16 मई: दिन जब सिक्किम बना देश का 22वां राज्य

कोटा. 16 मई… आज ही का था दिन जब कलकत्ता में बने तल्लाह वाटर टैंक का निर्माण पूरा हुआ… आज ही के दिन शुरुआत हुई भारत और इंग्लैंड के बीच टेलेक्स सेवा… आज के ही दिन सिक्किम देश का 22 वां राज्य बना… आज ही के इतिहास में दर्ज है अटल बिहारी वाजपेयी का भारत के 10वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करना… आज ही के दिन 2008 में उच्चतम न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थानों के स्नाकोत्तर पाठ्यक्रमों में 27 प्रतिशत ओबीसी कोटा पर रोक के कोलकाता उच्च न्यायालय के निर्णय को खारिज किया… और आज ही के दिन सोलहवें लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिला पूर्ण बहुमत…

भारत के इतिहास में आज का दिन
1911 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में बने तल्लाह वाटर टैंक का निर्माण पूरा। इसे उस समय दुनिया का सबसे बड़ा ओवरहैड वाटर टैंक कहा गया था।
1960 – भारत और इंग्लैड़ के बीच टेलेक्स सेवा की शुरुआत।
1975 – सिक्किम देश का 22वां राज्य बना।
1996 – अटल बिहारी वाजपेयी भारत के 10वें प्रधानमंत्री बने।
2008 – उच्चतम न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थानों के स्नाकोत्तर पाठ्यक्रमों में 27 प्रतिशत ओबीसी कोटा पर रोक के कोलकाता उच्च न्यायालय के निर्णय को ख़ारिज कर दिया।
2014 – सोलहवें लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला।

READ MORE: थमने लगा कहर! कोटा में मिले 701 नए कोरोना पॉजिटिव, 4 की मौत 

विश्व के इतिहास में आज का दिन
1606 – रूस में दो हजार विदेशी नागरिकों की हत्या।
1875 – वेनेजुएला और कोलंबिया में आये भूकंप से लगभग 16 हजार लोगों की मौत।
1877 – फ्रांस में राजनीतिक संकट शुरू।
1881 – बर्लिन के पास लिस्टरफेलडर में बिजली से चलने वाली पहली ट्राम सेवा की शुरुआत।
1929 – दुनिया भर में ऑस्कर पुरस्कारों के नाम से प्रतिष्ठित एकेडमी अवॉर्ड की शुरुआत।
1991 – महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करने वाली पहली ब्रिटिश साम्राज्ञी बनीं।
1999 – दक्षेस का वर्ष 2002 में होने वाला शिखर सम्मेलन थिम्पू में कराये जाने की घोषणा हुयी।
2006 – न्यूजीलैंड के 47 वर्षीय मार्क इंजलिस ऐसे पहले पर्वतारोही बन गये, जिन्होंने कृत्रिम पैरों के सहारे एवरेस्ट की चोटी पर झण्डा फहराया।
2007 – निकोलस सरकोजी फ्रांस के 23 वें राष्ट्रपति बने।
2013 – अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार क्लोन किए गए इंसानी भ्रूण से स्टेम सेल यानि मूल कोशिका निकालने में सफलता मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!