27 मई: आज ही के दिन हुआ था देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन

TISMedia@कोटा. 27 मई… आज ही के दिन ख्यातिप्राप्त आलोचक तथा निबन्धकार पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी का हुआ जन्म… आज ही के इतिहास में दर्ज है मौलाना हकीम नुरूद्दीन का अमदिया मुस्लिम समुदाय के पहले खलीफा बनना… आज ही के दिन 1948 में शुरू हुआ महात्मा गांधी की हत्या का मुकदमा… 1951 में आज के ही दिन बम्बई (मुंबई) में तारापुरवाला एक्वेरियम का उद्घाटन हुआ… आज का ही था दिन जब कॉपीराइट बिल पारित हुआ था… आज ही के दिन जन्म हुआ भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रवि शास्त्री का… आज के ही दिन आधुनिक भारत के निर्माता एवं भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन हुआ… और आज ही का था दिन जब ओडिशा के चांदीपुर में परमाणु तकनीक से लैस धनुष और पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया…

भारत के इतिहास में आज का दिन
1894 – ख्यातिप्राप्त आलोचक तथा निबन्धकार पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी का जन्म।
1908 – मौलाना हकीम नुरूद्दीन अहमदिया मुस्लिम समुदाय के पहले खलीफा बने।
1948 – महात्मा गांधी की हत्या का मुकदमा शुरू।
1951 – बम्बई (अब मुंबई) में तारापुरवाला एक्वेरियम का उद्घाटन हुआ।
1957 – कॉपीराइट बिल पारित हुआ।
1962 – भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रवि शास्त्री का जन्म।
1964 – आधुनिक भारत के निर्माता एवं भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन।
2010 – ओडिशा के चांदीपुर में परमाणु तकनीक से लैस धनुष और पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

READ MORE: जो पीड़ा में हैं उनके दुख कम करना हमारा दायित्व: ओम बिरला

विश्व के इतिहास में आज का दिन
1703 – सेंट पीटर्सबर्ग की स्थापना। रूस के इतिहास में इस शहर का खास महत्व है और इसे 1917 की महान रूसी क्रांति के गवाह के तौर पर विशेष पहचान मिली।
1805 – नेपोलियन बोनापार्ट इटली के सम्राट बने।
1813 – अमेरिका ने फोर्ट जार्ज, कनाडा पर कब्जा किया।
1895 – ब्रिटिश आविष्कारक बीर्ट अक्रेस ने फ़िल्म प्रोजेक्टर का पेटेण्ट प्राप्त किया था।
1896 – ज़ार निकोलस द्वितीय रूस के अंतिम सम्राट बने।
1930 – रिचर्ड ड्रू ने पारदर्शी सिलोफ़न टेप (सैलो टेप) नामक चिपकने वाले टेप का पेटेण्ट प्राप्त किया था।
1937 – अमरीका के सान फ़्रांसिस्को में गोल्डन गेट नामक दुनिया के एक सबसे ख़ूबसूरत पुल का उद्घाटन किया गया।
1981 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1994 – नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता रूसी लेखक एलेक्ज़ेंडर सोल्केनित्सिन पश्चिम में 20 वर्ष का निर्वासन समाप्त कर स्वदेश लौटे।
2005 – दक्षिण अफ़्रीका की राजधानी प्रिटोरिया का नाम बदलकर श्वाने करने का निर्णय लिया गया।
2006 – इंडोनेशिया के जावा द्वीप में आये 6.3 तीव्रता वाले भूकंप से छह हजार से अधिक लोगों की मौत।
2013 – इराक में बम धमाके में 75 की मौत और 200 अन्य घायल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!