आरबीएसके: 50 बच्चों को निःशुल्क चश्मे बांटे
यूसीएचसी विज्ञान नगर में आयोजित हुआ कैंप

कोटा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत दृष्टि दोष में चिन्हित हुए शहर के 50 बच्चों को मंगलवार को यूसीएचसी विज्ञान नगर में आयोजित कैंप में नजर के चश्मे निःशुल्क वितरित किए गए।
सीएमएचओ डॉ जगदीश सोनी ने बताया कि आरबीएसके कार्यक्रम के तहत राजकीय विद्यालयों में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान विभिन्न बीमारियों में बच्चों को चिन्हित कर उपचार के लिए मेगा कैंप लगाया जाता है। इसी क्रम में मंगलवार को विज्ञान नगर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (यूसीएचसी) पर केंप लगाया गया था। इमसें दृष्टि दोष से ग्रसित 50 बच्चो को नज़र के चश्मों का निःशुल्क वितरण किया गया।
आरबीएसके के जिला नोडल अधिकारी एवं आरसीएचओ डॉ रमेश करागवाल ने बताया की कार्यक्रम के तहत जिले में 12 मोबाइल हैल्थ टीमें लगाई हुई हैं जो पूरे वर्ष का प्लान बनाकर प्रत्येक राजकीय विद्यालय, आगनबाड़ी केन्द्रों और मदरसों में जाकर 0 से 18 वर्ष तक की उम्र के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करती है। इस दौरान जम्मजात सहित विभिन्न बीमारियों में ग्रसित पाए गए बच्चो को उपचार के लिए रेफर किया जाता है।
डॉ कारगवाल ने बताया की इस वर्ष अब तक आरबीएसके कार्यक्रम के माध्यम से जिले के 66 बच्चो की सर्जरी निशुल्क करवाई गई है। कार्यक्रम में सीएचसी की चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ सविता शर्मा एवं डॉ अंजू शारदा आयुष आरबीएसके ने बालक बालिकाओ को आहार एवं किशोर स्वास्थ्य समस्या के बारे में जागरूक किया। डॉ कारगवाल ने बताया कि इसी तरह अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी कैंप लगाकर संबधित क्षेत्रों के बच्चों को चश्मों का वितरण किया जाएगा।










bbt5ll
59zg5p
mjr81h
jb2bt1
bc5bxn
jd6q3x
cncv9c
j59e14
048a0f
haul2o
p6ctrj
lsk82f
g1mldm
c4ydpd
y4ei6a
3hxq7m
ozq51f
sc9b4s
8cipzt