26 मई: दिन जब भारत से अलग हुआ था अफगानिस्तान

TISMedia@कोटा. 26 मई… आज ही का था दिन जब बादशाह मोहम्मद शाह और ईरान के नादिर शाह के बीच हुई संधि के परिणामस्वरूप अफगानिस्तान, भारत से अलग हुआ… आज ही के दिन जन्म हुआ प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक छगनराज चौपासनी वाला का… आज ही के दिन जन्म हुआ था दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर हास्य अभिनेत्री मनोरमा का… आज के दिन ही सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजनीतिज्ञ अरुणा रॉय का हुआ जन्म… आज ही के इतिहास में दर्ज है बम्बई (अब मुंबई) में जनता बीमा पॉलिसी की शुरूआत… आज के दिन हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, गीतकार, समीक्षक और राजनीतिज्ञ श्रीकांत वर्मा का हुआ निधन… आज ही के दिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारत, जर्मनी औऱ दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया… आज के दिन भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने शादी किए बगैर एक साथ रहने वाले प्रेमी युगलों की संतानों को भी अपने माँ-बाप की ओर से अर्जित सम्पत्ति में हिस्सा पाने का अधिकार स्वीकार किया था… और आज ही के दिन नरेन्द्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली…

READ MORE: पीपीई किट पहन कोविड मरीजों के बीच पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष, मरीजों का जाना हाल

भारत के इतिहास में आज का दिन
1739 – एक समय अफगानिस्तान भारत का हिस्सा हुआ करता था, लेकिन मुगल बादशाह मोहम्मद शाह और ईरान के नादिर शाह के बीच हुई संधि के परिणामस्वरूप अफगानिस्तान, भारत से अलग हुआ।
1912 – प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक छगनराज चौपासनी वाला का जन्म हुआ था।
1937 – दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर हास्य अभिनेत्री मनोरमा (तमिल अभिनेत्री) का जन्म हुआ था।
1946 – भारत की उन महिलाओं में से एक, जो बेहतर सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ राजनीतिज्ञ अरुणा रॉय का जन्म हुआ था।
1957 – बम्बई (अब मुंबई) में जनता बीमा पॉलिसी की शुरूआत हुई।
1986 – हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, गीतकार, समीक्षक और राजनीतिज्ञ श्रीकांत वर्मा का निधन हुआ था।
1999 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया।
2010 – भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने शादी किए बगैर एक साथ रहने वाले प्रेमी युगलों की संतानों को भी अपने मां-बाप की ओर से अर्जित सम्पत्ति में हिस्सा पाने का अधिकार स्वीकार किया था.
2014 – नरेन्द्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
2017 – पंजाब के दो बार पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रहे के. पी. एस. गिल का निधन हुआ था।

READ MORE: सरकार टेंडर ही करती रह गई, कोटा के समाजसेवियों ने मेडिकल कॉलेज में लगा दिया ऑक्सीजन प्लांट

विश्व के इतिहास में आज का दिन
1679 – ब्रिटेन की संसद ने बन्दी प्रत्यक्षीकरण कानून पारित किया था, जिसे दुनिया का पहला मनुष्य की निजी आज़ादी का मानवाधिकार कानून माना जाता है।
1805 – नेपोलियन को इटली के राजा का ताज पहनाया गया।
1822 – ग्रू चर्च में लगी आग में 116 लोगों की मौत। यह नॉर्वे के इतिहास में सबसे बड़ा अग्निकांड था।
1918 – जॉर्जिया का लोकतांत्रिक गणराज्य स्थापित किया गया था।
1926 – लेबनान में संविधान को अंगीकार किया गया।
1950 – ब्रिटेन में पेट्रोल खरीदने पर लगी सीमा को खत्म कर दिया गया। इससे पहले हर व्यक्ति को पेट्रोल खरीदने के लिए राशन कार्ड दिया जाता था।
1955 – चार्ल्स इवान्स ने दुनिया की तीसरे नम्बर की सबसे ऊँची पर्वत चोटी कंचनजंघा पर विजय प्राप्त की थी, जिसकी ऊँचाई 8585 मीटर है।
1966 – ब्रिटिश गुयाना ने स्वतंत्रता प्राप्त की और गुयाना बन गया।
1969 – अपोलो कार्यक्रम: अपोलो 10 पृथ्वी पर आने वाले सभी घटकों के सफल आठ-दिवसीय परीक्षण के बाद वापस लौटा।
1972 – विलंड्रा नेशनल पार्क ऑस्ट्रेलिया में स्थापित किया गया।
1972 – अमेरिका और सोवियत संघ ने एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल संधि पर हस्ताक्षर किए।
1983 – जापान में 7.7 रिएक्‍टर स्‍केल से आए भूकंप में 104 लोगों की मौत।
2006 – इंडोनेशिया के जावा में आए भूकंप में 5700 से अधिक लोगों की मौत और लगभग दो लाख बेघर हुए।
2008 – पूर्वी और दक्षिणी चीन में बाढ़ आने से 148 लोगों की मौत।
2009 – उत्तर कोरिया ने अपने दूसरे परमाणु उपकरण का कथित तौर पर परीक्षण किया। उत्तर कोरिया ने इस परमाणु परीक्षण के बाद कई अन्य मिसाइल परीक्षण भी किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!