18 अप्रैल: आजादी की अलख जगाने वाले तात्या टोपे का बलिदान दिवस

कोटा. 18 अप्रैल… 1859 में आज ही के दिन देश में आजादी की अलख जगाने वाले तात्या टोपे को 1857 की आजादी की पहली क्रांति में निर्णायक भूमिका निभाने पर फांसी पर लटकाया गया… आज ही के दिन गांधी जी ने सत्याग्रह के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया… आज ही का था दिन जब मुगल शासक शाहजहां ने मुमताज से निकाह किया… आज ही के दिन मिला भारत को पहला जंबो जेट विमान 747 जिसका नाम सम्राट अशोक रखा गया… आज के दिन ही हुई शुरूआत भूदान आंदोलन की…

READ MORE: वीकएंड ब्लास्टः जोधपुर में मौत बनकर टूटा कोरोना, 17 की मौत, कोटा में रिकॉर्ड 1049 पॉजिटिव

भारत के इतिहास में आज का दिन

1612 – मुगल बादशाह शाहजहां ने मुमताज से निकाह किया।
1859 – देश में आजादी की अलख जगाने वाले तात्या टोपे को 1857 की आजादी की पहली क्रांति में निर्णायक भूमिका निभाने पर फांसी पर लटका दिया गया।
1917 – महात्मा गांधी ने सत्याग्रह के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया।
1930 – सूर्य सेन उर्फ मास्टर दा और इंडियन रिपब्लिकन आर्मी के 62 लोगों ने चटगांव शस्त्रागार पर धावा बोला।
1950 – विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) के पचमपल्ली गाँव से भूदान आंदोलन की शुरुआत की।
1971 – सम्राट अशोक नामक देश का पहला जंबो जेट विमान 747 मुंबई में उतरा।
1978 – प्रख्यात लेखक खुशवंत सिंह के पिता शोभा सिंह का निधन।
1991 – केरल भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित हुआ।
1991 – पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी लोकसभा में एक वोट से विश्वास मत हारे।
2001 – भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद।
2008 – पाकिस्तान ने भारतीय क़ैदी सबरजीत सिंह की फांसी की सजा को एक महीने के लिए टाला।
2008 – भारत और मैक्सिको ने नागरिक उड्डयन और ऊर्जा के क्षेत्र में नये समझौते किए।

READ MORE: राजस्थान पुलिस की मुहिम: साइबर अपराधियों से बचाने के लिए मैदान में उतरी राजस्थान पुलिस

विश्व के इतिहास में आज का दिन
1902 – अपराधियों की पहचान के लिए डेनमार्क ने सबसे पहले फिंगरप्रिंट दर्ज करने शुरू किए।
1906 – सैन फ्रांसिस्को में भूकंप और आग से लगभग 4000 लोगों की मौत।
1948 – नीदरलैंड के हेग में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का गठन हुआ।
1955 – महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का निधन हुआ।
1980 – जिंबाब्वे ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिलने की घोषणा की।
2013 – इराक की राजधानी बगदाद में बम धमाकों में 27 की मौत, 65 घायल।
2014 – माउंट एवरेस्ट पर हिमस्खलन से नेपाल के 12 पर्वतारोहियों की मौत।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!