फेसबुक आईडी हैक कर महिलाओं को करता था अश्लील मैसेज, पुलिस ने दबोचा

कोटा. हैकरों का कोई भरोसा नहीं की वे कब और कहां किस की आईडी हैक कर लें। पहले तो हैकर सिर्फ कम्प्यूटर ही हैक करते थे, लेकिन स्मार्ट तकनीक आ जाने हैकर्स भी हाईटेक हो गए हैं। तकनीक से जहां सुविधाओं में इजाफा हुआ वहीं, इसका गलत उपयोग भी हो रहा है। अब मोबाइल और सोशल नेटवर्किंग साइट को भी निशाना बनाया जा रहा है। इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। ये हैकर आपकी फेसबुक आईडी हैक कर नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसा ही एक मामला कोटा में सामने आया है। फेसबुक आईडी हैक कर महिलाओं को अश्लील कमेंट करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

JK Lone Hospital : पहले कुर्सी छिनी, अब नौकरी के पड़े लाले

शहर पुलिस अधीक्षक डॉ. विकास पाठक ने बताया कि रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र निवासी एक फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दी थी कि अज्ञात बदमाश ने उसकी फेसबुक आईडी हैक कर ली है और उसकी फ्रैंडलिस्ट से जुड़ी महिला रिश्तेदारों को अश्लील मैसेज भेज रहा है। गंदे कमेंट कर परेशान कर रहा है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद पुलिस ने दौसा के गणेशनगर निवासी आरोपी मनमोहन मीणा (22) को धरदबोचा। आरोपी को तकनीकी तरीके से ट्रेस करने में रेलवे कॉलोनी थाने के कांस्टेबल अमित की विशेष भूमिका रही।

Read More : घूसखोर तत्कालीन जिला कलक्टर एसीबी रिमांड पर, ‘इंद्र’ उगलेंगे काली कमाई के राज

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित की गई विशेष टीम में प्रशिक्षु आईपीएस एन प्रवीण नायक, कांस्टेबल सुदामा, सुरेश, संतोष शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!