कल से फिर सजेगा जनता दरबार, लोकसभा अध्यक्ष सुनेंगे फरियाद

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार से संसदीय क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे

TISMedia@Kota. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार से तीन दिवसीय संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। लोकसभा सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा अध्यक्ष शनिवार रात इंटरसिंटी एक्सप्रेस से नई दिल्ली से रवाना होकर देर रात 3.20 बजे कोटा पहुंचेंगे।

Read More : परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी : प्रवेश पत्र दिखाओ और फ्री यात्रा करो, 11 करोड़ जारी

रविवार सुबह 11 बजे लोकसभा अध्यक्ष बिरला हरियाली रिसार्ट में आयोजित धनिया सेमिनार में मुख्य अतिथी के रूप में शामिल होंगे। दोहपर 12.30 बजे गुजराती समाज में पूर्व उपमहापौर मणिभाई पटेल की पुण्य स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में शिरकत करेंगे। शाम 4 बजे डीसीएम श्रीराम रेयंस खेल मैदान में 25वीं संग्राम सिंह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे।

Read More : कोटा में फिर से बाइक चोरी, घर के बाहर खड़ी बाइक पैदल ही लेकर भागा चोर

सोमवार सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक कैम्प कार्यालय में जनसुनवाई करेंगे। दोपहर 1 बजे किशोरपुरा स्थित छप्पन भोग परिसर में केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों एवं एडिप योजना के अन्र्तगत दिव्यांगजनों के परीक्षण एवं वितरण को आयोजित दो दिवसीय शिविर का शुभारंभ करेंगे।

Read More : देश तभी आत्मनिर्भर बनेगा जब हम ‘वोकल फॉर लोकल‘ अपनाएंगे : स्पीकर बिरला

मंगलवार सुबह 10.30 बजे कसार में राजकीय विद्यालय में नवनिर्मित कक्षा-कक्षों का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 1 बजे ग्राम विनोदकलां में पुलवामा हमले में शहीद हेमराज मीण की स्मृति में सांसद कोष से निर्मित शहीद पार्क एवं शहीद की प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होंगे। मंगलवार को ही लोकसभा अध्यक्ष मेवाड़ एक्सपे्रस टेऊन से दिल्ली के रवाना होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!