कोटा, 30 जून। विश्व हिंदू परिषद चित्तौड़ प्रांत के गौ रक्षा प्रमुख रामचरण लोधा के नेतृत्व में 20 सदस्यीय अमरनाथ यात्रा दल सोमवार को कोटा से रवाना हुआ। 10 मोटरसाइकिलों पर निकले इस दल को महामंडलेश्वर साध्वी हेमा सरस्वती ने तिलक एवं पुष्पमाला से स्वागत कर आशीर्वाद दिया तथा हरी झंडी दिखाकर यात्रा के लिए रवाना किया।
विश्व हिंदू परिषद, कोटा महानगर के महानगर मंत्री आशीष शर्मा ने बताया कि यात्रा दल 3 जुलाई को पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन करेगा। इसके बाद दल लेह-लद्दाख एवं भारत-चीन सीमा क्षेत्र का भ्रमण करेगा और 13 जुलाई को पुनः कोटा लौटेगा।
उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रसेवा, सनातन संस्कृति तथा सीमांत क्षेत्रों के प्रति जागरूकता का संदेश देना है। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष के साथ यात्रियों की सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।
यात्रा दल में नरेन्द्र सिंह लोधा, रामचरण लोधा, नरेश सुमन, रोहित वर्मा, जयन्त वर्मा, नितिन परवाल, तेजस यादव, बंटी (चेतन) कलोसिया, धर्मेन्द्र कलोसिया, ललित कलोसिया, नेमी सिंह गोविंद, मुरारी, तोलाराम, मनीष प्रजापति, अमन लोधा सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।
Read Next
26th February 2021
कलाकारों की 21 संस्थाओं ने यूआईटी अधिकारी का किया सम्मान, यूडीएच मंत्री का जताया आभार
22nd November 2020
दिन में लहराए चाकू, शाम को पुलिस ने दबोचा, आदतन अपराधी निकला चाकूबाज
28th March 2021
28 मार्च: दिन नेताजी सुभाष से लेकर साइना तक…
23rd February 2022
कोटा को विकास प्राधिकरण का झुनझुना, झालावाड़ बारा को 15 हजार करोड़ के पॉवर प्लांट
10th April 2021
बिजली चोरों को पकड़वाओ इनाम पाओ, KEDL को व्हाट्सएप नंबर 7412866888 पर भेजो फोटो
Back to top button
error: Content is protected !!