24 मई: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना का दिन

TISMedia@कोटा. 24 मई… आज ही का था दिन जब सैयद अहमद खान ने अलीगढ़ में मुहम्मदीन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की जो अब अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से प्रसिद्ध है… आज ही के दिन जन्म हुआ भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक करतार सिंह सराभा का… आज के दिन ही बांग्ला कवि, संगीत सम्राट, संगीतज्ञ और दार्शनिक काज़ी नज़रूल इस्लाम का जन्म हुआ… आज ही के दिन ब्रह्मसमाज के प्रसिद्ध नेता प्रतापचंद्र मजूमदार का हुआ निधन… आज के दिन ही जन्म हुआ भारत के पूर्व ‘भारतीय विदेश सचिव’ रंजन मथाई का… आज ही के माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला बछेंद्री पाल का हुआ जन्म… आज के दिन 1990 में भारतीय विधिवेता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के. एस. हेगड़े का निधन हुआ… आज के दिन भारत के महान कुश्ती प्रशिक्षक व पहलवान गुरु हनुमान का हुआ निधन… और आज के दिन हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध गीतकार और शायर मजरूह सुल्तानपुरी ने दम तोड़ा…

भारत के इतिहास में आज का दिन
1875 – सैयद अहमद खान ने अलीगढ़ में मुहम्मदीन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की जो वर्तमान में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से प्रसिद्ध है।
1896 – भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक करतार सिंह सराभा का जन्म हुआ था।
1899 – प्रसिद्ध बांग्ला कवि, संगीत सम्राट, संगीतज्ञ और दार्शनिक काज़ी नज़रुल इस्लाम का जन्म हुआ था।
1905 – ब्रह्मसमाज के प्रसिद्ध नेता प्रतापचंद्र मज़ूमदार का निधन हुआ था।
1952 – भारत के पूर्व ‘भारतीय विदेश सचिव’ रंजन मथाई का जन्म हुआ था।
1954 – माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला बछेंद्री पाल का जन्म हुआ था।
1990 – भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के. एस. हेगड़े का निधन हुआ था।
1999 – भारत के महान् कुश्ती प्रशिक्षक (कोच) व पहलवान गुरु हनुमान का निधन हुआ था।
2000 – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार और शायर मजरूह सुल्तानपुरी, का निधन हुआ था।
2020 – देश में कोविड-19 के मामलों में काफी बढ़ोतरी देखी गई और 24 घंटे में रिकॉर्ड 6,767 नये मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के कुल मामले 1,31,868 तक जा पहुंचे जबकि मृतकों की संख्या 3,867 हुई।

READ MORE: आज से ही डाइट में शामिल करलें विटामिन-के से भरपूर ये फूड्स, दिल और हड्डियां होगी मजबूत

विश्व के इतिहास में आज का दिन
1543 – पोलैंड के खगोलविद निकोलस कापरनिकस का निधन। उन्होंने यह सिद्धांत प्रतिपादित किया था कि पृथ्वी समेत सभी ग्रह सूरज के चक्कर लगाते है और पृथ्वी अपनी धुरी पर भी घूमती है।
1689 – ब्रिटिश संसद ने प्रोटेस्टेंट इसाइयों को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी दी।
1883 – ब्रुकलिन और मैनहट्टन को जोड़ने वाले ब्रुकलिन ब्रिज को यातायात के लिए खोला गया।
1915 – थॉमस अल्वा एडिसन ने टेलीस्क्राइब का अविष्कार किया।
1931 – पहली वातानु​कूलित यात्री ट्रेन अमेरिका के वाल्टमोर ओहियो मार्ग पर चलाई गई।
1959 – साम्राज्य दिवस का नाम बदलकर राष्ट्रमंडल दिवस किया गया।
1985 – बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान से दस हजार लोगों की मौत।
1986 – मार्गरेट थैचर इजरायल का दौरा करने वाली ब्रिटेन की पहली प्रधानमंत्री बनीं।
1994 – मीना (सऊदी अरब) में हज से जुड़े एक समारोह के समय भगदड़ मचने से 250 लोगों से भी अधिक हाजियों की मौत।
1994 – न्यूयार्क सिटी में 1993 में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम हमला करने वाले चार आरोपियों में से प्रत्येक को 240 वर्ष कैद की सजा सुनाई गई।
2001 – नेपाल के 15 वर्षीय शेरपा तेंबा शेरी माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बने।
2004 – उत्तर कोरिया ने मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया।
2014 – थाईलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा को सैन्य तख्तापलट के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
2015 – आयरलैंड गणराज्य ने समलैंगिक विवाह को वैध बनाने के लिए मतदान किया, लोकप्रिय मत द्वारा समलैंगिक विवाह को वैध बनाने वाला पहला देश बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!