7 मई: पहली इलेक्ट्रिक ट्राम कार के संचालन का दिन

कोटा. 7 मई… आज ही के दिन 1861 में जन्म हुआ बांग्ला कवि, कहानीकार और गीतकार रबीन्द्रनाथ टैगोर का… आज ही के दिन महान भारतीय संस्कृतज्ञ एवं विद्वान पंडित पाडुरंग वामन काणे का हुआ था जन्म… आज ही के दिन के इतिहास में दर्ज है पहली इलेक्ट्रिक ट्राम कार का बम्बई (मुंबई) में संचालन… आज ही का था दिन जब ईटानगर को पूर्वोत्तर के खूबसूरत प्रांत अरुणाचल प्रदेश की नई राजधानी बनाने का काम शुरू किया गया… और आज ही के दिन 3500 से 5000 किलोमीटर तक सतह से सतह तक मार करने में सक्षम परमाणु मिसाइल ‘अग्नि-3’ का सफल प्रक्षेपण किया भारत ने…

भारत के इतिहास में आज का दिन
1834 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने कुर्ग राज्य पर कब्जा कर लिया।
1861 – नोबेल पुरस्कार प्राप्त बांग्ला कवि, कहानीकार और गीतकार रबीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म।
1880 – महान भारतीय संस्कृतज्ञ एवं विद्वान पंडित पांडुरंग वामन काणे का जन्म ।
1889 – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा ‘हिन्दुस्तानी सेवादल’ के संस्थापक एन. एस. हार्डिकर का जन्म।
1907 – बम्बई (अब मुंबई) में पहली इलेक्ट्रिक ट्राम कार का संचालन।
1973 – ईटानगर को पूर्वोत्तर के खूबसूरत प्रांत अरुणाचल प्रदेश की नई राजधानी बनाने का काम शुरू किया गया।
2001 – हिन्दी सिनेमा के मशहूर गीतकार प्रेम धवन का निधन।
2008 – भारत ने 3500 से 5000 किलोमीटर तक सतह से सतह तक मार करने में सक्षम परमाणु मिसाइल ‘अग्नि-3’ का सफल प्रक्षेपण।
2020 – देश में कोविड-19 से संक्रमण के मामले 56,000 के पार पहुंचे। मुम्बई, अहमदाबाद और चेन्नई सहित कई शहरी क्षेत्रों में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। देशभर में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,800 से पार पहुंच गई।

READ MORE: रोजगार पर कोरोना का कहर

विश्व के इतिहास में आज का दिन
1663 – प्रसिद्ध नाटककार थामस किलिग्रू द्वारा निर्मित रायल थियेटर की लंदन में शुरूआत।
1832 – यूनान स्वतंत्र गणराज्य बना।
1934 – फिलीपींस में विश्व के सबसे बड़े आकार का मोती मिला।
1912 – कोलंबिया विश्वविद्यालय ने विभिन्न श्रेणियों में पुलित्जर पुरस्कार प्रदान करने की योजना को मंजूरी दी। इसकी स्थापना जोसेफ पुलित्जर ने की थी।
1928 – ब्रिटेन में महिलाओं की वोट देने की आयु 30 वर्ष से घटाकर 21 वर्ष कर दी गई।
1940 – विस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
1945 – जर्मनी के जनरल गुस्ताव जोड्ल ने आत्मसमर्पण के कागजों पर दस्तख्त किए और इसके साथ ही यूरोप में छह साल से चल रहे युद्ध का अंत हुआ। इस संबध में लंदन, मॉस्को और वाशिंगटन में सरकारी बयान जारी किया गया।
1946 – इबुका मसारू और मोरिता ओकियो ने उपभोक्ता इलेक्ट्रानिक उत्पाद बनाने वाली जापानी कंपनी सोनी कोरपोरेशन की स्थापना की।
1952 – इंटीग्रेटेड सर्किट का कॉन्सेप्ट पहली बार जेफ्री डमर ने प्रकाशित किया।
1956 – ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने धूम्रपान के विरोध में किए जा रहे तमाम अभियानों को खारिज करते हुए कहा कि धूम्रपान के बुरे प्रभावों के तथ्य अभी सामने नहीं आए हैं।
1975 – अमेरिका ने वियतनाम युद्ध के समाप्ति की घोषणा की।
1976 – एलेक्ज़ेंडर ग्राहम बेल को अपने आविष्कार का पेटेंट मिला जिसे उन्होंने ‘टेलीफोन’ (दूरभाष) का नाम दिया।
1982 – आईबीएम ने पीसी-डीओएस का वर्जन 1.1 जारी किया।
2001 – पोप जॉन पॉल सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर पहुंचे और वहां के हजारों लोगों ने बांहें फैलाकर उनका स्वागत किया।

READ MORE: फिर भी ना हारे हौसला, चाहे जितनी मुश्किल हो जिंदगी

2002 – चीन की नोर्दर्न एयरलाइंस के एक जेट विमान एमडी 82 में आग लग गई और यह बो हाइ सागर में समा गया। दुर्घटना में विमान में सवार सभी 112 लोगों की मौत।
2004 – आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने अमेरिका के एक व्यापारी निक बर्ग का सर कलम किया। इस घटना को रिकार्ड कर इंटरनेट पर जारी किया गया।
2004 – नेपाल के प्रधानमंत्री सूर्य बहादुर थापा ने इस्तीफा दिया।
2008 – पाकिस्तान ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मिसाइल हत्फ़-8 का परीक्षण किया।
2010 – चिली ओईसीडी का 31वां सदस्य बना।
2012 – व्लादिमीर पुतिन ने छह वर्ष के कार्यकाल के लिए तीसरी बार रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2015 – ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी को मिला बहुमत, डेविड कैमरून फिर से प्रधानमंत्री बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!