UP Assembly Election 2022 3rd Phase Polling: यूपी में 11 बजे तक 21.18 फीसदी मतदान

TISMedia@Lucknow उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे चरण का मतदान रविवार सुबह 7 बजे शांति पूर्ण तरीके से शुरू हो गया। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर 2.16 करोड़ मतदाता 627 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इसमें 97 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं।

तीसरे चरण में यूपी के हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा जिलों में मतदान हो रहा है। तीसरे चरण में 13 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जिन्हें संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इनमें कन्नौज, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, मैनपुरी, भोगांव, किशनी, करहल, अलीगंज, सादाबाद, आर्यनगर, सीसामऊ, किदवईनगर और कानपुर कैंट की सीट शामिल है।

11 बजे तक 21.18 फीसदी मतदान 

 यूपी में 11 बजे तक 21.18 फीसदी मतदान
औरैया जिले में ग्यारह बजे तक 18.51 प्रतिशत वोटिंग
एटा में 11 बजे तक 24.23 फीसदी मतदान
इटावा में 11 बजे तक 19.83 प्रतिशत वोटिंग
फर्रूखाबाद में ग्यारह बजे तक 19.71 प्रतिशत मतदान
फिरोजाबाद में 11 बजे तक 24.30 फीसदी मतदान
हमीरपुर में ग्यारह बजे तक 23.30 प्रतिशत वोटिंग
हाथरस में 11 बजे तक 22.62 फीसदी मतदान
जालौन में ग्यारह बजे तक 21.72 प्रतिशत वोटिंग
झांसी में 11 बजे तक 19.17 फीसदी मतदान
कन्नौज में बजे तक 21.98 फीसदी वोटिंग
कानपुर देहात में 11 बजे तक 19.84 फीसदी मतदान
कानपुर नगर में ग्यारह बजे तक 16.87 प्रतिशत मतदान
कासगंज में 11 बजे तक 22.52 फीसदी मतदान
ललितपुर में ग्यारह बजे तक 25.71 प्रतिशत वोटिंग
महोबा में 11 बजे तक 23.48 फीसदी मतदान
मैनपुरी में ग्यारह बजे तक 24.45 फीसदी वोटिंग

यूपी में 9 बजे तक 8.15 फीसदी मतदान

औरैया जिले में सुबह नौ बजे तक 7.71 प्रतिशत वोटिंग
एटा में सुबह नौ बजे तक 10.11 फीसदी मतदान
इटावा में सुबह नौ बजे तक 6.82 प्रतिशत वोटिंग
फर्रूखाबाद में सुबह नौ बजे तक 5.89 प्रतिशत मतदान
फिरोजाबाद में सुबह नौ बजे तक 9.79 फीसदी मतदान
हमीरपुर में सुबह नौ बजे तक 9.55 प्रतिशत वोटिंग
हाथरस में 9 बजे तक 7.62 फीसदी मतदान
जालौन में 9 बजे तक 9.57 प्रतिशत वोटिंग
झांसी में 9 बजे तक 7.65 फीसदी मतदान
कन्नौज में नौ बजे तक 10.16 फीसदी वोटिंग
कानपुर देहात में 9 बजे तक 6.18 फीसदी मतदान
कानपुर नगर में 9 बजे तक 5.67 प्रतिशत मतदान
कासगंज में 9 बजे तक 9.55 फीसदी मतदान
ललितपुर में 9 बजे तक 9.73 प्रतिशत वोटिंग
महोबा में 9 बजे तक 7.98 फीसदी मतदान
मैनपुरी में 9 बजे तक 11.03 फीसदी वोटिंग

