निर्दलीयों के भरोसे नगर पालिका : जनता को विधायकों पर नहीं रहा भरोसा, विरोधियों को जीताया

कोटा. नगर पालिका चुनाव परिणाम रविवार देर शाम को घोषित हो गए है। दिलचस्प परिणाम इटावा और रामगंजमंडी से आए हैं। दोनों ही जगह कांग्रेस और भाजपा विधायक अपनी पार्टी को जीत नहीं दिला सके। जनता ने बड़ा उलटफेर करते हुए सत्ता की चाभी निर्दलीयों के हाथों में सौंप दी है। चुनाव में निर्दलीय किंगमैकर के रूप में उभरे हैं। दरअसल, इटावा विधानसभा क्षेत्र में 35 सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस विधायक रामनारायण मीणा अपनी पार्टी को जीता नहीं सके। यहां सबसे ज्यादा सीटें भाजपा को मिली है। निर्दलियों के समर्थन से भाजपा अपना बोर्ड बनाती दिख रही है। वहीं, भाजपा विधायक मदन दिलावर के निर्वाचन क्षेत्र रामगंजमंडी क्षेत्र में 40 सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस ने ज्यादा सीटें जीती हैं। निर्दलियों के समर्थन से यहां कांग्रेस का बोर्ड बनना तय है। दोनों ही जगह जनता ने उलटफेर कर किसी को भी स्पष्ट बहुमत नहीं दिया है।

Video Viral : Police ASI ने बीच चौराहे पर महिला को डंडे से पीटा, लोगों से की गाली-गलौच

इटावा : 35 सीटों में से 16 पर भाजपा का कब्जा
इटावा क्षेत्र में कुल 35 वार्डों के लिए चुनाव हुए थे। रविवार को घोषित हुए परिणाम में भाजपा ने कांग्रेस को मात देते हुए 16 सीटों पर कब्जा जमाया। लेकिन, बहुमत के जादुई आंकड़े को छू न सकी। जबकि, कांग्रेस को 10 ही सीटों पर संतोष करना पड़ा। वहीं, किंगमैकर के रूप में उभरे 9 निर्दलीय चुनाव जीते हैं।

VIDEO: मौत पर सियासत: जब तक होती रहेगी बच्चों की मौत, हम करते रहेंगे ‘राजनीति’

रामगंजमंडी : 40 सीटों में से 20 पर कांग्रेस का कब्जा

रामगंजमंडी क्षेत्र में 40 सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस को सबसे ज्यादा 20 सीटें मिली हैं। लेकिन, वह भी बहुमत के आंकड़े को नहीं छू पाई। कांग्रेस को बहुमत के जादुई आंकड़े से 1 सीट कम मिली है। जबकि भाजपा को 13 सीट आई हैं। वहीं, 7 निर्दलियों ने बाजी मारी है। भाजपा के रामगंजमंडी ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश की पत्नी भी चुनाव हार गई है। बीजेपी से बागी हुए पूर्व पार्षद अंजना चुनाव जीत गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!