Video: रिश्तों का कत्ल: कोटा में भतीजे ने फूफा को उतारा मौत के घाट

कोटा. शहर के कुन्हाड़ी इलाके में रविवार देर रात भांजे ने अपने ही फूफा का बेरहमी से कत्ल कर दिया। ( Murder ) बेटे की आंखों के सामने लहुलूहान पिता सड़क पर पड़ा था। जैसे-तैसे बुर्जुग पिता को ऑटो में डाल अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टरों से जल्द इलाज शुरू करने की विनती की। डॉक्टर्स ने भी अपना फर्ज निभाया और घायल की जिंदगी बचाने में जुट गए लेकिन खून अधिक बह जाने से उसकी हालत नाजुक थी। प्रयासों के बावजूद आखिरकार बुजुर्ग जिंदगी की जंग हार गया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और बेटे की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Read More: खून से सने अवैध प्रेम संबंध: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, ईंट-भट्टों में चुन दी लाश

थानाधिकारी गंगासहाय शर्मा ने बताया कि रविवार को कुन्हाड़ी निवासी फरियादी बंटी मीणा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि मैं और मेरे पिता भवानाराम मीणा (60) ऑटो चलाते हैं। रात करीब 11 बजे हम दोनों ऑटो लेकर थर्मल चौराहे पर खड़े थे। तभी मेरे मामा का लड़का दिनेश मीणा वहां आया और झगड़ा करने लगा। इस दौरान उसने पिता भवानाराम पर लाठी से सिर पर वार कर दिया। इससे पिता लहुलूहान हो गए। इसके बाद आरोपी ने जोरदार मुक्का नाक पर दे मारा। इससे पिता निढाल होकर सड़क पर गिर पड़े। लोगों को आता देख वह मौके से फरार हो गया। इसके बाद जैसे-तैसे मैंने अपने पिता को ऑटो में डाल एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम का गठन किया। मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर सोमवार को संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी दिनेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया।

Read More: मामा ने किया भांजी का अपहरण, कोर्ट मैरिज से था नाराज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!