22 मई: आज ही के दिन भारत के पहले स्टेडियम का हुआ शिलान्यास

कोटा. 22 मई… आज ही का था दिन जब एक विस्फोट में शेर शाह सूरी की मौत हुई… आज ही के दिन जन्म हुआ प्रसिद्ध समाज सुधारक राजाराम मोहन राय… आज ही के दिन बॉम्बे में शिलान्यास किया देश के पहले स्टेडियम ब्रेबोर्न स्टेडियम… भारत में आज ही के दिन पहली ग्लाइडर रोहिणी ने भरी थी उड़ान… आज ही के दिन बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी… और आज ही के इतिहास में दर्ज है भारत का स्वदेश में ही विकसित अन्तरमहाद्वीपीय बालिस्टिक प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण करना…

भारत के इतिहास में आज का दिन
1545 – एक विस्फोट में शेर शाह सूरी की मौत। 1540 में शेरशाह ने मुगल साम्राज्य को अपने हाथों में लिया था।
1772 – प्रसिद्ध समाज सुधारक राजाराम मोहन राय का जन्म। इन्होंने ब्रह्म समाज आंदोलन की शुरुआत की और बालविवाह और सती प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई।
1936 – भारत के पहले स्टेडियम ब्रेबोर्न स्टेडियम का बॉम्बे में शिलान्यास।
1963 – भारत की पहली ग्लाइडर रोहिणी ने उड़ान भरी।
1984 – बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी।
1988 – भारत ने स्वदेश में ही विकसित अन्तरमहाद्वीपीय बालिस्टिक प्रक्षेपास्त्र अग्नि का सफल परीक्षण किया।

READ MORE: 

विश्व के इतिहास में आज का दिन
1570 – थियेट्रम आर्बिस टेर्राम नाम से पहला एटलस प्रकाशित हुआ, इसमें कुल 70 नक्शे थे।
1735 – जॉर्ज हेडली ने “ट्रेड विंड” का पहली व्याख्या प्रकाशित की।
1746 – रूस और ऑस्ट्रिया सहयोग की संधि पर हस्ताक्षर किये।
1762 – स्वीडन और प्रशिया ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।
1841 – 1841 में गुरिआ में विद्रोह: जॉर्जिया प्रांत गुरिया ने रूसी साम्राज्य के खिलाफ विद्रोह आरम्भ किया।
1843 – 700-1000 प्रवासियों के साथ पहली वैगन ट्रेन स्वतंत्रता ओरेगन को मिसौरी भेजा गया।
1855 – विक्टोरिया के प्रांत को न्यूसाउथ वेल्स से प्रशासनिक रूप से अलग किया गया।
1892 – डॉक्टर वाशिंगटन शेफ़्फ़िल्ड ने टूथपेस्ट के लिए ट्यूब का आविष्कार किया था।
1906 – राइट बंधुओं ने अपने फ्लाइंग मशीन के लिए अमेरिका से पेटेंट पाया।
1933 – विश्व व्यापार दिवस पहली बार मनाया गया।
1939 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी और इटली के बीच स्टील की संधि पर हस्ताक्षर।
1943 – ब्रिटिश कमांडो ने एक ऑपरेशन फ़ैरियर में मैग्जेट के युगोस्लावियन द्वीप पर छापे मारे।
1960 – आज ही के दिन सदर्न चिली में 9.5 तीव्रता का भूकंप आया था। ये अब तक का आया सबसे ज्यादा तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया था।

READ MORE: 

1990 – उत्तरी एवं दक्षिणी यमन के विलय के साथ संयुक्त यमन गणराज्य का उदय।
1992 – बोस्निया और हर्जेगोविना, क्रोएशिया और स्लोवेनिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
2003 – अल्जीरिया में आये विनाशकारी भूकम्प में दो हज़ार से अधिक लोग मारे गये।
2008 – संयुक्त राष्ट्र संघ की 47 सदस्यीय मानवाधिकार समिति में पाकिस्तान को शामिल किया गया।
2012 – जापान में टोक्यो स्काईट्री टावर को खोला गया। दुबई के बुर्ज खलीफा और चीन के कैंटन टावर के बाद जापान ने अपनी इस सबसे ऊंची इमारत टोक्यो स्काई ट्री तैयार की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!