घूसकांड : उदयपुर आईजी सत्यवीर सिंह कोटा एसीबी कोर्ट में नहीं हुए पेश
![ACB Kota, ACB Rajasthan, ACB Court Kota, Baran Sadar Tehsil, Kota News, Crime News Kota, Latest News Kota, Hindi News Kota,](https://tismedia.in/wp-content/uploads/2021/01/ACB-Court-1.jpg)
TISMedia@Kota. 6 साल पुराने रिश्वत मामले के आरोपी तत्कालीन एसपी और मौजूदा उदयपुर रेंज आईजी सत्यवीर सिंह तीसरे दिन गुरुवार को भी एसीबी कोर्ट में पेश नहीं हुए। उनकी ओर से वकील ने कोर्ट में हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र पेश किया। इस पर कोर्ट ने सत्यवीर को 15 मार्च को आगामी पेशी पर व्यक्तिगत रूप से तलब किया है। साथ ही चार गवाहों को तलब कराने के लिए कोटा एसीबी एसपी को जमानती वारंट भेजे गए हैं। मामले में 119 गवाहों में से अभी 21 गवाहों के बयान ही लेखबद्ध हुए हैं। जबकि, 98 गवाहों के बयान होना बाकी है।
Read More : दिनदहाड़े चोरी : 16 सेकंड में छू-मंतर हो गई 2 बाइक
सहायक निदेशक अभियोजन अशोक जोशी ने बताया वर्ष 2014 में तत्कालीन कोटा शहर एसपी सत्यवीर सिंह , फरीन व उसके पति को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में चार्जशीट पेश की गई थी। जिसमें सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से फरहीन व सत्यवीर सिंह को जमानत हुई थी। आईपीएस सत्यवीर सिंह लॉकडाउन के बाद न्यायिक कार्य शुरू होने पर होने पर भी किसी भी तारीख पर उपस्थित नहीं हुए। इसके अलावा हाल ही में 23, 24 व 25 फरवरी 2021 को भी सत्यवीर कोर्ट में पेश नहीं हुए। उनके वकील ने कोर्ट में हाजिरी माफीनामा का प्रार्थना पत्र पेश किया। इस बार कोर्ट ने 15 मार्च तक व्यक्तिगत रूप पेश होने को तलब किया है।
Read More : छात्रों की चेतावनी से कोटा गवर्मेंट कॉलेज में मचा बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता