zila panchayat election 2021 Archives - TIS Media

यूपीः सियासी पंडितों के मुंह पर करारा तमाचा, लाख हंगामों के बाद भी आया तो “मोदी-योगी” ही
TISMedia@Kota कोरोना काल की तमाम विफलताओं का ठीकरा मोदी योगी के सिर पर फोड़ने के बावजूद सियासी पंडित उत्तर प्रदेश का सियासी माहौल नहीं बदल सकी। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों में उल्टा उन्हें जबरदस्त तरीके मुंह की खानी पड़ी। विधानसभा चुनावों का ट्रायल माने जा रहे इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विरोधियों के ऐसे हौसले पस्त किए हैं कि उन्हें संभलने में भी सालों लग जाएंगे। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की 75 में से 67 जिला पंचायत अध्यक्ष की सीटों पर ही जीत हांसिल नहीं की है, बल्कि इस जीत ने अब तक के सारे सियासी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।

उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है। 75 में से 67 सीटों पर जीत का परचम लहरा कर भाजपा ने समाजवादी पार्टी के सूबे में सबसे ज्यादा 63 सीटें जीतने के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर डाला है। यूपी की सत्ता पर कब्जा जमाने का ख्वाब देख रही समाजवादी पार्टी सिर्फ संतकबीर नगर, बलिया, आजमगढ़ और एटा तक ही सिमट कर रह गई। वहीं बागपत में राष्ट्रीय लोकदल की प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को हरा दिया, लेकिन बसपा और कांग्रेस समेत तमाम सियासी दलों का इन चुनावों में सूपड़ा साफ हो गया है। भाजपा की जीत का आलम यह है कि ब्रज क्षेत्र की 12 में से 11, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में 14 में से 13, पश्चिम में 14 में से 13, काशी में 12 में 10 और गोरखपुर क्षेत्र में 10 में से 7 जिलों में भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव जीता है। अवध क्षेत्र में तो भाजपा ने 13 में से 13 सीट जीतकर नया रिकॉर्ड ही कायम कर दिया।

सोनिया-राहुल से लेकर माया-मुलायम तक के गढ़ ढ़हाए

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनावों की सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह रही कि सोनिया-राहुल से लेकर माया मुलायम सिंह तक कोई भी सियासी दिग्गज अपने गढ़ नहीं बचा सका। सोनिया के घर रायबरेली से लेकर सपा के गढ़ मैनपुरी तक में बीजेपी प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया। रायबरेली में भाजपा प्रत्याशी रंजना चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी आरती सिंह को आठ वोटों से करारी शिकस्त दी। बुंदेलखंड में भाजपा ने सातों सीटें अपने पाले में कर ली हैं। इनमें से चार पर भाजपा अपने प्रत्याशियों को निर्विरोध चुनाव जिताने में कामियाब रही। देवरिया जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर पहली बार भाजपा ने जीत दर्ज की है।

बरेलीः संतोष की रणनीति के आगे सभी हुए धराशाई

बरेली में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा का कब्जा। भाजपा की रश्मि पटेल ने सपा की विनीता गंगवार को हराया। भाजपा को 40 तो समाजवादी पार्टी को 19 वोट मिले। एक वोट रिजेक्ट हो गया है। बरेली लोकसभा सीट से आठवीं बार सांसद चुने गए केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार की रणनीति के आगे पूरी तराई में विपक्ष पानी मांग गया। पीलीभीत और शाहजहांपुर सीटों पर जिस तरह भाजपा ने क्लीन स्वीप किया वह संतोष की रणनीति का ही खास हिस्सा है।

लखीमपुरः कांटे की टक्कर में भाजपा के ओमप्रकाश जीते

लखीमपुर खीरी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर में भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश भार्गव ने 38 वोट हासिल कर सपा की अंजलि भार्गव को सात मतों से हरा दिया। सपा को जहां 31 वोट मिले, वहीं तीन वोट अवैध घोषित किए गए।

प्रतापगढ़:  राजा भैया का फिर कब्जा

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में फिर राजा भैया समर्थित प्रत्याशी माधुरी पटेल का कब्जा हो गया। उन्हें कुल 40 मत मिले। सपा प्रत्याशी अमरावती को 6 मत और भाजपा प्रत्याशी क्षमा सिंह को तीन मत से ही संतोष करना पड़ा। 2 अवैध घोषित किए गए। इस तरह राजा भैया समर्थित प्रत्याशी माधुरी ने सपा प्रत्याशी अमरावती से 34 वोटों से जीत हासिल की।

