कोटा में रंगों की बरसात: धूमधाम से मना होली का पर्व, कानून व्यवस्था रही सुदृढ़

प्रशासन की सख्ती और मुस्तैदी के चलते कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही।

कोटा। रंगों का पर्व होली इस बार शहर में पूरे हर्षोल्लास, भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही दादाबाड़ी, रंगबाड़ी, महावीर नगर, तलवंडी और स्टेशन क्षेत्र तक हर गली-मोहल्ले में गुलाल उड़ता नजर आया। ढोल-नगाड़ों की थाप और फाग गीतों के बीच शहर रंगों में सराबोर दिखा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने जमकर होली खेली।प्रशासन की सख्ती और मुस्तैदी के चलते कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था और लगातार गश्त की जा रही थी। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, जिससे पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

रंगों और उमंग से सराबोर रहा गुंजल निवास

कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी रहे प्रहलाद गुंजल के निवास पर भी होली का उत्साह देखते ही बन रहा था। सुबह से ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। ढोल की थाप पर नृत्य करते कार्यकर्ताओं ने जमकर गुलाल उड़ाया और एक-दूसरे को रंगों से सराबोर कर दिया।

पूर्व पार्षद बृजेश शर्मा ‘नीटू’ सहित अनेक जनप्रतिनिधि इस अवसर पर मौजूद रहे। गुंजल ने सभी को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन में आपसी भाईचारे और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।

कोचिंग छात्रों की ‘मनाई होली’

कोचिंग एरिया में होली खेलते हुए युवक

कोटा में देशभर से आए कोचिंग छात्र-छात्राओं ने भी होली का जमकर आनंद लिया। विभिन्न छात्रावासों और पीजी में विशेष आयोजन किए गए, जहां विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को रंग लगाया और पारंपरिक मिठाइयों के साथ ‘मलाई होली’ मनाई। पढ़ाई के दबाव के बीच यह पर्व छात्रों के लिए उत्साह और ताजगी लेकर आया।स्थानीय लोगों ने भी विद्यार्थियों को अपने परिवार का हिस्सा मानकर साथ होली खेली, जिससे शहर में सांस्कृतिक एकता का सुंदर दृश्य देखने को मिला।

शिक्षा मंत्री ने दी शुभकामनाएं

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भी कार्यकर्ताओं और आमजन के बीच पहुंचकर होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सादगी के साथ लोगों से मुलाकात की और प्रेम व सद्भाव के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर होली खेलते हुए

 

 

 

 

 

पाटनपोल स्थित मथुराधीश मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़होली के अवसर पर पाटनपोल स्थित मथुराधीश मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने भगवान के दर्शन कर रंगों के पर्व की मंगलकामना की।

प्रेस क्लब अध्यक्ष ने कार्यालय में सादगी से खेली होली

शहर के प्रेस क्लब अध्यक्ष गजेंद्र व्यास ने अपने कार्यालय में पत्रकार साथियों के साथ सादगीपूर्ण ढंग से होली मनाई। इस अवसर पर गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी गई और सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दोहराया गया।

कार्यक्रम में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहा और बिना आडंबर के पारंपरिक तरीके से होली खेली गई।

कोटा में होली का पर्व शांति, सौहार्द और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रशासन की सजगता और नागरिकों की समझदारी ने यह साबित कर दिया कि कोटा केवल शिक्षा की नगरी ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक समरसता का भी प्रतीक है।रंगों के इस पर्व ने एक बार फिर शहरवासियों को प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता के रंग में रंग दिया।

पुलिस द्वारा सुरक्षा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!