BHU Archives - TIS Media
मुकेश मिश्रः मिलिए भारत के भावी अर्थशास्त्री से, रिक्शा चलाकर BHU से कर रहा है पीएचडी
पढ़िए मुश्किल हालातों में भी शिक्षा के लिए संघर्ष करते एक युवा अर्थशास्त्री की कहानी
पिता का हो चुका है देहांत, परिवार को पालने के साथ ही छोटे भाई को करवा रहे हैं सिविल से पॉलिटेक्निक
TISMedia@Varanshi पिता का देहांत हुआ तो पूरे परिवार के पालन पोषण की जिम्मेदारी सिर पर आ गई… सरकार से लेकर साहूकार तक सभी ने हाथ झटक दिया तो दिन रात रिक्शा खींच दो वक्त की रोटी के जुगाड़ में जुट गया… विरासत में कुछ था तो सिर्फ और सिर्फ भयावह गरीबी… लेकिन, ख्वाब तो झुग्गी झोंपड़ियों में भी देखे जा सकते हैं और मुकेश भी देख बैठा… बेहद ही मुश्किल ख्वाब… अर्थशास्त्री बनने का ख्वाब… खुद तो काबिल बनना ही था, छोटे भाई को भी किसी लायक बनाने की ठान ली…! बस यहीं से शुरू होती है एक कहानी… बनारस की गलियों से गुजरती हुई दुनिया के नामचीन विश्वविद्यालय काशी विश्वविद्यालय यानि बीएचयू के दरवाजे तक पहुंचने की।
यह भी पढ़ेंः Kota ACB ने दबोचा देश का सबसे बड़ा घूसखोर IRS, 250 करोड़ की अवैध वसूली का खुलासा
तस्वीर में जो शख्स नुमाया है, उसका नाम मुकेश है… मुकेश मिश्र…! मुकेश काशी के रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टॉप पर अक्सर ही दिख जाते हैं…! आम तौर पर किसी रिक्शे वाले को कोई याद नहीं रखता, लेकिन खाली वक्त में कभी अखबार तो कभी किताबों में खोए मुकेश मुसाफिरों की नजरों में चढ़ ही जाते हैं…! हैरत तो तब होती है जब दर्जनों युवा उनके पैर छूकर गुजरते हैं… तब लोग पूछ ही लेते हैं कौन है ये आदमी…! तब खोमचे बड़े रौब से उनका परिचय देता है… ये हैं मुकेश… बीएचयू के शोध छात्र (पीएचडी)  मुकेश मिश्र…!
यह भी पढ़ेंः कुतर्कः दो बच्चे एनकाउंटर में मार देते हो, एक कोरोना में मर जाता है, कम से कम एक तो बच जाए
अर्थशास्त्र ही क्यों?
मुकेश का परिचय मिलने के बाद शायद ही कोई होगा जो उनके रिक्शे की सवारी न करना चाहे। रिक्शे पर चढ़ते ही शुरू हो जाता है सिलसिला बातचीत का। का भाई, कौन से विषय से पीएचडी कर रहे हो? जवाब आता हैः साहब अर्थशास्त्र से…! भौंचकी सवारी कह ही उठती है… अरे बाबा! अर्थशास्त्र, यही विषय क्यों चुना तुमने वो भी बीएचयू से पीएचडी करने के लिए। एक तो वहां का पीएचडी का एंट्रेंस एग्जाम इतना कठिन ऊपर से तुम्हारा विषय। जवाब जरूर मिलता है, साहब एक गरीब से बेहतर अर्थशास्त्र को कोई नहीं समझ सकता। उसे पता होता है कि कम से कम संसाधनों में ज्यादा से ज्यादा लोगों का पेट कैसे भरा जा सकता है। उसे पता होता है कि कम से कम खर्च पर ज्यादा से ज्यादा बेहतर जीवन कैसे जिया जा सकता है और उसे पता होता है पाई-पाई का मोल, कि कितनी मेहनत से आम आदमी पैसा कमाता है और फिर उसे कितनी सहालियत के साथ खर्च किया जाता है।
यह भी पढ़ेंः UP Population Control Bill: योगी जी! पहले अपने नेताओं की तो नसबंदी करवा लो
वजीफा भी तो मिलता होगा
