कोटा में ऑक्सीजन नहीं मिलने से 2 कोरोना मरीजों की तड़प-तड़प कर हुई मौत

कोविड अस्पताल में 2.30 घंटे बंद रही ऑक्सीजन सप्लाई, मरीजों की उखड़ी सांसें

– अस्पताल में 400 ऑक्सीजन बेड की क्षमता, भर्ती थे 500 से ज्यादा मरीज

कोटा. शहर के न्यू मेडिकल कॉलेज में स्थित कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं मिलने से दो कोरोना मरीजों की मौत होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि सोमवार रात 1 बजे अचानक ऑक्सीजन सप्लाई रुक गई जो साढ़े तीन बजे करीब सुचारू हो सकी। इस बीच ऑक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती मरीजों की तबीयत बिगड़ गई। वे सांस नहीं ले पा रहे थे। ऐसे में उनकी मौत हो गई। वहीं, ऑक्सीजन प्लांट इंचार्ज डॉ. सीएल खेडिय़ा का कहना है कि सप्लाई नहीं रुकी थी। सिलेंडर बदलते समय कुछ देर के लिए ऑक्सीजन का प्रेशर डाउन हो जाता है। इसलिए मरीजों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है।

Read More : मोदी सरकार का बड़ा फैसला: अब बाजारों में मिलेगी कोरोना वैक्सीन!

400 की क्षमता और 500 से ज्यादा मरीज भर्ती
कोविड अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट इंचार्ज डॉ. खेडिय़ा ने बताया कि अस्पताल में 400 ऑक्सीजन बेड की क्षमता है। लेकिन, मरीज 500 से ज्यादा भर्ती हैं। ऐसे में ऑक्सीजन सप्लाई पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। हर 30 से 40 मिनट के बीच सिलेंडर बदलना पड़ता है। ऐसे में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, 10 प्रतिशत मरीज वेंटिलेटर पर हैं। ऐसी स्थिति में ऑक्सीजन का प्रेशर मेंटेन कर पाने में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Read More : 20 अप्रैल: दिन जब बोया गया आजादी की पहली लड़ाई का बीज

जिंदगी पर भारी पड़ रही अस्पताल प्रशासन की लापरवाही
कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन बेड पर भर्ती मरीजों के परिजनों ने ऑक्सीजन सप्लाई ठीक से नहीं होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कोविड अस्पताल में आए दिन मरीजों को ऑक्सीजन के लिए तड़पना पड़ता है। कभी भी सप्लाई बाधित हो जाती है, जिससे मरीजों की जान संकट में पड़ जाती है। कल देर रात सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के 4ए वार्ड में यही हुआ और 2 मरीजों की मौत दम घुटने से हो गई। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा हमें अपनों को खोकर भुगतना पड़ रहा है।

Read More : बेकाबू कोरोना: सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 20 लाख के पार, बीते दिन में मिले 2.59 लाख नए संक्रमित

ऑक्सीजन सप्लाई रुकी और भाई की सांसे उखड़ गई
मोड़क स्टेशन निवासी एक तीमारदार ने बताया कि सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के 4ए (एसएसबी) वार्ड में उसका भाई ऑक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती था। देर रात अचानक ऑक्सीजन सप्लाई रुक गई। भाई तड़पने लगा, धीरे-धीरे उसकी सांसें उखड़ रही थी, मैं दौड़कर डॉक्टर के पास पहुंचा और मामले से अवगत कराया लेकिन समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने से भाई का दम टूट गया। वहीं, बारां निवासी विमल ने बताया कि उनकी पत्नी पिछले सोमवार को अस्पताल में भर्ती हुई थी। देर रात 1 बजे ऑक्सीजन की सप्लाई बंद हो गई। सांस नहीं आने से मरीज तड़पने लगे। परिजन दौड़-दौड़कर डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ से ऑक्सीजन बंद होने की शिकायत कर रहे थे। उन्होंने व्यवस्था दुरुस्त होने में थोड़ा समय लगने की बात कही। करीब 3.30 बजे ऑक्सीजन सप्लाई शुरू हुई। लेकिन, तक तक दो मरीजों की मौत हो चुकी थी। जिसमें विमल की पत्नी भी शामिल थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!