अखिलेश यादव और डिंपल ने डाला वोट
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी पत्नी एवं कन्नौज की पूर्व सांसद डिंपल यादव के साथ मतदान करने सैफई केंद्र पर पहुंचे। उनके साथ बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव एवं इटावा जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव वोट डालने पहुंचे। सैफई में वोट डालने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री 5 साल रहे। आप ने अपने मेडिकल कॉलेज को वो सुविधा क्यों नहीं दी जो पीजीआई की हैं। ज़िम्मेदार कौन है mi sitio? सैफई का जो विकास हुआ वो एक दिन का नहीं है। बाबा मुख्यमंत्री को कोई काम करना नहीं है कोई अच्छा काम देखना नहीं है। कोई आतंकवादी हो उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। चुनाव से पहले भाजपा द्वारा आरोप लगाना, भाजपा रणनीति से चलती है। इटावा में बाबा मुख्यमंत्री आए थे, उन्होंने झूठी तस्वीर लगाई। यूपी में तमाम जगह जब विकास दिखाना था तो चीन की फोटो चोरी करके कौन लाया।

पश्चिम में भाजपा की लहर चल रही है: बृजेश पाठक
उत्तर प्रदेश के मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि पश्चिम में भाजपा की लहर चल रही है और भाजपा के उम्मीदवार भारी बहुमत से आगे हैं। जिस तरह से विपक्ष ने राज्य में वंशवाद और तुष्टिकरण किया उससे लोग परेशान और भाजपा की सरकार में खुश हैं। सपा ने आतंकवादियों का साथ दिया उसका परिणाम 10 मार्च को पता चलेगा।

यूपी बीजेपी अध्यक्ष ने वोट डाला
जालौन जिले के उरई में यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने वोट डाला। उन्होंने कहा कि हमें विकास के लिए वोट देना चाहिए। सक्षम नेतृत्व और कानून के शासन के लिए मतदान किया जा रहा है। लोग पिछले 5 वर्षों से खुशी और शांति से रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज राज्य में कानून का राज है। इसलिए महिलाएं बंपर वोटिंग करने जा रही हैं। पहले दो चरणों में बंपर वोटिंग हुई, तीसरे चरण में भी यही होगा। हम प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएंगे। ये लोग अराजकता का माहौल बनाते हैं। गुंडागर्दी करते हैं सपा-बसपा के लोग। नियुक्तियों भ्रष्टाचार करते हैं, रोड सड़क बैठ जाता है, लोग उन्हें क्यों वोट देंगे। भाजपा के पक्ष में जनता ने मन बनाया है।

साथ दिखे शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव
सैफई में कई साल बाद शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव एक साथ दिखाई दिए हैं। दोनों एक साथ बूथ का मुआयना किया है। शिवपाल सिंह यादव कल रात से तीसरे चरण की कमान संभाल लिए है। मुलायम सिंह ने रात में शिवपाल से बात की थी। इसके बाद शिवपाल ने फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया आदि जिलों में पार्टी से नाराज चल रहे वरिष्ठ नेताओं से बात की और सभी से एकजुट होकर मतदान कराने की अपील की। सूत्रों का यह भी कहना है कि आज अपने क्षेत्र में चुनाव कराने के बाद वह पूर्वांचल की जिम्मेदारी संभालेंगे।

सपा प्रत्याशी ने नियमों की उड़ाई धज्जियां
किदवई नगर विधानसभा से सपा प्रत्याशी अभिमन्यु गुप्ता ने भी निर्वाचन आयोग के नियमों की धज्जियां उड़ाई, ईवीएम में खुद का वोट डालकर वीडियो बनाया और फेसबुक पर शेयर कर दिया, लेकिन मेयर पर एफआईआर की जानकारी मिलने पर फेसबुक से वीडियो डिलीट कर दिया।

मुलायम सिंह के परिवार के सदस्यों ने डाला वोट
सैफई के अभिनव विद्यालय में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के परिवार के सदस्यों ने वोट डाला। उनके परिवार से सबसे पहले उनके भाई अभयराम यादव ने वोट डाला। उन्होंने मतदान के बाद कहा कि वे किसानों के मुद्दे पर वोट डालकर आये हैं और प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार आ रही है। अभयराम यादव के बाद राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने मतदान किया। उनके बाद शिवपाल सिंह यादव और उनके बेटे आदित्य यादव ने मतदान किया। उससे पहले सैफई के प्रधान रामफल बाल्मीकि और उनकी पत्नी शांति देवी ने वोट डाला। इसी बूथ पर प्रोफेसर रामगोपाल यादव के बड़े भाई चेतराम यादव और छोटे भाई ने वोट डाला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!