राजस्थान में महिलाएं ही नहीं मासूम बच्चियां भी महफूज नहीं, इस्तीफा दें गहलोत

नाबालिग से गैंगरेप प्रकरण की जानकारी लेने भाजपा का 3 सदस्य प्रतिनिधिमंडल कोटा पहुंचा

TISMedia@Kota. प्रदेश में महिलाएं ही नहीं बल्कि मासूम बच्चियां भी महफूज नहीं है। महिलाओं के खिलाफ अपराध दिनों-दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। महिलाओं व नाबालिग बच्चियों के साथ हो रही वीभीत्स घटनओं से भी सरकार व पुलिस सबक नहीं ले रही। राजस्थान में आए दिन उनकी अस्मिता को तार-तार किया जा रहा है। इतना ही नहीं यहां हैवान अपनी हवस का शिकार मासूमों को भी बना रहा है।

हाल ही में कोटा जिले में नाबालिग बच्ची का अपहरण कर 9 दिन तक 18 से ज्यादा दरिंदों ने दरिंदगी की। वहीं, बारां जिले के नेशनल हाइवे पर पति के सामने पत्नी का गैंगरेप की घटना से राजस्थान शर्मसार हो गया। यह बात गुरुवार को कोटा आए भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अल्का मुदड़ा ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में कहीं। भाजपा का यह प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया के निर्देश पर नाबालिग से रेप प्रकरण की जानकारी लेने यहां पहुंचा है।

Read More : शर्मसार राजस्थान : ICU में भर्ती महिला मरीज के साथ बलात्कार, नर्सिंगकर्मी गिरफ्तार

कुर्सी बचाने का काम कर रहे गहलोत
अल्का गुर्जर ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में बढ़ रहे जघन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के बजाए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी कुर्सी बचाने का काम कर रहे हैं। नाबालिग से रेप की घटना को इतने दिन बीत गए लेकिन सरकार का एक भी नुमाइंदा पीडि़त परिवार से मिलने नहीं आया। गहलोत गृह मंत्रालय संभालने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं, ऐसे में उन्हें तुरंत गृह विभाग छोड़ देना चाहिए।

Read More : राजस्थानः रिश्वत में अस्मत मांगने वाला ACP बर्खास्त, विधानसभा में हुआ हंगामा

आरोप : महिला अपराध में प्रदेश नंबर वन
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि दलित अत्याचार व महिला अपराध में राजस्थान नंबर वन पर पहुंच गया है। इसके बावजूद सरकार की नींद नहीं टूट रही। सोई हुई सरकार को जगाना जरूरी हैं, पीडि़त को न्याय दिलाना भी जरूरी है। कोटा जिले में नाबालिग का अपहरण कर 9 दिन तक रेप की घटना अमानवीय है। इस मामले में प्रशासन की भी लापरवाही सामने आई है।

Read More : राजस्थान फिर शर्मसार : नेशनल हाइवे पर पति के सामने पत्नी से गैंगरेप

पुलिस भी लापरवाह, प्रदेश नेतृत्व को सौंपेंगे रिपोर्ट
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब दरिंदे नाबालिग का अपहरण कर झालावाड़ में किसी मकान में ले गए थे तो लोगों ने विरोध किया था। पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। उस समय पुलिस ने पीडि़त किशोरी की मदद करने के बजाए उसका नाम पता पूछकर भगा दिया। वहीं, पीडि़ता की मां व भाई ने स्थानीय थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवानी चाही तो उन्हें भी वहां से भगा दिया। यदि, समय रहते केस दर्ज किया होता और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की होती तो ये घटना नहीं होती। उन्होंने बताया कि पीडि़त परिवार से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की जानकारी लेंगे, अधिकारियों से भी चर्चा करेंगे। पूरी रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश अध्यक्ष नेतृत्व को सौंपी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!