
कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिन माहेश्वरी ने हाड़ौती के कैटरर्स से अधिक से अधिक संख्या में जयपुर पहुंचकर राष्ट्रीय आयोजन का लाभ उठाने का आह्वान किया। महासचिव कमल गौतम ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन में देशभर के करीब 5 हजार कैटरर्स और 300 से अधिक कंपनियां 600 स्टॉल के माध्यम से आधुनिक किचन उपकरण, फूड सेफ्टी, पैकेजिंग और नई तकनीकों का प्रदर्शन करेंगी। कोषाध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन व्यवसायियों को नए कारोबार और नेटवर्किंग के अवसर प्रदान करते हैं, जबकि वरिष्ठ अध्यक्ष अन्नू अग्रवाल ने इसे हाड़ौती के कैटरिंग उद्योग के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।
एफएआईसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र सोमानी ने बताया कि आयोजन में जीएसटी, एफएसएसएआई, व्यवसाय प्रबंधन सहित विभिन्न विषयों पर कार्यशालाएं होंगी। मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा भी व्यवसाय विस्तार पर मार्गदर्शन देंगे। उन्होंने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताते हुए सरकार से राहत देने की मांग भी की।
कार्यक्रम में हाड़ौती हलवाई कैटर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विनय गुप्ता, वरिष्ठ अध्यक्ष अन्नू अग्रवाल, संरक्षक त्रिलोक पाठक, रमेश अरोड़ा, घनश्याम वैष्णव, अरुण अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र बघेल, सहसचिव रवि आहूजा, निर्वाचित उपाध्यक्ष लक्ष्मीचंद प्रजापत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित शर्मा सहित बड़ी संख्या में कैटरिंग व्यवसायी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
।
Read Next
9th April 2021
कोरोना महाविस्फोटः हालात पर लोकसभा अध्यक्ष ने जताई चिंता, बोलेः सख्ती से करें नियमों की पालना
18th May 2021
Tauktae Cyclone : झालावाड़ में तूफान, झमाझम बारिश संग गिरे ओले, पेड़ टूटे-बिजली के खंभे गिरे
3rd July 2021
3 जुलाई: दिन जब मराठा सेना ने दिल्ली पर कब्जा किया
1st April 2021
एक चिंगारी ने चंद पलों में खाक कर दी लाखों की फसल
8th May 2021
8 मई: दिन जब कलकत्ता में भारती विश्वविद्यालय की हुई स्थापना
Back to top button
error: Content is protected !!