28 मई: दिन जब तत्कालीन प्रदानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस्तीफा दिया

TISMedia@कोटा. 28 मई… आज के दिन के इतिहास में दर्ज है खिज्र खां का दिल्ली की गद्दी पर कब्जा कर सैय्यद वंश की नीव रखना… आज ही के दिन जन्म हुआ था स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदार सावरकर का… आज ही का था दिन जब जन्म हुआ दक्षिण भारत के सबसे लोकप्रिय नामों में शुमार प्रसिद्ध अभिनेता और तेलुगु देशम पार्टी के संस्थापक एन टी रामाराव का… आज ही के दिन फ्रांस ने अपने सभी भारतीय उपनिवेशों को भारत को सोंपा.. आज ही का था दिन जब प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक महबूब खान का निधन हुआ… आज के दिन 1965 में धनबाद की ढोरी खदान में आग और विस्फोट से 400 लोगों की मौत… आज ही के दिन हुआ था ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस का औपचारिक तौर पर विभाजन… आज ही के दिन मारथावली डेविड भारत की पहली और विश्व की दूसरी महिला ईसाई पादरी बनी… और आज ही का था दिन जब तत्कालीन प्रदानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस्तीपा दिया…

भारत के इतिहास में आज का दिन
1414 – खिज्र खां ने दिल्ली की गद्दी पर कब्जा कर सैय्यद वंश की नींव रखी।
1883 – स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर का जन्म।
1923 – दक्षिण भारत के सबसे लोकप्रिय नामों में शुमार नंदमुरि तारक रामाराव का जन्म। फिल्मों में अपार सफलता हासिल करने के बाद एनटीआर ने राजनीति का रूख किया और तीन बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली।
1956 – फ्रांस ने अपने सभी भारतीय उपनिवेशों को भारत को सौंपा।
1964 – प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक महबूब खान का निधन।
1965 – धनबाद की ढोरी खदान में आग और विस्फोट से 400 लोगों की मौत।
1970 – आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस का औपचारिक तौर पर विभाजन हुआ।
1989 – मारथाकवली डेविड भारत की पहली और विश्व की दूसरी महिला ईसाई पादरी बनी।
1996 – तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस्तीफा दिया।
2010 – पश्चिम बंगाल में पश्चिम मिदनापुर जिले में ट्रेन दुर्घटना में कम से कम 141 यात्रियों की मौत हुई।

READ MORE: सरपंच को देख वैक्सीन लगवाने आगे आए ग्रामीण, 1000 फीट ऊंचा पहाड़ पार कर पहुंची मेडिकल टीम

विश्व के इतिहास में आज का दिन
1674 – जर्मनी की संसद ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1908 – जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म।
1918 – अजरबैजान स्वतंत्र हुआ और उसने स्वयं को लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया।
1940 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान बेल्जियम ने जर्मनी से हार मानी।
1952 – यूनान में महिलाओं को मताधिकार मिला।
1959 – अमेरिका ने दो बंदरों को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक भेजा।
1961- मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना।
1963 – बंगाल की खाड़ी में आये चक्रवाती तूफान से करीब 22 हजार लोगों की मौत।
1971 – तत्कालीन सोवियत रूस ने मंगल ग्रह पर उतरने वाले पहले अंतरिक्ष यान मार्स-3 का प्रक्षेपण किया।
1996 – रूस विद्रोही प्रांत चेचन्या को अधिकतम स्वायत्ता देने पर सहमत हुआ।
1998 – पाकिस्तान ने पहला परमाणु परीक्षण किया।
2002 – नेपाल में आपातकाल लगा।
2008 – नेपाल में 240 वर्षों से चली आ रही राजशाही का अंत।
2008 – अमेरिका ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबंध लगाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!