#Health_Tip: गर्मियों में जरूर खाएं ये फल, कई बीमारियां दूर होने के साथ मिलेंगे जबरदस्त फायदे

TISMedia@Health. कोटा. गर्मियों के मौसम में हमें कई तरह की परेशानियों का सामना करन पड़ सकता है। ऐसे में हमें खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस मौसम में डिहाईड्रेशन, फूड पॉइजनिंग, घमौरियां और लू लगने जैसी समस्याएं हो सकती है। गर्मियों के मौसम में एक्सपर्ट और डॉक्टर भी ऐसे फल खाने की सलाह देते है, जिनमें पानी की भरपूर मात्रा हो। इससे शरीर में पोषक तत्वों के साथ पानी की भी कमी नहीं होगी। चलिए जानते है ऐसे जूसी फलों के बारे में जिनका सेवन आपकी पानी की कमी को दूर रखने के साथ साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

READ MORE: #Health_Tip: सूरजमुखी के बीजों का इस तरह करें सेवन, दिल से लेकर डायबिटीज तक मिलेंगे कई फायदे

अनानास
अनानास में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। इसमें 86 प्रतिशत तक पानी होता है। इसका सेवन सेल डैमेज होने से बचाने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का काम करता है। साथ ही इसमें काफी मात्रा में मैंगनीज पाया जाता है, जो हड्डियों के लिए अच्छा होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है।

सेब
सेब का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। सेब 86 प्रतिशत पानी से बना होता है। इसमें सभी जरूरी न्यूट्रिशन पाए जाते है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। ये दिल को स्वस्थ रखने के साथही ब्लड शुगर भी कंट्रोल करता है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स दांत, हड्डियों को मजबूत रखने का काम करते है।

तरबूज
गर्मियों में हर कोई तरबूज खाना पसंद करता है। तरबूज में 92 प्रतिशत पानी होता है। इसलिए गर्मियों में तरबूज का सेवन डिहाइड्रेशन की परेशानी को दूर करता है। तरबूज खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका सेवन दिल से जुड़ी परेशानियों को दूर करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है।

READ MORE: #Health_Tip: नाश्ते में करें इन 7 फूड्स को शामिल, सेहतमंद रहने के साथ मिलेंगे कई फायदे

संतरा
गर्मियों में संतरे का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। ये ना सिर्फ हमारे शरीर को हाइड्रेट रखता है बल्कि एनर्जी भी देता है। जो लोग वर्कआउट करते है उन्हें तो संतरे का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। संतरा स्किन को हेल्दी बनाने और हार्ट फंक्शन में सुधार करने में भी कारगर माना जाता है।

स्ट्रॉबेरी
एक्सपर्ट बताते है कि स्ट्रॉबेरी से शरीर को विटामिन सी, मैंगनीज, फोलेट, पोटेशियम, विटामिन बी और जरूर फ्लेवोनॉयड मिलते है। स्ट्रॉबेरी में 91 प्रतिशत पानी होता है। इसका सेवन कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारियों में मदद करता है। इसमें मौजूद अधिक मात्रा में फाइबर पाचन से जुड़ी सारी दिक्कतों को दूर करता है। गर्मियों के मौसम इसका सेवन करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!