मुकेश के बेलौस जवाब मिलते ही कुछ लोग तो तिलमिला उठते हैं और कुछ लोग आश्चर्य चकित रह जाते हैं। नतीजन, शुरू होता है कुतर्कों और वाहियात सवालों का सिलसिला। अरे! सुनो पारिवारिक दुर्दशा है तो क्या हुआ सरकारी मदद भी तो मिली होगी तुमको। ईडब्लूएस का आरक्षण, छात्रवृति और पीडीएस का सस्ता अनाज वगैराह…? जवाब में मुकेश खीजते नहीं हैं… उल्टा हँस पड़ते हैं। क्या करूं सर जी, आपकी तरह अखबार तो मैं भी पढ़ता हूं। जानता हूं कि सरकार योजनाएं तो हजार चला रही है, लेकिन उनकी हकीकत सिर्फ गरीब ही जानता है कि व्यवस्था के ठेकेदारों से कुछ बचे तो हम तक पहुंचे। और चलिए आपकी बात बड़ी करते हुए मान भी लिया कि सब मिलता है तो क्या, वाकई में गरीब आदमी हजार पांच सौ रुपए महीने में महीने भर जी लेगा। सच तो यह है कि दूर के ढ़ोल हमेशा सुहाने ही लगते हैं।
यह भी पढ़ेंः Modi Cabinet: 90 फीसदी मंत्री हैं करोड़पति, 1264 करोड़ रुपये है मोदी के मंत्रियों की कुल संपत्ति
रिक्शा ही क्यों!
मुकेश के तीखे सवालों का जवाब सुनने के बाद उसके रिक्शे पर सवार शख्स हमलावर हो उठता है। अरे, तो क्या हुआ इतने पढ़े लिखे हो, नौकरी ही कर लेते। रिक्शा ही क्यों चलाते हो? फिर से बारी मुकेश की ही थी। साहब, स्वाभिमान नहीं बेच सकते। सरकारी नौकरी ऊंट के मुंह में जीरा होती है। ऊपर से लाखों की घूस। जिसे दे नहीं सकते और प्राईवेट सेक्टर में घुसने के लिए सिफारिश और दुत्कार अलग से। हमें सरकार से कोई अपेक्षा नहीं है। हम स्वाभिमान नहीं बेच सकते। हम मेहनत कर सकते हैं। रिक्शा चलाने में अपना स्वाभिमान समझते हैं। किसी का उपकार लेकर जीना हमें पसन्द नहीं है।”
यह भी पढ़ेंः 23 लाख रुपए में बनो RAS, प्री और मेन्स से लेकर इंटरव्यू पास कराने तक की गारंटी
पीएचडी पूरी करके ही मानेंगे
आखिर में बेबस मुसाफिर लाचारी जताने को मजबूर हो जाता है। अरे! मुकेश तो अपनी और भाई की पढ़ाई के साथ-साथ घर का खर्चा कैसे मैनेज करते हो। मैनेज जो जाता है साहब। रिक्शा चलाकर उतना मिल जाता है, जितना सरकारी अफसरों और निजी कंपनियों के साहबों के आगे गिड़गिड़ाकर भी नहीं मिल सकता। हम पकौड़ा तल कर अपने और अपने भाई की पढ़ाई पूरी कर सकते हैं, तो कर रहे हैं। आप देखियेगा, एक दिन हम खड़े हो जायेंगे। पीएचडी पूरी करके किसी उचित स्थान पर अपनी योग्यता सिद्ध करेंगे। रिक्शा भी चलाते हैं । मेहनत से पढ़ाई भी पूरी करते हैं। पीएचडी मेरी तैयार है। बस उसको टाइप वगैरह कराने के लिये थोडे धन की आवश्यकता है थोडा और रिक्शा चलाऊंगा। भाई की पढ़ाई भी पूरी होने वाली है। माता जी की सेवा भी करता हूं। मां को कुछ करने नहीं देता। वे बस हमें दुलार कर साहस दे देती हैं।” मेरे साथ चलिए, मैं ऐसे हजारों नवयुवकों से आप को मिला सकता हूँ जो बनारस जैसे धार्मिक शहर में मजदूरी कर रहे हैं और अपनी पढ़ाई भी कर रहे हैं। सभी स्वाभिमान से अपना कार्य करते हैं। किसी के आगे गिड़गिड़ाते नहीं। सभी पढ़ाई में तेज हैं। किसी प्रकार के पाखंड में नहीं जीते। अपने लक्ष्य के लिये मेहनत करते हैं। कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता। आवश्यकता है लक्ष्य भेदने की। हम सब खुश हैं स्वाभिमान से जीने पर।”
यह भी पढ़ेंः KotaCoaching: कोरोना के कहर से कराह रही शिक्षा नगरी, एक लाख लोगों की छिनी रोजी रोटी
सवाल लाजमी है!
