Rajasthan Budget 2021 : यहां से लीजिए, 16 हजार करोड़ का ‘लोन’ वो भी बिना ब्याज पर

अगले साल से अलग से पेश होगा किसान बजट

– किसानों के लिए बनेगी नई बिजली कम्पनी

TISMedia@Kota. सीएम अशोक गहलोत ने बधुवार को विधानसभा में बजट पेश करने के दौरान अन्नदाताओं के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। यदि, ये घोषणाएं मूर्तरूप ले लेती है तो किसानों के वारे-न्यारे हो जाएंगे। गहलोत सरकार ने बजट में किसानों का खास ख्याल रखा है। गहलोत ने कहा कि सरकार अगले साल से अलग कृषि बजट पेश करेगी। प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर मिनी फूडपार्क बनाए जाएंगे। नई कृषि विद्युत वितरण कंपनी की स्थापना की जाएगी। किसानों को 16 हजार करोड़ रुपए के ब्याज मुक्त ऋण वितरित किए जाएंगे। 50 हजार किसानों को सोलर पम्प और 50 हजार नए कृषि कनेक्शन भी दिए जाएंगे।

Read More : अब राजस्थानियों को सरकारी-प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज

किसानों के लिए ये हैं बड़ी घोषणाएं
– किसानों के लिए आगामी वर्षों से अलग कृषि बजट पेश होगा।
– मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना लागू होगी।
– नई कृषि विद्युत वितरण कंपनी बनाने की घोषणा।
– 50 यूनिट बिजली कृषि बिल 2 महीने में आएंगे।
– कटे कृषि कनेक्शनों की अवधि को 15 से बढ़ाकर 20 वर्ष किया।
– 5 लाख किसानों को उन्नत बीज मुफ्त मिलेंगे।
– 2000 करोड़ रुपए की लागत से कृषक कल्याण कार्य किए जाएंगे।
– मिनी फूड पार्कों की स्थापना होगी।
– मथानिया जोधपुर में मेगा फूड पार्क की स्थापना की जाएगी।
– जोधपुर के मथानिया में मेगा फूड पार्क बनेगा।
– बिजली के बिल में हर साल 12000 रुपए की सब्सिडी।
– 50 हजार किसानों को सोलर पंप और 50 हजार नए कृषि कनेक्शन।
– पशु चिकित्सालयों के क्रमोन्नयन की घोषणा।
– पंजीकृत गौशालाओं की आधी राशि सरकार वहन करेगी।
– राज्य स्तरीय पशुपालक सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे।

Rajasthan Budget 2021 : अब हेल्थ एज्युकेशन में भी चमकेगा शिक्षा नगरी कोटा का सितारा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!