कुशीनगर: भाजपा की सावित्री ने दूसरी बार हासिल की जीत

कुशीनगर से जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर भाजपा की सावित्री देवी जीत गई हैं। उनको 61 में से 46 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी की रीता देवी को 15 वोट प्राप्त हुए। सावित्री देवी दूसरी बार अध्यक्ष चुनी गईं हैं। इससे पहले भी वह 2010 से 2015 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं।

मुजफ्फरनगर: भाजपा के वीरपाल जीते

मुजफ्फरनगर में भाजपा के वीरपाल निरवाल ने जीत दर्ज की है। कुल 43 जिला पंचायत सदस्यों में से 34 में वोट डाले गए। जिनमें से भाजपा के वीरपाल निरवाल को 30 वोट और विपक्ष के सत्येंद्र बालियान को 4 वोट प्राप्त हुए।

औरैया: भाजपा के कमल ने खिलाया कमल

औरैया में 23 जिला पंचायत सदस्यों में 22 के पड़े वोट। भारतीय जनता पार्टी के कमल दोहरे को कुल 13 वोट मिले। वहीं समाजवादी प्रत्याशी रवि त्यागी को सिर्फ 9 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी कमल ने जीत दर्ज की है।

संतकबीरनगर: सपा के बलिराम यादव जीते

संतकबीरनगर में सपा प्रत्याशी बलिराम यादव चुनाव जीते। सपा प्रत्याशी बलिराम यादव को 18 मत मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी कृष्ण कुमार चौरसिया को 12 मत मिले। छह मतों से सपा के बलिराम यादव चुनाव जीत गए।

महाराजगंज: 38 वोट से जीते भाजपा के रविकांत

महराजगंज में भाजपा प्रत्याशी रविकांत पटेल को 38 और सपा प्रत्याशी दुर्गा यादव को 9 मत मिले। मतदान में 38 मत पाकर भाजपा प्रत्याशी रविकांत पटेल विजयी घोषित किए गए। खास बात रही की सपा ने अपने नौ जिला पंचायत सदस्यों का वोट सहेजे रखा। इसमें भाजपा सेंधमारी नहीं कर पाई।

जौनपुर: पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी जीतीं

जौनपुर में बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष बन गई हैं। श्रीकला को अपना दल एस ने अंतिम समय में समर्थन दिया। मल्हनी विधानसभा उप चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी थे बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह।

बस्तीः भाजपा के संजय चौधरी को मिली जीत

बस्ती में भाजपा के संजय चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव जीत गए हैं। उन्हें 39 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सपा के उम्मीदवार वीरेंद्र चौधरी को महज चार वोट मिले हैं। नतीजे आने के बाद से भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। कलेक्ट्रेट के निकट स्थित भारत रत्न पंडित अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में सांसद हरीश द्विवेदी व विधायकों ने जीत का जश्न मनाया।

गाजीपुर: भाजपा को मिली जीत

गाजीपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा की सपना सिंह की जीत हुई है। सपना को कुल 47 वोट मिले और सपा की कुसुमलता को कुल 20 वोट मिले। सपा की 30 साल से कब्जे वाली सीट पर पहली बार भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष को बड़ी जीत मिली है।

अंबेडकरनगर: भाजपा का कब्जा

आंबेडकरनगर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा के साधु वर्मा ने एकतरफा जीत दर्ज की है। उन्हें 30 सदस्यों का समर्थन मिला। जबकि सपा प्रत्याशी अजीत यादव 10 वोट तक ही सीमित रह गए। एक मत निरस्त हुआ है।

रायबरेलीः सपा कांग्रेस के गठजोड़ को भाजपा ने किया धराशाई

रायबरेली जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी रंजना चौधरी ने जीत हासिल की है। उनको 30 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस और सपा गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व सांसद अशोक सिंह की बहू आरती सिंह को 22 वोट मिले हैं। जीत की उम्मीद लगाए कांग्रेस और सपा गठजोड़ को चुनाव में करारा झटका लगा है। एक बार फिर एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने अपनी ताकत का एहसास कराया है।

अमेठी: भाजपा ने लहराया जीत का परचम

अमेठी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रहरि ने जीत दर्ज की है। अमेठी पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल 36 मत पड़े। भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रहरि को 31 मत मिले। राजेश अग्रहरी 27 वोटों से विजयी हुए। सपा की शीलम सिंह को कुल 04 मत मिले।

