History Of The Day 02 February: पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया का हुआ था निधन

कोटा। 2 फरवरी को कई अहम घटनाएं हुईं। उनमें से एक घटना काफी विनाशकारी थी। यह घटना चीन के शैंसी प्रात में आया विनाशकारी भूकंप था। उस भूकंप से चीन में बड़े पैमाने पर तबाही मची। तबाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि करीब साढ़े 8 लाख लोगों की मौत हो गई। यह दिन भारत के संदर्भ में इसलिए अहम है कि दो अहम शख्सियत का जन्मदिन है। एक तो चर्चित लेखक खुशवंत सिंह का जन्म हुआ था। दूसरी अहम शख्सियत थी राजकुमारी अमृत कौर जिनके नाम पर देश में कई संस्थान हैं। वह प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और एक सामाजिक कार्यकर्ता थीं।
यह भी पढ़ेंः Budget 2023: 7 लाख रुपए तक की आय कर मुक्त, टीवी मोबाइल होंगे सस्ते
2 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1509 – भारत में दीव (गोआ, दमन और दीव) के पास पुर्तग़ाल व तुर्की के बीच युद्ध हुआ।
1556 – चीन के शैन्सी प्रांत में आये विनाशकारी भूकंप में करीब आठ लाख तीस हजार लोगों की मौत हुई।
1626 – चार्ल्स प्रथम इंग्लैंड के सम्राट बने।
1788 – देश में प्रशासनिक सुधारों के लिये पिट्स नियामक अधिनियम को लागू किया गया।
1814 – कलकत्ता (अब कोलकाता) संग्रहालय की स्थापना हुई।
1862 – शंभूनाथ पंडित कलकत्ता उच्च न्यायालय के पहले भारतीय न्यायाधीश बने।
1878 – यूनान ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1890 – अमेरिकन एक्टर चार्ल्स कोरोल का जन्म हुआ।
1892 – रशिया ने कैलिफ़ोर्निया में ‘फ़र ट्रेडिंग कॉलोनी’ की स्थापना की।
1901 – क्वीन विक्टोरिया का अंतिम संस्कार हुआ।
1913 – न्यूयार्क में ‘ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल’ की ओपनिंग हुई।
1920 – फ़्रांस ने मैमेल पर कब्ज़ा किया।
1922 – जेम्स जॉयस का लिखा उपन्यास ‘यूलिसिस’ पहली बार प्रकाशित किया गया।
1939 – हंगरी ने सोवियत संघ के साथ संबंध समाप्त किये।
1952 – मद्रास में भारत ने पहला टेस्ट क्रिकेट जीता।
1953 – अखिल भारतीय खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड का गठन किया गया।
1966 – पाकिस्तान ने ‘कश्मीर समझौते’ के लिए एक महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किया।
1982 – सीरिया ने हामा पर आक्रमण किया।
1990 – अफ़्रीकी नेशनल कांग्रेस पर 30 वर्ष पूर्व लगा प्रतिबंध हटाया गया।
1992 – अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन द्वारा शीत युद्ध की समाप्ति की घोषणा।
1997 – चीन तथा सं.रा. अमेरिका के बीच वस्त्र व्यापार विवाद को समाप्त करने हेतु समझौता।
1999 – आस्ट्रेलियाई कप्तान मार्क टेलर का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्न्यास।
2001 – भारतीय नौसेना के सी किंग हेलिकाप्टरों के लिए अमेरिकी कलपुर्जों की बिक्री को अनुमति।
2002 – अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के अपहरण काण्ड में पाकिस्तान के तीन व्यक्ति गिरफ़्तार।
2004 – स्विस टेनिस प्लेयर रोजर फ़ेडरर 237 हफ्तों तक लगातार पहली रैकिंग पर रहे। यह एक रिकार्ड है।
2007 – अंतर्राष्ट्रीय पैनल (आईपीसीसी) ने ग्लोबल वार्मिंग पर रिपोर्ट प्रस्तुत की।
2008 – राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने कर्नाटक की पहली लक्जरी ट्रेन ‘गोल्डन चैरियट’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
2008 – केन्या में शान्ति स्थापित करने के लिए विपक्ष के बीच समझौता सम्पन्न।
2008 – दुबई के शासक शेख़ मुहम्मद बिन राशिद अल मखदूम ने अपने पुत्र शेख़ हमदान को अपने उत्तराधिकारी के रूप में शाहज़ादा घोषित किया।
2008 -पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार सिक्ख विवाह अधिनियम अध्यादेश लागू हुआ।
यह भी पढ़ेंः History Of The Day 01 February: भारत ने पहली बार पेश किया पेपरलेस बजट
2 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 2 February (Famous Birthdays)
1884 – प्रसिद्व मराठी विश्वकोश के संपादक – श्रीधर वेंकटेश केलकर (Sridhar Venkatesh Kelkar)
1889 – भारत की प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और एक सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमारी अमृत कौर (Rajkumari Amrit Kaur)
1890 – अमेरिकन एक्टर – चार्ल्स कोरोल (Charles Coroll)
1902 – दक्षिण भारत में हिन्दी प्रचार आन्दोलन के संगठक – मोटूरि सत्यनारायण (Moturi Satyanarayana)
1915 – भारत के प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक, उपन्यासकार और इतिहासकार – खुशवंत सिंह (Khushwant Singh)
1916 – प्रसिद्ध राजनेता – दसरथ देब (Dasaratha dev)
1925 – अमेरिकन अभिनेत्री – इलैने स्ट्रिच (Elaine Stritch)
1947 – अमेरिकन अभिनेत्री – फराह फॉसेट (Farah Fawcett)
1952 – अमेरिकन अभिनेत्री – कैरल एन सुसी (Carol Ann Susie)
1977 – कोलम्बियाई गायक, गीतकार, डांसर और रिकॉर्ड निर्माता – शकीरा (Shakira)
1979 – भारतीय अभिनेत्री – शमिता शेटटी (Shamita Shetty)
यह भी पढ़ेंः Economic Survey 2022-23: वित्त मंत्री ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण, घटेगी विकास दर
2 फ़रवरी को हुए निधन – Died on 2 February (Famous Deaths)
1960 – हिन्दी साहित्य के एक महान उपन्यासकार – आचार्य चतुरसेन शास्त्री (Acharya Chatursen Shastri)
1978 – मलयाली भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार – गोविंद शंकर कुरुप (Govind Shankar Kurup)
1982 – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री – मोहन लाल सुखाड़िया (Mohan Lal Sukhadia)
1907 – पिरोयॉडिक टेबल बनाने वाले रूस के दिग्ग्ज केमिस्ट – दिमित्री मेंदेलीव (Dmitry Mendeleev)
1941 – भारतीय लेखक – आचार्य रामचंद्र शुक्ल (Acharya Ramchandra Shukla)
2007 – भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता – विजय अरोडा (Vijay Aroda)
2014 – संयुक्त राज्य अमेरिका अभिनेता – फिलिप सीमोर हॉफमैन (Philip Seymour Hoffman)
यह भी पढ़ेंः राष्ट्रपति ने दिया साल 2047 का लक्ष्य, बोलींः ऐसा भारत हो, जिसमें गरीबी न हो
2 फ़रवरी महत्वपूर्ण दिवस( Important Days)
वर्ल्ड वेटलैंड्स डे









rfvzw1
77n37l
2g4imf
g4kr3g
3xm51n
czz7yc
29z1sf
zfgago
or6nhg
b0ggsf
o0is8c
qrw58a
4oi5ah
yrf5wi
ntzzo7
rwgqe4