29 अप्रैल: दिन जब नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा

कोटा. 29 अप्रैल… आज ही के दिन दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गई थी… आज ही का था दिन जब दिल्ली सल्तनत में गुलाम वंश के एक प्रमुख शासक इल्तुतमिश ने तोड़ा दम… आज ही के दिन 1848 में जन्म हुई सुप्रसिद्ध चित्रकार राजा रवि वर्मा का… आज ही के दिन गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल हाईकोर्ट में लीगल प्रेक्टिस शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की… आज ही का था दिन जब महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम ने किया इस दनिया को अलविदा… ओर आज के दिन के इतिहास में ही दर्ज है नेताजी सुभाषचंद्र बोस का कांग्रेस से इस्तीफा देना…

भारत के इतिहास में आज का दिन
1236 – दिल्ली सल्तनत में गुलाम वंश के एक प्रमुख शासक इल्तुतमिश का निधन हुआ।
1639 – दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गई।
1848 – सुप्रसिद्ध चित्रकार राजा रवि वर्मा का जन्म।
1903 – महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल हाईकोर्ट में लीगल प्रेक्टिस शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की ।
1920 – महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का निधन।
1939 – नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया।
2020 – हिंदी सिने जगत के प्रतिभावान अभिनेता इरफान खान का कैंसर से निधन।

READ MORE: संकट मोचनः कोरोना के कहर से राजस्थान को बचाने एक मंच पर आए भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज

विश्व इतिहास में आज का दिन
1813 – अमेरिका में जेएफ हम्मेल ने रबर का पेटेंट कराया।
1903 – कनाडा के उत्तर-पश्चिम प्रदेश में हुए भूस्खलन से 70 लोगों की मौत।
1930 – ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेलीफोन सेवा की शुरूआत।
1965 – पाकिस्तान के अंतरिक्ष और ऊपरी वायुमंडल अनुसंधान आयोग ने अपने सातवें रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया।
1978 – अफगानिस्तान के विद्रोही गुट ने सत्ता हासिल की। काबुल रेडियो पर घोषणा की गई कि उपराष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और वायुसेना अध्यक्ष लड़ाई में मारे गये हैं।
1991 – बांगलादेश के चटगांव में आए एक चक्रवाती तूफान में एक लाख 38 हजार लोग मारे गए और दस लाख लोग बेघर हो गए।
1992 – अमरीका के लॉस एंजेलेस में दंगे भडक़े।

READ MORE: कोरोना कहर के बीच कोविन एप की भी टूटी सांसें, रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही बंद हुई एप

1993 – पहली बार बकिंघम पैलेस को आम जनता के लिए खोला गया और जिसे देखने के लिए आठ पाउंड का टिकट लगा।
2005 – सीरिया ने लेबनान से अपनी सेना को वापस बुलाया।
2006 – पाकिस्तान ने हत्फ़-6 का परीक्षण किया।
2007 – ऑस्ट्रेलिया ने लगातार तीसरी बार क्रिकेट विश्वकप जीता।
2011 – लंदन के ऐतिहासिक चर्च वेस्टमिंस्टर एबे में ब्रिटिश राजकुमार विलियम और केट मिड्लटन का विवाह हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!