कोटा में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश

कोटा เว็บไซต์. शहर में कुछ दिनों से मौसम के तेवर बदले हैं। शुक्रवार को दिनभर तेज धूप के बाद शाम को अचानक मौसम ने करवट बदली। आसमान में काले घने बादल छा गए। तेज हवाएं चलने लगी। शाम 4.30 बजे झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ जो आधे घंटे तक जारी रहा। इस दौरान शहर में करीब 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। कई इलाकों में पेड़ की शाखाएं तो कहीं पूरा पेड़ ही धराशाही हो गया। वहीं, बिजली के खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए। जिसकी वजह से कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। घरों की छतों पर रखे टीन-टप्पर व लोहे की चद्दरे उड़ गई। आधे घंटे की बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। कई इलाकों में पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त होने व होर्डिंग्स उखडऩे की जानकारी मिली है। शहर का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

Read More : घोर लापरवाही : राजस्थान में कोरोना वैक्सीन की 11.5 लाख डोज खराब

तापमान में गिरावट, गर्मी से मिली निजात
बारिश के बाद मौसम में ठंडक हो गई। तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, शहर में बारिश के दो रंग देखने को मिले। पुराने कोटा के नयापुरा, कोटड़ी, सब्जीमंडी व सूरजपोल इलाके में हल्की बारिश हुई है। जबकि, नए कोटा के तलवंड़ी, जवाहर नगर, अनंतपुरा, राजीव गांधी नगर इलाके में जोरदार बारिश हुई। इन इलाकों में कई जगह पेड़ टूट कर सड़क पर गिर गए। जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। वहीं, झालावाड़ रोड पर बन रहे अंडरपास की बाउंड्री पर लगे लोहे के बोर्ड गिर गए। जिससे अनंतपुरा से विज्ञान नगर जाने वाला मार्ग बाधित हो गया। बाद में श्रमिकों ने बोर्ड हटाकर मार्ग बहाल किया।

Read More :  बाबा की उम्मीदों को झटका : आसाराम की जेल से बाहर आने की ख्वाहिश धराशाही

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!