पश्चिम बंगाल में उनका लगभग सूपड़ा-साफ हो गया है। वैसे जनता कैसे-कैसे लोगों को चुनती है,ऐसे-ऐसे लोगों को धूल चटा देती है,यह सोच कर हैरानी होती है। इन पाँच राज्यों के विधान सभा चुनावों के परिणामों को दृष्टिगत रखते यह अनुमान लगाना मुश्किल की जनता आखिर क्या सोचकर अपना वोट/मत देती है?
(डाॅ.बचन सिंह सिकरवार, देश के कई प्रमुख हिंदी अखबारों में संपादकीय जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। देश और दुनिया के प्रमुख समाचार पत्रों में राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय मसलों एवं समसामयिक विषयों पर उनके बेबाक लेख चार दशकों के निरंतर प्रकाशित हो रहे हैं। डॉ. सिकरवार नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) के संस्थापक सदस्य भी हैं।)
The post आखिर राजनीतिक दलों से क्या चाहते हैं लोग appeared first on TIS Media .
बंगाल चुनावः ममता की बुलेटप्रूफ कार में मौज काट रहे थे अफसर, चुनाव आयोग ने किया निलंबित
कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में लापरवाही का बड़ा खुलासा हुआ है। आलम यह था कि बेहद संवेदनशील हो चुके चुनावी माहौल में भी सफर करने के लिए ममता बनर्जी को साधारण कार दी गई थी। जबकि उनके लिए आवंटित की गई वीवीआईपी वाली बुलेट प्रूफ कार में अफसर मौज काट रहे थे। मामले का खुलासा होते ही तीन आला अफसरों पर केंद्रीय केंद्रीय निर्वाचन आयोग की गाज गिर गई।
Read More: खाकी पर दाग : सवालों से घिरे राजस्थान पुलिस के डीजीपी
10 मार्च को घायल हुई थीं ममता
Read More: उत्तर प्रदेशः पत्रकारों की पिटाई भाजपा की साजिश…!
सुरक्षा में हुई थी बड़ी चूक
ममता के साथ हुई धक्कामुक्की के बाद केंद्रीय चुनाव आयोग ने सफाई दी थी कि 10 मार्च को पूर्वी मिदनापुर के बिरुलिया बाजार में बनर्जी पर किसी ने जानबूझकर हमला नहीं किया था और ना ही उनके खिलाफ कोई साजिश रचे जाने के सबूत मिले हैं, लेकिन जब मामले ने सियासी तूल पकड़ा तो आयोग को पूरी घटना की गहनता से जांच करानी पड़ी। जांच में खुलासा हुआ कि उस दिन ममता बनर्जी की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई थी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे डायरेक्टर सीएम सिक्योरिटी विवेक सहाय घटना के वक्त वीवीआईपी के लिए आवंटित की गई कार में मौज काट रहे थे। जबकि वीवीआईपी यानि ममता बनर्जी को साधारण कार दे दी गई थी।
Read More: लोक सभा अध्यक्ष दिव्यांगों को बांटेंगे डेढ़ करोड़ से अधिक के सहायता उपकरण
अब गिरी अफसरों पर गाज
ममता की सुरक्षा में बड़ी चूक का खुलासा होते ही केंद्रीय चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री के सुरक्षा निदेशक विवेक सहाय को हटा दिया है। इसके साथ ही उनके अक्रामक व्यवहार की भी कड़ी आलोचना की है। इतना ही नहीं सीएम की सुरक्षा में लापरवाही के लिए पूर्वी मिदनापुर के पुलिस अधीक्षक प्रवीण प्रकाश को भी जिम्मेदार माना है। आयोग ने उन्हें निलंबित कर दिया है। जबकि,  जिलाधिकारी विवु गोयल को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। अफसरों पर हुई कार्रवाई के बाद ममता और भी अक्रामक हो गई है।
The post बंगाल चुनावः ममता की बुलेटप्रूफ कार में मौज काट रहे थे अफसर, चुनाव आयोग ने किया निलंबित appeared first on TIS Media .
कोटा में सेक्स रैकेट का भाण्डाफोड: लैंडमार्क सिटी के स्पा में चल रहा था देह व्यापार
– पांच लड़कियां सहित एक दलाल गिरफ्तार
कोटा. शहर में स्पा के नाम पर कई महीनों से चल रहा देहव्यापार का पुलिस ( police ) ने गुरुवार देर रात दबिश देकर भांडाफोड़ कर दिया। हालांकि सेक्स रैकेट का खुलासा शुक्रवार दोपहर को किया। स्पा सेंटर में राजस्थान से बाहर की लड़कियां मिली हैं। यह गोरखधंधा कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के लैंडमार्क सिटी में स्थित स्पा में चल रहा था। पुलिस ने पांच लड़कियों सहित एक दलाल को पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। वहीं, कुछ नकदी भी जब्त की गई है।
Read More: सावधान : पैसे उधार देने से पहले पढ़ लें ये खबर, नहीं तो आप भी बन सकते हैं बंधक
पुलिस उपाधीक्षक भगवत सिंह हिंगड़ ने बताया कि लैंडमार्क सिटी में लंबे समय से कैंडल लाइट नाम से स्पा सेंटर का संचालन किया जा रहा है। यहां देह व्यापार किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने सत्यापन करवाया। जिसमें मामला सही पाए जाने पर गुरुवार रात बोगस ग्राहक स्पा में भेजा। जहां देह व्यापार चलने की पुष्टि होने के बाद कुन्हाड़ी पुलिस ने दबिश दी। स्पा सेंटर में पांच लड़कियां व एक दलाल को गिरफ्तार किया ।
Read More: खौफनाक मंजर : जयपुर की सड़क पर दौड़ी मौत फिर बनी आग का गोला
बाहर की हैं लड़कियां
पुलिस उपाधीक्षक हिंगड़ ने बताया कि स्पा सेंटर में मिली 5 लड़कियों में से 4 वेस्ट बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली की हैं। जबकि एक कोटा की है और दलाल विजय गुलाब बाड़ी कोटा निवासी है।
Read More: घर लौट रहे बुजुर्ग को ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत से राहगीरों का कांपा कलेजा
युवतियां डेढ़ साल से कर रही थी स्पा में काम
रेड के दौरान पकड़ी गई युवतियां डेढ़ साल से कोटा शहर के विभिन्न स्पा सेंटर में काम रही थीं। इनमें से एक लड़की ने तो खुद का भी स्पा चला रखा है। यह पांचों लड़कियां विज्ञान नगर में किराए के मकान में एक साथ रहती है। रेड के दौरान स्पा में कुछ राशि भी मिली है। जिसे जब्त कर ली गई है। मामले की जांच आरपीएस प्रो. शंकरलाल कर रहे हैं। कुन्हाड़ी पुलिस सेक्स रैकेट से जुड़े नेटवर्क के बारे में पूछताछ में जुटी है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
The post कोटा में सेक्स रैकेट का भाण्डाफोड: लैंडमार्क सिटी के स्पा में चल रहा था देह व्यापार appeared first on TIS Media .