सपा-आरएलडीः संतकबीर नगर, बलिया, एटा और बागपत पर जीते

संतकबीर नगर और बलिया में समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है। वहीं, एटा में समाजवादी पार्टी की रेखा यादव जिला पंचायत अध्यक्ष बन गई हैं। रेखा को 30 में से 24 मत मिले। भाजपा की विनीता यादव को कुल 4 मत मिले हैं। जबकि दो वोट निरस्त हुए हैं। बागपत में राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी ने विजयी परचम लहराया है।

सिद्धार्थनगरः भाजपा की शीतल सिंह बनी जिला पंचायत अध्यक्ष

सिद्धार्थनगर में भाजपा प्रत्याशी शीतल सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। शीतल सिंह को 40 मत प्राप्त हुए, जबकि सपा प्रत्याशी पूजा यादव को पांच मत मिले। जिले में 45 जिला पंचायत सदस्यों ने मतदान किया। भाजपा समर्थित नौ सदस्य चुनाव जीते थे, जबकि सपा समर्थित 15 सदस्य चुनाव जीते थे। भाजपा ने कांग्रेस के तीन, बसपा के दो, अपना दल एस के एक सहित 15 निर्दलीय के साथ सपा के सदस्यों में भी सेंधमारी कर ली।

कन्नौजः भाजपा ने किया कब्जा

कन्नौज में भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। हालांकि भाजपा प्रत्याशी ने यहां जीत दर्ज की। भाजपा की प्रिया शाक्य को 15 मत और सपा के श्याम सिंह यादव को 13 मत प्राप्त हुए। प्रिया शाक्य विजयी घोषित की गईं।

मथुराः किशन ने बजाई जीत की बांसुरी

किशन सिंह चौधरी मथुरा के जिला पंचायत अध्यक्ष घोषित किए गए हैं। भाजपा प्रत्याशी किशन को 22 वोट मिले हैं। इनके प्रतिद्वंदी रालोद प्रत्याशी राजेंद्र सिकरवार को 11 वोट मिले हैं।

संभलः डॉ. अनामिका बनी जिला पंचायत अध्यक्ष

संभल में भाजपा समर्थित डॉ. अनामिका जिला पंचायत अध्यक्ष बनी हैं। उन्होंने कुल 22 मत प्राप्त किए, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी सपा समर्थित प्रत्याशी प्रिया को 13 वोट मिले हैं।

हापुड़ः खिला कमल

भाजपा प्रत्याशी रेखा नागर हापुड़ जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं हैं। रेखा नागर को 13 वोट प्राप्त हुए हैं। जबकि सपा प्रत्याशी रुचि यादव को मात्र 6 वोट ही मिल सके।

अलीगढ़: भाजपा को 30 वोट से मिली “विजय”

अलीगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर फिर भाजपा ने कब्जा किया है। भाजपा की विजय सिंह ने अपनी प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी अर्चना यादव को पराजित कर विजयी हासिल की। मतदान के दौरान 46 जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों ने अपने मत का उपयोग किया। वहीं कोल्ड स्टोर में अवैध भंडारण के दो मामले में नामजद एवं जनपद में हुए जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी अनिल चौधरी की वांछित जिला पंचायत सदस्य पत्नी ममता चौधरी अपना मतदान करने नहीं पहुंची। भाजपा की विजय सिंह को 38 और अर्चना यादव को 8 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी अर्चना यादव ने चुनाव में घालमेल का आरोप लगाया है।

बिजनौर: भाजपा के साकेंद्र चौधरी जीते

बिजनौर में भाजपा के साकेंद्र चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव जीत गए हैं। साकेंद्र को 30 वोट मिले हैं, सपा-रालोद गठबंधन की चरणजीत कौर को 25 वोट प्राप्त हुए।

बदायूं: भाजपा की वर्षा यादव ने 28 वोट से मारा मैदान

बदायूं जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा की वर्षा यादव ने 28 वोट लेकर जीत हासिल की। वह पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव की पत्नी हैं। उनके मुकाबले सपा प्रत्याशी सुनीता शाक्य को 23 वोट मिले हैं। कौशांबी जिले में भी भाजपा की कल्पना सोनकर निर्वाचित हुई हैं।

रामपुर: भाजपा समर्थित ख्यालीराम लोधी जीते

रामपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित ख्यालीराम लोधी चुने गए हैं। रामपुर में 34 सदस्यों के वोट में, ख्यालीराम लोधी को 18 वोट मिले हैं। सपा समर्थित नसरीन जहां को 13 वोट प्राप्त हुए। एक वोट निरस्त हो गया, जबकि दो सदस्यों ने मतदान नहीं किया।