इतनी सारी बातों के बीच पता ही नहीं चलता कब रिक्शा मंजिल तक पहुंच गया। सवारी ने जेब में हाथ डाला और मुकेश का मेहनताना उसकी हथेली पर रख दिया। पैसे मिलते ही मुकेश ने रिक्शा मोड़ा और दूसरी सवारी की तलाश में सड़क पर कब गुम हो गया पता ही नहीं चलता। पीछे कुछ छूट जाता है तो बस मुकेश और मुकेश की बातें… वो हजार सवाल जो उससे बात करने वाले हर शख्स को कई रातों तक परेशान करते रहते हैं कि आखिर, तरक्की की तस्वीरों में यह नौजवान कहां शामिल हैं? मुकेश का अर्थशास्त्र इस देश के महान अर्थशास्त्रियों को कब समझ आएगा जो लाखों करोड़ों का रिवाइवल पैकेज बनाकर उसके खर्च का हिसाब तक नहीं दे पाते। कब रिजर्व बैंक इस अर्थशास्त्र को आत्मसात करेंगी और कब बैंकों का डूबना बंद होगा? तस्वीर कितनी भी खुशनुमा क्यों न हो, सवाल तो लाजमी हैं। काश मुकेश के शोधपत्र इनके जवाब दे सकें!
(लेखकः रमेश राय। देश की आंचलिक पत्रकारिता का जीवंत चेहरा हैं वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक रमेश राय। दैनिक आज से लेकर दैनिक जागरण तक तमाम बड़े अखबारों संपादकीय पदों पर 4 दशकों से भी ज्यादा पत्रकारिता एवं संपादकीय दायित्यों का सफल निर्वहन कर चुके हैं। फिलहाल वाराणसी में रहकर आम आदमी की जिंदगी को लेखबद्ध करने में जुटे हैं। )
The post मुकेश मिश्रः मिलिए भारत के भावी अर्थशास्त्री से, रिक्शा चलाकर BHU से कर रहा है पीएचडी appeared first on TIS Media .
