राजस्थान में RSCIT परीक्षा कल, 1.86 लाख से ज्यादा Students देंगे इम्तिहान

कोटा. वर्धमान महावीर खुला विवि द्वारा आरएससीआईटी परीक्षा ( Rscit Exam ) रविवार 6 दिसम्बर को प्रदेश के 33 जिलों के 712 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में एक लाख 86 हजार 625 विद्यार्थी बैठेंगे। वीएमओयू के कुलपति प्रो. आरएल गोदारा ने पूरी शुचिता और पारदर्शिता के साथ परीक्षा कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। शुक्रवार को पूरे प्रदेश के सभी जिलों के लिए परीक्षा दल रवाना किए गए।
Read More: साहब बचा लो जिंदगी! जोधपुर की तरह कोटा में भी खोल दो श्वान शाला
परीक्षा नियंत्रक प्रो. बी अरुण कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित कोरोना गाइडलाइन का परीक्षा के दौरान पूरा पालन किया जाएगा और सभी परीक्षा केन्द्रों को इसके लिए जरूरी सुविधाएं और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। कोटा जिले के मुख्य पर्यवेक्षक सोहनलाल शर्मा ने बताया कि जिले में कुल 25 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं जिनमें 6,445 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। रविवार को परीक्षा केन्द्रों पर सभी परीक्षार्थियों को सुबह 10.30 बजे पहुंचना होगा और 11.30 बजे के बाद किसी को भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की इजाजत नहीं दी जाएगी।
Video : खौफनाक खुलासा: तुम पैसे लूटना, मैं गोली मार दूंगा…
परीक्षा का समय 12 बजे से 1 बजे ही रहेगा। सभी परीक्षार्थियों को वीएमओयू द्वारा निर्धारित किए गए पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। बिना पहचान पत्र के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एक परीक्षा कक्ष में केवल 12 परीक्षार्थी बैठेंगे और उन्हें मास्क लगाना अनिवार्य होगा। परीक्षा से पहले और बाद में परीक्षा केन्द्रों को सैनेटाइज भी किया जाएगा।