शामली: तगड़ी टक्कर के बाद एक वोट से जीतीं भाजपा प्रत्याशी मधु

शामली में कांटे के मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी विजयी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी मधु को 10 वोट मिले हैं, जबकि सपा-रालोद प्रत्याशी अंजलि को 9 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी एक वोट से विजयी घोषित हुई है।

फतेहपुर: यहां भी भाजपा का कब्जा

फतेहपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अभय प्रताप सिंह 41 मत पाकर विजयी घोषित हुए हैं। सपा प्रत्याशी संगीत राज को 5 वोट मिले हैं। हमीरपुर में 17 जिला पंचायत सदस्यों में भाजपा की जयंती राजपूत को 11 और निषाद पार्टी के दुष्यंत सिंह परिहार को 6 वोट मिले। भाजपा की जयंती राजपूत अध्यक्ष बनीं।

आजमगढ़: सपा ने बचाया अपना गढ़ विजय यादव जीते

बलिया में पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के बेटे सपा उम्मीदवार आंनद चौधरी 33 वोट पाकर विजयी घोषित हए हैं। भाजपा उम्मीदवार को 24 वोट मिले हैं। आजमगढ़ में सपा के विजय यादव जीत गए हैं। चंदौली में भाजपा के दीनानाथ शर्मा ने जीत दर्ज की है। भदोही में भाजपा समर्थित अनिरुद्ध त्रिपाठी ने जीत का परचम लहराया है।

गोरखपुर-बस्ती मंडल की छह सीटों पर भाजपा का कब्जा

गोरखपुर-बस्ती मंडल की सात जिला पंचायत अध्यक्ष की सीटों में छह पर भाजपा का कब्जा हो गया है। एक संतकबीरनगर में सपा के बलिराम यादव अध्यक्ष पद पर जीते हैं। बस्ती में भाजपा के संजय चौधरी, महराजगंज में भाजपा के रविकांत पटेल, देवरिया में भाजपा के गिरीश चंद्र तिवारी, सिद्धार्थनगर में भाजपा की शीतल सिंह व कुशीनगर में भाजपा की सावित्री देवी अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित की गईं हैं। गोरखपुर में भाजपा की साधना सिंह पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं।

फिरोजाबाद: भाजपा ने कसी सभी की चूड़ियां

फिरोजाबाद से पूर्व मंत्री जयवीर सिंह की पुत्रवधू हर्षिता सिंह जीत गई हैं। 33 सदस्यों में से भाजपा को 19 वोट मिले। समाजवादी पार्टी की रुचि यादव को 11 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि 3 वोट निरस्त कर दिए गए हैं।

बागपत: यहां का चौधरी तो रालोद ही निकला

बागपत में रालोद की ममता ने जीत दर्ज की है। ममता को 12 वोट मिली हैं। जबकि भाजपा की बबली देवी को 7 वोट मिली। एक वोट कैंसिल हो गई।

अयोध्या: सपा की क्रास वोटिंग से जीती भाजपा

अयोध्या जिला पंचायत सीट पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। भाजपा की प्रत्याशी रोली सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष बन गई हैं। भाजपा की रोली सिंह को 30 वोट मिले, जबकि सपा को केवल 10 वोट प्राप्त हुए। सपा के सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग की। सपा सदस्यों ने भाजपा को वोट दिए।

देवरिया: भाजपा के गिरीश चंद तिवारी जीते

देवरिया जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी गिरीश चंद तिवारी ने 42 मत प्राप्त कर सपा प्रत्याशी शैलजा यादव को पराजित कर दिया। चुनाव में कुल 56 सदस्यों ने मतदान किया था जिसमें गिरीश चंद तिवारी को 42 सपा उम्मीदवार शैलजा यादव को ग्यारह मत प्राप्त हुए। तीन मत अवैध घोषित कर दिए गए।

कासगंजः भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजयी घोषित

कासगंज जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान के बाद मतगणना में भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजयी घोषित हुई है। रत्नेश कश्यप जिला पंचायत अध्यक्ष बनी हैं। जिलाधिकारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को प्रमाण पत्र दे दिया है। पंचायत अध्यक्ष पद के नतीजे आने के बाद भाजपाइयों और नए अध्यक्ष के समर्थकों में खुशी की लहर है।

हाथरसः बसपा छोड़कर आईं पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय जीतीं

हाथरस में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव सीमा उपाध्याय ने जीत लिया है। कांटे की टक्कर में सीमा उपाध्याय को 13 वोट और शशि चौधरी को 11 वोट मिले। चुनाव हारने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर जाते हुए गुड्डू चौधरी और शशि चौधरी।