जानिए… जब ‘झक्कड़ सिंह’ ने कर डाला था हैदराबाद के निजाम का जूता नीलाम… तो कैसा मचा था कोहराम
नेशनल डेस्क@ द इनसाइड स्टोरी. हैदराबाद में उस रोज कोहराम मचा हुआ था… हर ओर बस एक ही खबर थी कि आखिर निजाम का जूता कौन खरीदेगा… हैदराबाद के निजाम का जूता नीलाम होने की खबर पूरी रियासत में आग की तरह फैल गई। निजाम को खबर लगी तो वह न सिर्फ निहायत शर्मिंदा हुए, बल्कि इज्जत बचाने के लिए जूते की नीलामी करने वाले युवा ‘झक्कड़ सिंह’ को दरबार में बुलाने के लिए न्यौता तक भेज डाला…! पूरा हैदराबाद निजाम के दरबार में यह जानने के लिए उमड़ पड़ा कि आखिर निजाम की सल्तनत में उनका जूता नीलाम करने वाला शख्स आखिर है कौन? सफेद पगड़ी, धोती और कुर्ते में रौबीला युवक दाखिल हुआ तो पता चला कि वह कोई और नहीं महामना के नाम से मशहूर पंडित मदन मोहन मालवीय थे।
https://libido-de.com/kaufen-cial…/
महामना को नमन
वाराणसी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की स्थापना करने वाले पंडित मदन मोहन मालवीय की आज पुण्यतिथि है। महामना के नाम से मशहूर पंडित मदन मोहन मालवीय एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने केवल इच्छाशक्ति की बदौलत ही एक ऐसे विश्वविद्यालय की स्थापना कर दी, जो न सिर्फ  देश-दुनिया में मशहूर है, बल्कि दुनिया का शायद ही कोई कोना होगा जहां बीएचयू का छात्र झंडे गाड़े न मिल जाए। महामना न सिर्फ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे, बल्कि उनका शुमार देश के दिग्गज पत्रकार,  वकील और समाज सुधारक के तौर पर होता है। मदन मोहन मालवीय को महामना की उपाधि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने दी थी।
गांधी मानते थे बड़ा भाई
महामना का जन्म 25 दिसंबर 1861 को प्रयाराज यानि इलाहाबाद में हुआ। उनकी शिक्षा-दीक्षा कलकत्ता विश्वविद्यालय में हुई। पढ़ाई पूरी करने के बाद वो शिक्षक बन गए। उन्होंने वकालत भी की और पत्रकारिता भी। देश में शिक्षा का अभाव देख कर उन्होंने 1915 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की। महात्मा गांधी भी महामना की दृढ़ संकल्पशक्ति के इतने कायल थे कि वह उन्हें अपना बड़ा भाई मानते थे।
नहीं देख सके मुल्क को आजाद
महामना, देश की गुलामी की स्थिति से बहुत दुखी थे। उन्होंने करीब 50 सालों तक कांग्रेस से जुड़ कर आजादी की लड़ाई में अपना योगदान दिया। उन्होंने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ सविनय अवज्ञा और असहयोग आंदोलन का प्रमुखता से नेतृत्व किया। मुल्क को आजाद देखने की तमन्ना रखने वाले पंडित मदन मोहन मालवीय का आजादी मिलने से एक साल पहले 12 नवंबर 1946 को निधन हो गया।
इसलिए किया निजाम का जूता नीलाम
हैदराबाद के निजाम को सबक सिखाने वाला महामना का किस्सा खासा मशहूर है। दरअसल महामना उन दिनों काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए पूरे देश में घूम-घूम कर चंदा मांग रहे थे। इसके लिए वह हैदराबाद के निजाम के पास भी पहुंचे और उनसे विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए आर्थिक सहायता मांगी, लेकिन निजाम न सिर्फ मदद करने से इनकार कर दिया बल्कि, यहां तक कह दिया कि दान में देने के लिए उसके पास केवल जूता ही है। इस पर महामना ने निजाम से उसके जूते ले लिए और चार मीनार के पास बाजार में खडे़ होकर उसकी नीलामी शुरू कर दी।
चार लाख रुपए लगी थी बोली
ऐतिहासिक भाषण आज भी प्रेरक
