कोटा में कमर्शियल वाहनों की फिटनेस का काम ठप

वाहन मालिकों को झालावाड जाना पड़ रहा, आरटीओ को सौंपा ज्ञापन

 

कोटा, 10 फरवरी। कोटा शहर में पिछले कई दिनों से कमर्शियल वाहनों की फिटनेस जारी नहीं होने से बस, ट्रक, ऑटो और टेंपो संचालकों की परेशानी बढ़ गई है। फिटनेस न होने के कारण वाहन मालिकों को चालान का डर सता रहा है वहीं किसी दुर्घटना की स्थिति में बीमा क्लेम अटकने की आशंका भी बनी हुई है।

इस समस्या को लेकर मंगलवार को पूर्व पार्षद बृजेश शर्मा नीटू के नेतृत्व में वाहन मालिकों ने प्रादेशिक परिवहन अधिकारी (आरटीओ) को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र फिटनेस प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। बृजेश शर्मा नीटू ने कहा कि कोटा में फिटनेस व्यवस्था बंद होने से वाहन मालिकों को मजबूरन करीब 5 हजार रुपए और डीजल खर्च कर झालावाड़ जाना पड़ रहा है। छोटे ऑटो चालक और लघु व्यावसायिक वाहन मालिकों के लिए यह खर्च वहन करना मुश्किल है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो पीड़ित वाहन मालिकों के साथ आरटीओ कार्यालय पर बड़ा और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

ज्ञापन देने वालों में एडवोकेट नरेंद्र शर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विनय राज सिंह, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष अविनाश मालव, एडवोकेट दिवांग गौतम, शुभम नागवनी, रोचक सिंघवी, राजू दाहवा, गजेंद्र गोचर, निखिल चावला, सेठी गुर्जर, सहदेव शर्मा, एडवोकेट इरफान हुसैन सहित कई कार्यकर्ता और वाहन मालिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!