DRM कोटा की बड़ी कार्रवाई: एक ही दिन में वसूला 15 लाख से ज्यादा का रिकॉर्ड जुर्माना

बिना टिकट रेल में सफर कर रहे 2 हजार से ज्यादा मुसाफिर दबोचे

TISMedia@कोटा. कोरोना संक्रमण की धीमी हो रही रफ्तार के साथ ही ट्रेनों में सफर करने वालों में बढ़ोतरी हो रही है। जिसके साथ ही बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों की संख्या भी बढ़ रही है। इसकी रोकथाम के लिए कोटा रेल मंडल में टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कोटा मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने 23 जून को बेटिकट यात्रियों को पकड़ने का अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया। 23 जून को टिकट चेकिंग टीम ने 2 हजार 23 बेटिक यात्रियों को पकड़ा। और कुल 15 लाख 44 हजार रुपए का जुर्माना वसूला।

READ MORE: #IndiaFightCovid: देश में 86 दिन बाद एक्टिव केस 6 लाख के नीचे, 48,698 नए पॉजिटिव मिले

तोड़ा पिछला रिकॉर्ड
आपको बता दें कि कोटा मंडल के इतिहास में इससे पहले कभी एक दिन में 15 लाख से अधिक जुर्माना नहीं वसूला था। ये पहली बार है जब एक दिन में 15 लाख से ज्यादा जुर्माना वसूला है। इससे पहले कोटा मंडल ने 26 अक्टूबर 2019 दीपावली के सीज़न में बेटिकट यात्रियों को धरपकड़ कर एक दिन में 14 लाख 13 हजार 50 रुपए का जुर्माना वसूला था।

दो बड़ी कार्रवाई में 28 लाख 90 हजार जुर्माना वसूला
जानकारी के अनुसार टिकट चेकिंग अभियान कोटा मंडल में नागदा कोटा, कोटा से मथुरा, रेल खंडों में सहायक वाणिज्य प्रबंधक (टीकट चेकिंग) केके कटकवार और मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक अजय शर्मा के नेतृत्व में चलाने के निर्देश दिए गए है। जिसके तहत टीकट चेकिंग टीम ने पांच दिनों में दो बड़ी कार्रवाई की। टिकट चेकिंग स्टाफ ने 3885 बेटिकट यात्रियों को धरपकड़ा और उनसे 28 लाख 90 हजार का जुर्माना वसूला। दरअसल, टीकट चेकिंग स्टाफ ने 21 जून को भी एक दिन में 1 हजार 862 बिना टिकट सफर कर रहे यात्रियों को पकड़ा था। उनसे 13 लाख 46 हजार रुपए का जुर्माना वसूला था। फिर 23 जून को 2 हजार 23 यात्रियों की धरपकड़ की। उनसे 15 लाख 44 हजार रुपए का जुर्माना वसूला।

READ MORE: ज्ञान सागर वर्माः देश का इकलौता पत्रकार जिसने इंटेलीजेंस की आंखों में धूल झोंककर छापी थी सरकार के खिलाफ खबर

शाबाश! ऋषि उपाध्याय
बता दें कि टिकट चेकिंग कर्मचारी ऋषि उपाध्याय ने अकेले ही 166 बिना टिकट सफर कर रहे यात्रियों को पकड़ा। जिनसे कुल 1 लाख 33 हजार 20 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!