महामना के भाषणों का संग्रह हिंदू धर्मोपदेश, मंत्रदीक्षा और सनातन धर्म प्रदीप आदि ग्रंथों में आज भी उपलब्ध हैं। वे परतंत्र भारत की विभिन्न समस्याओं पर बड़ी कौंसिल से लेकर असंख्य सभा सम्मेलनों में दिए गए हजारों व्याख्यानों के रूप में भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा और ज्ञान के भंडार है। रौलट बिल के विरोध में लगातार साढ़े चार घंटे और अपराध निर्मोचन के संबंध में अंग्रेजी लगातार 5 घंटे तक दिया गया उनका भाषण निडरता, गंभीरता और कुशल वक्ता के रूप में आज भी स्मरणीय है। उनके उद्धरणों में हृदय का स्पर्श करके रूला देने की क्षमता थी परंतु वह अविवेकपूर्ण कार्य के लिए श्रोताओं को कभी उकसाते नहीं थे।
सफल पत्रकार एवं संपादक
महामना एक सफल पत्रकार और संपादक भी थे। कालाकांकर के देशभक्त राजा रामपाल सिंह के अनुरोध पर मालवीय जी ने उनके हिंदी-अंग्रेजी समाचारपत्र हिन्दुस्थान का सन-1887 में संपादन शुरू किया। ढाई वर्षो तक इस पत्र के माध्यम से वह राष्ट्रजागरण करते रहे। इसके अलावा उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस के बड़े नेता पं. अयोध्यानाथ का इंडियन ओपीनियन के संपादन में भी हाथ बंटवाया। सन-1907 में उन्होंने साप्ताहिक अभ्युदय का कुछ समय तक संपादन किया। सन-1909 में उन्होंने सरकार समर्थक अखबार पायोनियर के समानांतर दैनिक लीडर अखबार शुरू किया। यह इलाहाबाद से प्रकाशित अंग्रेजी का चर्चित अखबार बन गया। दूसरे वर्ष ही मर्यादा पत्रिका भी निकाली। इसके बाद सन-1924 में उन्होंने दिल्ली पहुंच कर हिन्दुस्तान टाइम्स को सुव्यवस्थित किया। उधर लाहौर से विश्वबंद्य जैसे अग्रणी पत्र का प्रकाशन शुरू करवाया।
इस लिए पड़ा ‘झक्कड़ सिंह’ नाम
हिंदी के उत्थान में मालवीय जी की भूमिका ऐतिहासिक है। भारतेंदु हरिश्चंद्र के नेतृत्व में हिंदी गद्य के निर्माण में लगे मनीषियों में ‘मकरंद’ तथा ‘झक्कड़ सिंह’ उपनाम से रचनाएं लिखकर मालवीय जी विद्यार्थी जीवन में ही चर्चित हो गए थे। उन्होंने ही देवनागरी लिपि और हिंदी भाषा को कचहरी व सरकारी कामकाज की भाषा में प्रतिष्ठित करवाया। इसके लिए उन्होंने पश्चिमोत्तर भारत व अवध प्रांत के गर्वनर सर एंटोनी मैकडोनेल के सामने सन-1898 में विविध प्रमाणों के साथ लंबी जिरह की। जिसके बाद तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार ने 18 जनवरी, 1900 से हिंदी की देवनागरी लिपि को कामकाज की सरकारी भाषा का दर्जा दे दिया था।
चार बार किया कांग्रेस का नेतृत्व
कांग्रेस के निर्माताओं में विख्यात मालवीय जी ने उसके द्वितीय अधिवेशन (कोलकाता-1886) से लेकर अपनी अंतिम सांस तक स्वराज्य के लिए अथक परिश्रम किया। वह कांग्रेस के नरम और गरम दल के बीच सेतु थे, जो गांधी युग की कांग्रेस में हिंदू-मुसलमानों एवं उसके विभिन्न मतों में सामंजस्य स्थापित करने का आधार बना। कांग्रेस ने उन्हें चार बार (लाहौर-1909, दिल्ली 1918 और 1931 और कोलकाता-1933) में सभापति निर्वाचित किया। सन-1936 की फैजपुर कांग्रेस में उनके भाषण का यह अंश आज भी स्मरणीय है-‘मैं 50 वर्ष से कांग्रेस के साथ हूं। संभव है, मैं बहुत दिन तक दिन न जीऊं और अपने जी में यह कसक लेकर मरूं कि भारत अब भी पराधीन है। फिर भी मैं आशा करता हूं कि मैं इस भारत को स्वतंत्र देख सकूंगा।’ मुल्क को आजाद देखने की हसरत के साथ 12 नवंबर, सन 1946 को उन्होंने आखिरी सांस ली।
The post जानिए… जब ‘झक्कड़ सिंह’ ने कर डाला था हैदराबाद के निजाम का जूता नीलाम… तो कैसा मचा था कोहराम appeared first on TIS Media .