लॉकडाउन में चौपट हुआ व्यवसाय तो 4 लाख का लिया कर्ज, हिम्मत टूटी तो फांसी पर लटक गया युवक

कर्ज में डूबे युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

TISMedia@Kota.  कुन्हाड़ी इलाके के बालाजी टाउन में एक युवक ने घर में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि मृतक साड़ी छपाई का काम करता था। लॉकडाउन के बाद से उसका काम-धंधा बंद हो गया था। उस पर 4 लाख रुपए का कर्ज था। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसी के चलते उसने खुदकुशी की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि कहीं कर्जदारों के दवाब में आकर तो युवक ने खुदकुशी नहीं की।

Read More : जमीन पर सरकारी सम्पति का बोर्ड लगाना पड़ा भारी, सरियों से युवक का सिर फोड़ा

मृतक के भाई मुकेश ने बताया कि सोनू करीब 10 साल से साड़ी छपाई का काम करता था। घर में कारखाना लगा रखा था। लॉकडाउन के बाद से काम धंधा बंद होने से वह मानसिक परेशान था। परिवार को पालने के लिए उसने कर्ज भी ले रखा था। लेकिन उसने कभी कर्ज का जिक्र नहीं किया। शुक्रवार देर रात सोनू पत्नी व बच्चों के साथ कमरे में सो रहा था। सुबह उठे तो उसे फंखे पर फंदे से लटका देखा। सोनू ने आधी रात को सुसाइड किया। घटना का पता लगते ही उसे फंदे से उतारकर तुंरत अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसआई बाल किशन ने बताया कि सोनू सिंह संयुक्त परिवार में रहता था। उसने घर के कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई ने रिपार्ट दी है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!