भाविप की विवेकानंद शाखा ने लगाए 251 पौधे, ‘नीमवाली’ विकसित

घटते हरित क्षेत्र और जलवायु परिवर्तन के दौर में वृक्षारोपण सबसे बड़ी आवश्यकता : मदन दिलावर

कोटा, 12 जुलाई। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा एवं स्वर्गीय विमला कपूर ग्रीन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, मडिया बस्ती में सघन वृक्षारोपण एवं संरक्षण अभियान के तहत 251 नीम एवं अर्जुन के पौधे लगाकर ‘नीमवाली’ विकसित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने पीपल, बरगद और नीम की पूजा-अर्चना कर पौधारोपण से किया। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और लगातार घटते हरित क्षेत्र के बीच वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि “प्रकृति का संरक्षण ही मानव जीवन की सुरक्षा का सबसे मजबूत आधार है।”

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी रामचरण मीणा रहे तथा अध्यक्षता भारत विकास परिषद के मुख्य संरक्षक श्याम शर्मा ने की। सभी अतिथियों ने पौधारोपण के साथ पौधों के संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर श्रीमती दीपा कपूर, मनोज विजयवर्गीय, रवि प्रकाश विजय, दिग्विजय शुक्ला, शम्मी कपूर, श्रीमती सुनीता केदावत, ज्ञानचंद व्यास, इंद्र नारायण शर्मा, ओपी गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, श्रीमती बृजबाला खंडेलवाल, ओमप्रकाश विजय, राजेंद्र विजय, राजेंद्र न्याति, अनुरोध विजय, आर.के. गर्ग, प्रेमचंद विजय, सुरेंद्र विजय, विनोद विजय, अनिल खंडेलवाल, कौशल केदावत, अजय जैन, यतीश विजय सहित परिषद पदाधिकारी, विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता निभाई और पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

🌳 TIS मीडिया | हरियाली अभियान

“पेड़ नहीं… जीवन लगाइए।”

— TIS मीडिया, हरियाली अभियान

📲 वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली अभियान से जुड़ी खबरें, फोटो और वीडियो भेजें।

WhatsApp: 9462670320

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!