पहली बार कोटा में भजन संध्या का भव्य आयोजन, 20 मार्च को सुरों की सरिता बहाएंगी Geeta Rabari

शहर की सहभागिता से मनाया जाएगा हिंदू नववर्ष “गोविन्द नारायण अग्रवाल

कोटा, 9 मार्च। हिंदू नववर्ष 2083 के स्वागत के लिए कोटा में भव्य पंचदिवसीय कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हिंदू नववर्ष आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में मातृशक्ति दोपहिया वाहन रैली, स्वदेशी मेला, रंगोली-मांडना प्रतियोगिता और प्रसिद्ध भजन गायिका Geeta Rabari की भजन संध्या प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष गोविंद नारायण अग्रवाल ने बताया कि महानगर को 12 नगरों और 120 बस्तियों में बांटकर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं तथा विभिन्न टोलियों की बैठकें शुरू हो चुकी हैं।

पंचदिवसीय कार्यक्रमों का शुभारंभ 17 मार्च को मातृशक्ति दोपहिया वाहन रैली से होगा। रैली दोपहर 3 बजे Maharav Umed Singh Stadium (नयापुरा) से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए Godavari Dham (रावतभाटा रोड) पर सम्पन्न होगी। रैली में मातृशक्ति पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में भगवा पताकाओं के साथ दोपहिया वाहनों पर सहभागी बनकर सनातन संस्कृति और हिंदू एकता का संदेश देंगी।

मातृशक्ति रैली संयोजिका रेणु मिश्रा और सह-संयोजिका चेतना मोरवाल ने शहर की महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में रैली में भाग लेने का आह्वान किया है।

इसी क्रम में 19 व 20 मार्च को Dussehra Ground Kota में दो दिवसीय स्वदेशी मेले का आयोजन किया जाएगा। स्वदेशी मेला समिति के अध्यक्ष प्रमोद राठौर (एडवोकेट) ने बताया कि मेले में स्थानीय कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, बैंड वादन प्रतियोगिता, पुष्प प्रदर्शनी, कुश्ती दंगल, मटकी फोड़, कबड्डी प्रतियोगिता, मलखंभ प्रदर्शन, स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल, गो-उत्पाद, साहित्य स्टॉल, मेहंदी व ज्योतिष कॉर्नर सहित कई आकर्षण रहेंगे।

19 मार्च को मेले में रंगोली एवं मांडना प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें महिलाएं, सामाजिक संस्थाएं, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं भाग लेकर अपनी कला                                                 का प्रदर्शन कर सकेंगे।

पंचदिवसीय कार्यक्रमों के तहत 20 मार्च को प्रसिद्ध भजन गायिका Geeta Rabari पहली बार कोटा में भजन संध्या प्रस्तुत करेंगी। भजन संध्या समिति के संयोजक पंकज मेहता ने बताया कि आयोजन की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली गई है तथा शहर की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और मंदिर समितियों से सहयोग लिया जा रहा है।

समिति ने शहरवासियों से अपील की है कि वर्ष प्रतिपदा 19 मार्च के अवसर पर कोटा के बाजारों और प्रमुख स्थानों को भगवा बंदनवार से सजाकर हिंदू नववर्ष का स्वागत करें

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!