Uttarakhand Politics: पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के 11वें सीएम, आज शाम छह बजे लेंगे शपथ

TISMedia@देहरादून. पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए सीएम बनाए गए हैं। अपने गठन के 20 साल में पहाड़ प्रदेश उत्तराखंड अब तक 10 मुख्यमंत्री देख चुका है।

शुक्रवार को राज्य में हुए राजनीतिक संकट के बाद अब नए सीएम की तलाश की जा रही है। दरअसल तीरथ सिंह रावत ने तकरीबन 4 महीने तक राज्य की कमान संभालने के बाद राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को इस्तीफा सौंप दिया है और इसी के साथ उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल का अंत हो गया।

READ MORE: साहब ने कहा- हे तीरथ! खाली करो सिंघासन! तीरथ बोले जो आज्ञा दाता!

अब पुष्कर सिंह धामी को सीएम पद के लिए चुना गया है। उन्हें शनिवार को विधायक दल का नेता चुना गया और इसके बाद तय हो गया कि वह अगले सीएम होंगें। पुष्कर धामी के साथ केंद्रीय नेतृत्व अगले साल होने वाले चुनावों को भी साध रही है।

एक नजर में
-खटीमा विधानसभा सीट से विघायक
-दो बार खटीमा से विधायक रह चुके हैं
-पिथौरागढ़ के टुंडी गांव में जन्म हुआ
-बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं
-कॉलेज के दिनों में ही एबीवीपी से जुड़े

इसलिए जाने जाते हैं पुष्कर सिंह धामी
पुष्कर सिंह धामी का नाम सीएम पद की दौड़ में था, जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई है। ऊधमसिंहनगर जिले की खटीमा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे पुष्कर सिंह धामी लगातार दूसरी बार से विधायक हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के करीबी माने जाने वाले धामी भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी में अन्य पदों पर कार्य कर चुके हैं और युवाओं में उनकी पकड़ को बेहतर माना जाता है।

READ MORE: थाने की नाक के नीचे से चुरा ले गए केश समेत डेढ़ लाख का माल, छत की प्लास्टिक शीट खोलकर घुसे अंदर

बेरोजगारी के साथ ही विकास के मुद्दों को लेकर वह प्रखर रहे हैं। पुष्कर सिंह धामी को लेकर याद किया जाता है 2002 से 2008 का वह दौर जब उन्होंने पूरे प्रदेश में भ्रमण कर अनेक बेरोजगार युवाओं को संगठित कर विशाल रैलियां की थीं।

तब की सरकार से राज्य के उद्योगों में युवाओं को 70 प्रतिशत आरक्षण दिलाने की घोषणा कराना उनकी बड़ उपलब्धि मानी जाती है। अगले साल चुनाव को देखते हुए युवाओं के बीच अच्छी पैठ वाले नेता के तौर पर पहचान के कारण पुष्कर सिंह धामी का नाम भी सीएम पद के लिए आगे चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!