उन्नावः भाजपा ने भाजपा को ही हराया

उन्नाव में भाजपा के बागी नेता अरुण सिंह को हराकर भाजपा प्रत्याशी शकुन सिंह जीत गई हैं। शकुन को 28, अरुण सिंह को 19, मालती रावत को चार वोट मिले हैं।

सीतापुरः भाजपा की श्रद्धा सागर जीतीं

सीतापुर में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। भाजपा प्रत्याशी श्रद्धा सागर 79 में से 56 वोट पाकर विजयी हुई हैं। निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी अनीता राजवंशी को 22 वोट मिले हैं। डीएम ने श्रद्धा सागर को जीत का प्रणाम पत्र दिया।

बाराबंकी: जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा

बाराबंकी जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजरानी रावत 48 मत पाकर चुनाव जीत गईं। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सपा की उम्मीदवार नेहा आनंद को सिर्फ 8 मत मिले। कुल पड़े 57 मतों में एक बैलट पेपर सादा पाया गया। यही नहीं पहली बार भाजपा का उम्मीदवार जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुना गया है।

फर्रुखाबादः भाजपा समर्थित मोनिका यादव की जीत

फर्रुखाबाद में भाजपा समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष निर्दलीय प्रत्याशी मोनिका यादव ने 18 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है। वहीं सपा प्रत्याशी डॉ. सुबोध यादव को 12 वोट मिले हैं।

लखनऊ, बदायूं और गाजीपुर में भाजपा उम्मीदवार जीते

लखनऊ, बदायूं और गाजीपुर में भाजपा उम्मीदवार चुनाव जीत गए हैं। अमेठी में भाजपा का कमल खिला है। सीतापुर, औरैया, रामपुर, हापुड़, संभल, बाराबंकी में भी भाजपा प्रत्याशियों ने विजयी परचम लहराया है। बिजनौर में भाजपा प्रत्याशी सकेंद्र प्रताप सिंह ने जीत दर्ज की है।

हरदोईः भाजपा की प्रेमावती जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित

हरदोई में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रेमावती को विजयी घोषित किया गया है। भाजपा प्रत्याशी प्रेमावती को 65 वोट मिले। जबकि सपा प्रत्याशी मुन्नी देवी गौतम को 6 वोट मिले। जिला पंचायत के कुल 72 सदस्य हैं। इनमें से 71 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मुन्नी देवी गौतम की समर्थक रहीं राधा कुशवाहा ने मतदान नहीं किया।

मैनपुरीः भाजपा ने किया मुलायम के गढ़ में बड़ा उलटफेर

मैनपुरी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। कुल 30 सदस्यों में से 29 सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा प्रत्याशी अर्चना भदौरिया को 18 वोट मिले। वहीं सपा प्रत्याशी मनोज यादव को 11 वोट प्राप्त हुए।

महोबाः भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत

महोबा में भाजपा समर्थित जय प्रकाश अनुरागी ने जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीत लिया है। अपर जिलाधिकारी रामसुरेश वर्मा ने बताया कि कुल 14 सदस्यों में से 10 वोट जय प्रकाश को मिले और चार वोट सपा समर्थित प्रत्याशी मृत्युंजय प्रताप कोमिले हैं।

सोनभद्रः अपना दल-एस की राधिका पटेल की जीत

सोनभद्र में अपना दल-एस की राधिका पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। सपा के जयप्रकाश पांडेय को सात वोटों के अंतर से हराया। राधिका को 19 और जयप्रकाश को 12 वोट मिले।

मिर्जापुरः भाजपा प्रत्याशी की जीत

मिर्जापुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी राजू कन्नौजिया ने जीत दर्ज की है। 40 मत भाजपा प्रत्याशी को मिले तो वहीं सपा प्रत्याशी आशा देवी को महज चार वोट से ही संतोष करना पड़ा।

कानपुर नगरः भाजपा की स्वप्निल जीतीं, देहात में निर्दलीय

कानपुर नगर में भाजपा की स्वप्निल वरुण नई जिला पंचायत अध्यक्ष बन गई हैं। कानपुर देहात में नीरज रानी ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव जीत लिया है। 31 मत पड़े। निर्दलीय नीरज रानी को 26 मत मिले। प्रतिद्वंद्वी सपा के राम सिंह को पांच वोट मिले हैं।

The post यूपीः सियासी पंडितों के मुंह पर करारा तमाचा, लाख हंगामों के बाद भी आया तो “मोदी-योगी” ही appeared first on TIS Media .