Virat Kohli Resigns: वनडे, टी-20 के बाद विराट कोहली ने टेस्ट की भी कप्तानी छोड़ी
अचानक ट्वीट कर चौंकाया, दक्षिण अफ्रीका से सीरिज हारने के बाद लिया फैसला

TISMedia@SportsDesk वन डे और टी 20 के बाद विराट कोहली ने टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ दी है। उन्होंने शनिवार को इसकी घोषणा की। कोहली ने यह फैसला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद लिया है। इस सीरीज में टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के हाथों 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। कोहली ने कप्तानी छोड़ने का एलान सोशल मीडिया पर किया।
इसी के साथ कोहली ने पिछले तीन महीने के अंदर तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी दी है। उन्होंने टी-20 विश्व कप के बाद टी-20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले उन्हें वनडे की कप्तानी से हटाया गया था। अब कोहली ने टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ दी है।
कोहली ने पोस्ट में लिखा
कोहली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- मैंने सात तक टीम इंडिया को सही दिशा में ले जाने के लिए कड़ी मेहनत की है। मैंने अपना काम पूरी ईमानदारी से किया और कुछ भी नहीं छोड़ा। सभी चीजें एक समय पर आकर रुक जाती हैं। मेरे लिए भी अब बतौर टेस्ट कप्तान रुकने का यही समय है।
— Virat Kohli (@imVkohli) January 15, 2022
कोहली 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद टेस्ट कप्तान बने थे। वे टेस्ट में टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान हैं।