पालिका उपाध्यक्ष चुनाव: रामगंजमंडी में रमेश और इटावा में निर्मला पर सजा जीत का सेहरा

– रामगंजमंडी में कांग्रेस और इटावा में भाजपा जीती

कोटा. जिले की दो नगर पालिकाओं में सोमवार को उपाध्यक्ष पद के वोट डाले गए। रामगंजमंडी में उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने बाजी मारी। वहीं, इटावा में भाजपा ने जीत दर्ज की है।

रामगंजमंडी नगर पालिका : 8 मतों से जीते मीणा
रामगंजमंडी नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के रमेश मीणा उर्फ गुड्डू विजयी घोषित हुए हैं। उम्मीद के अनुरूप ही रमेश मीणा ने आसानी से जीत हासिल की। 40 सदस्यों वाली नगर पालिका में मीणा को 24 मत मिले। जबकि, भाजपा प्रत्याशी शिवराज मीणा को16 मत मिले। रामगंजमंडी में कांग्रेस पूर्ण बहुमत में थी। यहां अध्यक्ष पद के समान ही उपाध्यक्ष चुनाव का नतीजा भी कांग्रेस के पक्ष में रहा।

Read More : जिंदगी पर भारी रफ्तार : हवा में दौड़ा रहे थे बाइक, 2 दोस्तों को खींच ले गई मौत, तीसरे की हालत नाजुक

इटावा नगर पालिका : 9 वोटों से निर्मला ने दी कांसीराम को शिकस्त
इटावा नगर पालिका में भाजपा के पास पूर्ण बहुमत होने से निर्मला नागर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई। उन्होंने 9 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी को करारी शिकस्त देकर कुर्सी पर कब्जा जमाया। भाजपा की निर्मला को 22 मत मिले तो कांगे्रस के कांसीराम बैरवा को 13 वोटों पर संतोष करना पड़ा। खास बात यह है कि कांगे्रस के कुल 10 ही पार्षद थे फिर भी कांसीराम को 13 वोट मिले। जबकि, भाजपा को 9 निर्दलीयों का साथ था। ऐेसे में कांगे्रस को तीन निर्दलीयों साथ मिला। हालांकि यहां भाजपा शुरू से ही मजबूत स्थिति में होने से तय माना जा रहा था कि पालिकाध्यक्ष व उपाध्यक्ष भाजपा के ही बनेंगे, जो सोमवार को हुए उपाध्यक्ष पद के चुनाव में साबित हुआ।

Read More : दावा : इस आवासीय योजना से चूके तो जिंदगी-भर पछताएंगे आप…!

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!