श्रद्धांजलि : सियासी सुशासन की नींव पर खड़ा अटल युग

– भाजपा रेलवे मंडल कार्यकर्ताओं ने मनाई वाजपेयी की जयंती
– श्रमदान कर पार्क में किया पौधरोपण

TISMedia@Kota. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर भाजपा रेलवे कॉलोनी मंडल की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश के विकास में उनके अमुल्य योगदान को याद किया। मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कहा कि भारत रत्न वाजपेयी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से देश को विकास की अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचाया। सशक्त और समृद्ध भारत निर्माण के लिए उनके प्रयासों को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वाजपेयी का पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा। देश का विकास, गरीबों का कल्याण और सुशासन युग की शुरुआत करने वाले वे अद्भुत व्यतित्व के धनी थे। उनकी कर्तव्यनिष्ठा व राष्ट्रसेवा हमसभी के लिए हमेशा प्रेरणा का केंद्र रहेगी। वाजपेयी ने राजनीति में मर्यादाओं का पालन किया। यह देश उनके विचारों से सदैव प्रेरणा लेता रहेगा। सिंह ने कार्यकर्ताओं से वाजपेयी के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

VIDEO : कलक्टर राव : नया पता सेंट्रल जेल कोटा, बैरक 24 और कैदी नम्बर 2446

श्रम की बूंदों से निखरा पार्क
पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती के मौके पर मंडल कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने रेलवे कॉलोनी स्थित पार्क में श्रमदान किया। हजारों हाथ सफाई में जुटे तो कुछ ही देर में पार्क चमक उठा। उबड़-खाबड़ जमीन को समतल कर वहां उगी कंटीली झाडिय़ां साफ की। देखते ही देखते श्रमदानियों का कारवां बढ़ता गया और कुछ ही पलों में श्रम की बूंदों से पार्क निखर गया।

VIDEO : घूसकांड : बारां के पूर्व कलक्टर इंद्रसिंह राव को जेल भेजा

बच्चों की तरह करेंगे पौधों की सार-संभाल
भाजपा रेलवे मंडल के कार्यकर्ताओं ने श्रमदान के बाद पार्क में सघन पौधरोपण किया। साथ ही पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह व गजेंद्र व्यास ने कहा कि धरती के संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर साल दो पौधे लगाने का आग्रह किया। सिंह ने कहा कि पौधों के पेड़ बनने तक उसी तरह ख्याल रखना चाहिए जैसे हम अपने बच्चों का रखते हैं।
इस दौरान जसवंत डाबले, लक्ष्मण सिंह, राजेश शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!