राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोटा-बून्दी के 51 विद्यार्थी संसद में करेंगे सहभागिता

  • सरदार पटेल के जीवन, विचार और योगदान से होंगे परिचित

कोटा। देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर, जिसे राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, कोटा-बून्दी संसदीय क्षेत्र से चयनित 51 विद्यार्थियों का विशेष प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुआ। यह दल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर गठित किया गया है, जो संसद भवन में आयोजित विशेष व्याख्यान एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेगा।

कोटा-बून्दी संसदीय क्षेत्र की आठ विधानसभाओं से विद्यार्थियों को चयनित कर चार विशेष दल बनाए गए हैं। इन दलों में विद्यालयों और महाविद्यालयों के मेधावी एवं सक्रिय विद्यार्थी शामिल हैं, जिन्हें संसदीय कार्यप्रणाली, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रनिर्माण की दिशा में प्रेरित करने का अवसर मिलेगा। यह विद्यार्थी सरदार पटेल के जीवन, विचारों और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान से परिचित होंगे और एकता, समर्पण तथा राष्ट्रीय कर्तव्य के उनके संदेश को आत्मसात करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!