दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, 8 की मौत, 15 घायल

चालक को झपकी आने से पुलिस से नीचे गिरी ट्रैवलर, एमपी के बैतूल से खाटू श्याम जा रहे थे सभी लोग

राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ यात्रियों की जान चली गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए।
हादसा सीमलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुबह करीब 7 बजे हुआ। मध्य प्रदेश से जयपुर की ओर जा रही एक ट्रैवलर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 20 फीट नीचे बरसाती नाले में जा गिरी।
सीमलिया थाना अधिकारी नंद सिंह ने बताया कि ट्रैवलर ने कराड़िया टोल प्लाजा पार किया था और सुल्तानपुर की ओर बढ़ रही थी, उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैवलर के चालक को अचानक झपकी आ गई।
ट्रैवलर की रफ्तार तेज होने के कारण बस अनियंत्रण हो कर सड़क पर लगे डिवाइडर को तोड़ते हुए पुलिया से नीचे जा गिरी। दुर्घटना में ट्रैवलर का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और 8 लोगों की जान चली गई। हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं उन्हें कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
बस मध्य प्रदेश के बैतूल से आ रही थी। बस सवार सभी लोग खाटू श्याम जी के दर्शन करने जा रहे थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!