प्रेस क्लब कोटा की आमसभा में महिला शक्ति का सम्मान, PRO, डिप्टी PRO और महिला पत्रकार का अभिनंदन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेस क्लब में हुआ सम्मान समारोह

कोटा। प्रेस क्लब कोटा की वार्षिक आमसभा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर क्लब की सम्माननीय महिला सदस्यों का पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की PRO रचना शर्मा, एवं PRO आकांक्षा शर्मा के साथ ही महिला पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष गजेंद्र व्यास ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि महिलाएं आज प्रशासन, मीडिया, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र सहित हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज की प्रगति का आधार है और महिलाओं की उपलब्धियां पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।
वही आज महिलाएं न केवल अपने परिवार बल्कि समाज और देश के विकास में भी अहम योगदान दे रही हैं। ऐसे आयोजन महिलाओं के सम्मान और उनके कार्यों की सराहना करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों ने भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति अपने विचार व्यक्त किए।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ते कदम
पत्रकारिता के क्षेत्र में भी महिलाओं की भूमिका लगातार मजबूत होती जा रही है। आज महिला पत्रकार समाचार संकलन, खोजी रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया के माध्यम से समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने ला रही हैं। उनकी संवेदनशील दृष्टि और जिम्मेदार पत्रकारिता समाज में जागरूकता फैलाने का काम करती है।
वर्तमान समय में मीडिया में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी यह दर्शाती है कि पत्रकारिता केवल सूचना का माध्यम नहीं बल्कि सामाजिक परिवर्तन का सशक्त मंच भी है। महिला पत्रकार अपने साहस, मेहनत और प्रतिबद्धता से इस क्षेत्र में नई पहचान बना रही हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन रही हैं।











