25 अप्रैल: दिन जब हिंदुस्तान की जनता ने पहली बार देखा रंगीन दूरदर्शन

कोटा. 25 अप्रैल… आज ही के दिन 1982 में दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरुआत हुई… आज के दिन के इतिहास में दर्ज है ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और पंजाब के सिख शासक रणजीत सिंह के बीच अमृतसर संधि पर हस्ताक्षर करना… आज के दिन बॉलीवुड अभिनेता व निर्देशक आमीर खान को सिनेमा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान पुरस्कार प्रदान किया गया… आज के दिन भारतीय नौसेना ने पुराने हो चुके चेतक हेलिकॉप्टरों की जगह नए लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर खरीदने की प्रक्रिया शुरू की…

भारत के इतिहास में आज का दिन
1809 – ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और पंजाब के सिख शासक रणजीत सिंह के बीच अमृतसर संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1982 – दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरुआत हुई।
2008 – बॉलीबुड के प्रसिद्ध कलाकार व निर्देशक आमीर खान को सिनेमा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान का विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।
2010 – भारतीय नौसेना ने पुराने हो चुके चेतक हेलिकाप्टरों की जगह नए लाइट यूटिलिटी हेलीकाप्टर खरीदने की प्रक्रिया शुरू की।

READ MORE: भाप लेने से क्या ठीक हो सकते है कोरोना मरीज, जानिए स्टीम थेरपी कितनी है असरदार

विश्व के इतिहास में आज का दिन
1678 – फ्रांसीसी सेना ने वाइप्रेस शहर पर कब्जा कर लिया।
1867 – जापान की राजधानी टोक्यो में विदेशी व्यापार की अनुमति दी गई।
1905 – दक्षिण अफ्रीका में श्वेतों को मताधिकार मिला।
1925 – पॉल वोन हिंडनबर्ग जर्मनी के राष्ट्रपति चुने गये।
1953 – कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिकों जेम्स डी वॉटसन और फ्रांसिस क्रिक ने डीएनए की संरचना की व्याख्या कर जीव विज्ञान की इस बुनियादी पहेली का जवाब खोज लिया कि जीव अपना वंश कैसे बढ़ाते हैं। इन दोनो वैज्ञानिकों को उनकी इस खोज के लिए 1962 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया
1954 – बेल लैब्स ने न्यूयार्क में पहली बार सोलर बैटरी बनाने की घोषणा की।
1957 – सोडियम परमाणु रिएक्टर पहली बार प्रायोगिक तौर पर संचालित किया गया।
1975 – तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1980 – अमेरिकी सेना ने तेहरान स्थित अपने दूतावास से 53 बंधकों को छुड़ाने का गोपनीय अभियान चलाया, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल पाई और आठ अमेरिकी सैनिक मारे गए। ये संकट 444 दिन तक चला और अंतत: जनवरी 1981 में इन बंधकों की रिहाई हो पाई।
1981 – जापान के सुरूगा में एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र में मरम्मत कार्य के दौरान 100 से अधिक मजदूर परमाणु विकिरण का शिकार हो गये।

READ MORE: राजस्थान सख्त हैः Covid 19 के खात्मे को गहलोत की “खुली जंग”, इंतजाम देख रह जाएंगे भौचक

1983 – जर्मनी की पत्रिका ‘स्टर्न’ ने हिटलर की उस विवादास्पद डायरी को छापना शुरू किया, जिसे उन्होंने कथित रूप से दूसरे विश्वयुद्घ के दौरान कलमबद्ध किया था। डायरी की प्रामाणिकता पर कई सवाल उठाए गए।
1989 – इथियोपिया में दिमागी बुखार से 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत। यह बीमारी सूडान तक फैली और वहां भी कम से कम 400 लोगों की मौत।
2005 – जापान के अमागासाकी में एक रेल दुर्घटना में 107 लोग मारे गये।
1999 – वेस्टइंडीज के आल राउंडर खिलाड़ी कार्ल हूपर द्वारा अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।
2004 – जिम्बाब्वे में श्रीलंका के खिलाफ एक दिवसीय मैचों में न्यूनतम 35रनों का रिकार्ड बनाया ।
2013 – ब्रिटेन ने सोमालिया में अपना दूतावास 22 वर्षों के अंतराल के बाद पुन: खोला।
2015 – नेपाल में 7.8 की तीव्रता वाले भूकंप से आठ हजार से अधिक लोगों की मौत हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!