LIVE SUICIDE : Facebook पर बड़े भाई को फांसी लगाते देख छोटे भाई के उड़े होश

सुसाइड से पहले बोला युवक, 'अलविदा दोस्तों, अब चलते हैं हम'

कोटा. कुन्हाड़ी इलाके में एक युवक ने देर रात अपने घर पर फेसबुक लाइव करते हुए खुद को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उसके छोटे भाई ने मोबाइल पर यह वीडियो देखा तो उसके होश उड़ गए और बचाने के लिए उसके कमरे की ओर दौड़ पड़ा लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी। फंदे पर झूलने से पहले युवक ने फेसबुक पर लाइव किया और कहा ‘ठीक है दोस्तो अलविदा, अब चलते हैं हम’ ये कहकर फांसी फंदा लगाया और पंखे से लटक गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया। जिसने भी ये तस्वीर देखी, उसके होश उड़ गए।

Read More : कोटा में ऑक्सीजन नहीं मिलने से 2 कोरोना मरीजों की तड़प-तड़प कर हुई मौत

नशे का आदी था मृतक, पत्नी भी छोड़कर चली गई थी मायके
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के सकतपुरा निवासी मनीष (35) नशे का आदी था। दो माह से बेरोजगार था। 4 साल पहले उसकी शादी हुई थी। एक साल बाद ही पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी, जिसकी वजह से वह तनाव में था। मनीष माता-पिता और छोटे भाई के साथ रहता था। सोमवार रात परिवार के साथ खाना खाकर मनीष अपने कमरे में सोने चला गया। जहां उसने देर रात सोशल मीडिया पर लाइव आकर पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। छोटे भाई ने वीडियो में मनीष को फंदे से लटका देखा तो उसे बचाने उसके कमरे की ओर दौड़ पड़ा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। थानाधिकारी गंगासहाय शर्मा ने बताया कि मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More : मोदी सरकार का बड़ा फैसला: अब बाजारों में मिलेगी कोरोना वैक्सीन!

छोटे भाई ने देखा लाइव तो उड़े होश
मृतक के छोटे भाई हर्ष ने बताया कि रात को परिवार के साथ खाना खाकर वह अपने कमरे में चला गया। रात 10.30 बजे मनीष कमरे में अकेला था। दरवाजा लगा हुआ था। जब उसने फांसी लगाई उस समय वो बाथरूम में था। मोबाइल पर फेसबुक पर मनीष को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा तो होश उड़ गए। उसे बचाने कमरे में पहुंचा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Read More : 20 अप्रैल: दिन जब बोया गया आजादी की पहली लड़ाई का बीज

भोजन को लेकर रोज करता था झगड़ा
हर्ष ने बताया कि मनीष शराब पीने का आदी था। अक्सर वह नशे में ही रहता था। घर पर आए दिन भोजन को लेकर झगड़ा करता था। सोमवार को वह दिनभर घर पर था। शाम को घर से बाहर निकला और रात 8 बजे करीब वापस लौटा। उस समय वह नशे में था। उसने न तो झगड़ा किया और ना ही भोजन को लेकर बहस की। वह खामोश था। खाना खाकर मनीष अपने कमरे में चला गया। दरवाजा बंद किया लेकिन कुंडी नहीं लगाई। देर रात उसने पंखे पर रस्सी का फंदा बनाकर झूल गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!