आईएफडब्ल्यूजे की बारां जिला कार्यकारिणी घोषित
बारां जिला अध्यक्ष लक्ष्मीचंद नागर ने की घोषणा
बारां। पत्रकारों के राष्ट्रीय स्तर के संगठन इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे)
के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार व संभाग प्रभारी फिरोज खान की सहमति से संगठन के बारां जिला अध्यक्ष लक्ष्मीचंद नागर के द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।
जिला कार्यकारिणी में संरक्षक राकेश गुप्ता बारां, जिला अध्यक्ष लक्ष्मीचंद नागर बारां, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश नामा केलवाड़ा, राजेन्द्र नामा बारां, उपाध्यक्ष जावेद खान नाहरगढ़, गजेन्द्र गौतम कवाई, चंद्रप्रकाश गेरा छबड़ा, राजीव भार्गव शाहबाद,
महासचिव जयप्रकाश शर्मा बोहत को बनाया गया है।
जबकि सचिव पद पर हरिओम तिवारी अंता, प्रदीप गौतम छीपाबड़ौद, सहसचिव- अरविन्द गौतम सीसवाली, भानू चौधरी भंवरगढ़, संगठन सचिव राजेन्द्र श्रृंगी नाहरगढ़, कमल चौहान अंता- कोषाध्यक्ष राजेश पंकज बारां, प्रवक्ता चतुर्भुज पंकज बारां, कार्यकारणी सदस्य ओम नागर सीसवाली, भगवान कुशवाह नाहरगढ़, प्रदीप शर्मा अटरू, प्रियरंजन किशनगंज को बनाया गया है।
अध्यक्ष लक्ष्मीचंद नागर ने बताया कि जिला कार्यकारिणी का जल्द विस्तार किया जाएगा। साथ ही जल्द ब्लॉक अध्यक्ष भी घोषित किये जायेंगे।








