30 अप्रैल: दिन जब खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी ने अंजाम दिया मुजफ्फरपुर की उस घटना को

कोटा. 30 अप्रैल… आज ही के दिन जन्म हुआ भारतीय सिनेमा के पितामाह धुंडिराज गोविंद फाल्के उर्फ दादा साहब फाल्के का… आज ही का था दिन जब भारत में कई मंदिरों को लूटने वाले महमूद गजनवी का हुआ निधन… आज ही के दिन जन्म हुआ आनंदमयी मां का… आज ही के इतिहास में दर्ज है वो घटना जब 1908 में खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर में किंग्सफोर्ड के मजिस्ट्रेट की हत्या करने के लिए बम फेंका… आज ही के दिन 1936 में महात्मा गांधी ने अपना आवास बदला और वर्धा में सेवाग्राम आश्रम रहने लगे…

भारत के इतिहास में आज का दिन
1030 – भारत में कई मंदिरों को लूटने वाले महमूद गजनवी का निधन।
1870 – भारतीय सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले धुंडिराज गोविंद फाल्के उर्फ दादा साहब फाल्के का जन्म।
1896 – आनंदमयी मां का जन्म।
1908 – खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर में किंग्सफोर्ड के मजिस्ट्रेट की हत्या करने के लिए बम फेंका, लेकिन दो बेगुनाह बम की चपेट में आकर मारे गए।
1936 – महात्मा गांधी ने अपना आवास बदला और वर्धा में सेवाग्राम आश्रम रहने लगे।
1991 – अंडमान द्वीप समूह के एक निर्जन द्वीप पर एक सुप्त पड़े ज्वालामुखी में विस्फोट। शताब्दी में पहली बार ऐसा हुआ।
2006 – भारतीय उपमहाद्वीप को 2011 क्रिकेट विश्वकप की मेजबानी मिली।
2010 – हिन्दी चलचित्रों के सदाबहार अभिनेता देव आनंद को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार तथा प्राण को ‘फाल्के आइकॉन’ से सम्मानित किया गया।
2020 – हिंदी सिने जगत के जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर का कैंसर के कारण निधन हो गया।

READ MORE: राजस्थान में हाहाकार : 24 घंटे में 158 लोगों की मौत, 17269 मिले पॉजिटिव

विश्व के इतिहास में आज का दिन
1598 – अमेरिका में पहली बार थियेटर का आयोजन।
1725 – ऑस्ट्रिया के सम्राट चार्ल्स छठे और स्पेन के राजा फिलिप पंचम ने वियना की संधि पर हस्ताक्षर किए।
1754 – ग्वाटेमाला के सार्जेंट मेयर मेलचोर डे मेनकोस वाई व्रॉन और उनकी सेना ने सैन फ़ेलिप और कोबा लैगून की लड़ाई में ब्रिटिश समुद्री डाकू को पराजित किया।
1763 – संसद के सदस्य एवं पत्रकार जॉन विल्केस को टॉवर ऑफ लंदन में प्रतिबंधित किया गया। उन पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया।
1789 – जॉर्ज वाशिंगटन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए।
1794 – बॉलुओ की लड़ाई लड़ी गई, जिसमें फ्रांसीसी सेना ने जनरल यूनियन के तहत स्पेन को हराया।
1812 – लुइसियाना को 18वें अमेरिकी राज्य के रूप में स्वीकार किया गया।
1838 – निकारागुआ ने सेंट्रल अमेरिकन फेडरेशन से आजादी की घोषणा की।
1864 – न्यूयॉर्क शिकार करने के लिए लाइसेंस शुल्क चार्ज करने वाला सबसे पहला राज्य बना।
1945 – जर्मन तानाशाह हिटलर एवं उसकी पत्नी इवा ब्राउन ने आत्महत्या की।
1956 – अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति एवं सीनेटर एल्बेन बार्कली की वर्जीनिया में एक भाषण के दौरान मौत।
1973 – अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने देश के राष्ट्रपति के नाते वॉटरगेट काँड की ज़िम्मेदारी ली हालांकि उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह निजी तौर पर इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

READ MORE: कोरोनाः सेना ने संभाला मोर्चा, सालों से बंद पड़े प्लांट को चालू कर हवा से ही बना डाली ऑक्सीजन

1975 – वियतनाम युद्ध का अंत हुआ। तीन दिन के सत्तारूढ़ राष्ट्रपति दुओंग वैन मिन्ह ने अपनी सेनाओं से समर्पण करने और उत्तरी वियतनामियों से हमले रोकने को कहा।
1991 – बांग्लादेश में भीषण चक्रवात में सवा लाख से अधिक लोगों की मौत और 90 लाख लोग बेघर।
1993 – जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में एक मैच के दौरान उस समय की दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी मोनिका सेलेज़ को छुरा मारकर घायल कर दिया गया।
2002 – पाकिस्तान में राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के पांच वर्षों के कार्यकाल में वृद्धि के लिए जनमत संग्रह सम्पन्न।
2004 – फजुला (इराक) में हिंसा में 10 अमेरिकी सैनिक मारे गये।
2005 – नरेश के असाधारण अधिकार बरकरार रखते हुए नेपाल में आपातकाल समाप्त।
2007 – नेत्रहीन पायलट माइल्स हिल्टन ने विमान से आधी दुनिया का चक्कर लगाकर रिकार्ड बनाया।
2013 – नीदरलैंड की महारानी बीट्रिक्स ने पद छोड़ा और विलियम अलेक्जेंडर नीदरलैंड के राजा बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!